Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: मुगल काल के ऐतिहासिक बारापुला ब्रिज खुलने पर आ गया बड़ा अपडेट, लेकिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानें वजह – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > मुगल काल के ऐतिहासिक बारापुला ब्रिज खुलने पर आ गया बड़ा अपडेट, लेकिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानें वजह – Delhi News Daily
Entertainment

मुगल काल के ऐतिहासिक बारापुला ब्रिज खुलने पर आ गया बड़ा अपडेट, लेकिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानें वजह – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 14, 2026 12:30 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Barapullah Bridge News: दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है। निजामुद्दीन के पास बना 17वीं सदी का बारापुला ब्रिज जल्द ही खुलने वाला है। फरवरी में इसे जनता के लिए खोला जाएगा लेकिन इस पर गाड़ियां नहीं चलेंगी। जानें वजह।फरवरी में खुल रहा बारापुला ब्रिजलंबे समय से अतिक्रमण का था शिकारएएसआई ने पुल को लिया संरक्षण मेंबारापुला ब्रिज को लेकर उठाए गए ये कदमकहां है बारापुला ब्रिज, क्यों पड़ा ये नाम

Barapullah Bridge News: दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है। निजामुद्दीन के पास बना 17वीं सदी का बारापुला ब्रिज जल्द ही खुलने वाला है। फरवरी में इसे जनता के लिए खोला जाएगा लेकिन इस पर गाड़ियां नहीं चलेंगी। जानें वजह।

Barapullah Bridge Reopen News
बारापुला ब्रिज इस दिन से खुलेगा जानें अपडेट
नई दिल्ली: बारापुला का ऐतिहासिक ब्रिज फरवरी में आम जनता के लिए फिर से खुल जाएगा। हालांकि, इस पर गाड़ियां नहीं चल पाएंगी। दशकों से उपेक्षा और अतिक्रमण का शिकार रहे इस मुगलकालीन पुल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने संरक्षण का काम पूरा कर लिया है। अब यह पुल लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह 17वीं सदी का पुल निजामुद्दीन के पास है। फिलहाल, इसे लोहे का गेट लगाकर बंद किया गया है। ये कदम पुल को सुरक्षित रखने और दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए उठाया गया।

फरवरी में खुल रहा बारापुला ब्रिज

अधिकारियों का कहना है कि पुल खुलने के बाद भी ये गेट लगे रहेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि पुल पर सिर्फ पैदल चलने वालों को ही जाने की इजाजत होगी। गाड़ियों को हमेशा के लिए रोक दिया जाएगा ताकि पुल की बनावट खराब न हो। ASI के दिल्ली सर्कल के सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट आरके पटेल ने बताया कि संरक्षण का ज्यादातर काम पूरा हो गया है। बस कुछ छोटी-छोटी चीजें बाकी हैं। कुछ जगहों पर थोड़ी-बहुत चिनाई का काम बाकी है, जिसमें करीब दो हफ्ते लगेंगे।

लंबे समय से अतिक्रमण का था शिकार

अधिकारियों के मुताबिक, इस पुल को ठीक करने में सबसे मुश्किल काम लंबे समय से जमे अतिक्रमण को हटाना था। करीब बीस साल से यहां एक बाजार लगा हुआ था, जहां अवैध दुकानें लगाकर सामान बेचा जाता था। आस-पास रहने वाले लोग भी पुल के कुछ हिस्सों को कूड़ा फेंकने के लिए इस्तेमाल करते थे। साल 2024 में, उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर 120 से ज्यादा अवैध विक्रेताओं को हटाया गया।

एएसआई ने पुल को लिया संरक्षण में

सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट आरके पटेल ने बताया कि जैसे ही अतिक्रमण हटाया गया, ASI ने तुरंत पुल को सुरक्षित किया। बैरिकेडिंग लगाई और संरक्षण का काम शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि पुल की बनावट काफी हद तक ठीक है। हालांकि, लंबे समय तक इस्तेमाल और गलत तरीके से उपयोग करने की वजह से कुछ हिस्से थोड़े खराब हो गए थे। ASI ने इन समस्याओं को दूर कर दिया है।

बारापुला ब्रिज को लेकर उठाए गए ये कदम

  • यह प्रोजेक्ट 2024 के आखिर में दिसंबर में शुरू हुआ था।
  • ASI ने पुल की बनावट को ठीक करने का काम किया।
  • नगर निगम दिल्ली और दिल्ली विकास प्राधिकरण ने पुल के आसपास की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम संभाला
  • पुल के दोनों तरफ मलबा, ढकी हुई सुरक्षा दीवारों की खुदाई और मरम्मत का काम शामिल है।
  • पुल का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए दोनों सिरों पर लोहे के गेट लगाए गए हैं।
  • एक गेट निजामुद्दीन स्टेशन के पास है, जो सितंबर 2024 में पूरा हुआ।
  • दूसरा गेट जंगपुरा की तरफ है, जो पिछले फरवरी में बनकर तैयार हुआ।
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, ASI ने मशीनों की मदद से 600 घन मीटर से ज्यादा बिटुमिनस सतह और 1500 घन मीटर से ज्यादा पुराने प्लास्टर को हटाया गया

कहां है बारापुला ब्रिज, क्यों पड़ा ये नाम

  • यह ब्रिज खान-ए-खाना के मकबरे से करीब एक किलोमीटर पूर्व में, पुरानी मथुरा रोड के किनारे स्थित है।
  • इसकी खास बनावट में 11 मेहराबदार हिस्से हैं, जो 12 खंभों पर टिके हैं।
  • इसी वजह से इसका नाम बारापुल या 12 खंभों वाला पुल पड़ा।
  • यह पुल 195 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा है। हर खंभे के ऊपर दो मीटर ऊंचा एक मीनार भी बना है।
  • ऐतिहासिक रिकॉर्ड बताते हैं कि यह पुल 1621-22 में बनाया गया था।
  • इसे मिहर बानफी आगा के संरक्षण में बनवाया गया था, जो बादशाह जहांगीर के दरबारी थे।
  • यह पुल कभी मुगल शासकों के लिए आगरा से निजामुद्दीन दरगाह और हुमायूं के मकबरे तक जाने का महत्वपूर्ण रास्ता था।
  • उस समय इसे सबसे बेहतरीन पुलों में से एक माना जाता था।

Anuja Jaiswal

लेखक के बारे मेंAnuja JaiswalAnuja Jaiswal is a Senior Assistant Editor at The Times of India, with an impressive 18-year career in narrative journalism. She specializes in health and heritage reporting, expertly simplifying complex health information to make it engaging and understandable for readers. Her deep dives into heritage topics are well-researched, resulting in captivating narratives that resonate with her audience. Over the years, she has worked in Chandigarh, Chhattisgarh and West UP, gaining diverse on-ground experience that shapes her storytelling.… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘When We Tried To Seize, TMC & Mamata Banerjee Took It All Away’: ED To Calcutta HC In I-PAC Case – Delhi News Daily
Next Article Puravankara shares rally 12% as Q3 sales, collections jump, breaking the slump for the realty stock – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Leaked Epstein Documents Hint at Elite Ties; What’s Inside Has Lawmakers Sounding the Alarm | WATCH – Delhi News Daily

Leaked Epstein Documents Hint at Elite Ties; What’s Inside Has Lawmakers Sounding the Alarm | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

TikTok Star Ordered To Pay $1.75 Million After Jury Finds She ‘Destroyed’ Friend’s Marriage – Delhi News Daily

TikTok Star Ordered To Pay $1.75 Million After Jury Finds She ‘Destroyed’ Friend’s Marriage Source link

0 Min Read
Entertainment

Epstein ‘Alive’ Theory Reignites After Prince Andrew’s Ex Drops Shock Claim | WATCH – Delhi News Daily

Royal Bombshell: Fergie 'Offered' Epstein A Woman After Prison Release?Fresh controversy is slamming the British monarchy after newly released Epstein…

1 Min Read
Entertainment

Rashmika Mandanna nods when asked about February 26 wedding date with Vijay Deverakonda; fans can’t keep calm | – The Times of India – Delhi News Daily

Wedding rumours around Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna have once again gathered momentum, with the couple now said to be…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?