Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: आतंकी उमर के साथी आमिर की NIA हिरासत 7 दिन और बढ़ी, दिल्ली ब्लास्ट केस में अब और होंगे नए खुलासे! – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > आतंकी उमर के साथी आमिर की NIA हिरासत 7 दिन और बढ़ी, दिल्ली ब्लास्ट केस में अब और होंगे नए खुलासे! – Delhi News Daily
Entertainment

आतंकी उमर के साथी आमिर की NIA हिरासत 7 दिन और बढ़ी, दिल्ली ब्लास्ट केस में अब और होंगे नए खुलासे! – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 2, 2025 12:31 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की कस्टडी सात दिन और बढ़ा दी गई है। आमिर पर आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।एक साल से आत्मघाती हमलावर की तलाश

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की कस्टडी सात दिन और बढ़ा दी गई है। आमिर पर आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।

delhi red fort blast case
नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी राहत मिली है। पटियाला हाउस स्थित स्पेशल एनआईए कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की कस्टडी सात दिन और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अदालत का यह फैसला उस वक्त आया, जब आरोपी को उसकी 10 दिन की एनआईए रिमांड पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया गया।

आमिर रशीद अली को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के बाद अदालत से हिरासत बढ़ाने की मांग की थी ताकि उससे ब्लास्ट से जुड़े अहम सुराग और साजिश की परतें खोली जा सकें। अदालत ने पहले 10 दिन की रिमांड मंजूर की थी, जिसके दौरान एजेंसी ने उससे लंबे समय तक पूछताछ की।

एनआईए के अनुसार, आमिर उस कार का रजिस्टर्ड मालिक है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर ने धमाके के दौरान किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आमिर ने हमलावर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी और हमले के लिए आवश्यक तैयारियों में भी शामिल था। एजेंसी ने केस दिल्ली पुलिस से अपने हाथ में लेने के बाद कई राज्यों में तलाश अभियान चलाया था, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

एक साल से आत्मघाती हमलावर की तलाश

जांच एजेंसियों के दायरे में एक और बड़ा नाम डॉ. उमर नबी का आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि उमर पिछले साल से ही एक आत्मघाती हमलावर की तलाश में था और वह लगातार इस मॉड्यूल को आगे बढ़ा रहा था। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से पकड़े गए जसीर ने पूछताछ में बताया कि उमर इस पूरे षड्यंत्र की योजना बना रहा था और हमलावरों की भर्ती में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

एनआईए लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही है ताकि इस मॉड्यूल में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ और तकनीकी जांच ने कई नए संदिग्धों की भूमिका को उजागर किया है, जिन पर अब कार्रवाई की जा रही है।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Qatar begins digital selection process for Hajj 1447 AH pilgrims | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article ‘They lose a limb, bleed out’: Megyn Kelly says she wants alleged drug traffickers to ‘suffer’ at the hands of Trump and Hegseth – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘फ्लाइट कैंसल हो गई, मेसेज तक नहीं आया…’, दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने किया घंटों इंतजार – Delhi News Daily

पिछले दो दिनों से देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल हो रही है। एयरपोर्ट पर भारी…

3 Min Read
Navbharat Times - Hindi News
Entertainment

6 अनुमान हो चुके हैं फेल, आखिर कहां अटका है दिल्ली में आने वाला मॉनसून, आज कैसा रहेगा मौसम? – Delhi News Daily

नई दिल्ली: मॉनसून दिल्ली को तरसा रहा है। इसकी दिल्ली में एंट्री को लेकर मौसम विभाग पूरी तरह नाकाम रहा…

4 Min Read
Entertainment

‘Some People Have to Die’ Teacher Forced to Quit Over Social Media Post About Charlie Kirk – Delhi News Daily

Esha Deol says she’s 'OPEN TO FALLING IN LOVE' after Bharat Takhtani confirms new relationshipAfter her former husband Bharat Takhtani…

3 Min Read
Entertainment

2 घंटे की दूरी 40 मिनट में… पीएम मोदी कल करेंगे ​UER-II का उद्घाटन, दिल्ली सीएम ने जताया आभार – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूईआर-2 के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया, इसे 'विकसित दिल्ली'…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?