अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर हुए हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार है। ऐसे में हज पर जा रही एक महिला ने साऊदी अरब की तारीफ की है।

अपने टाइम पर चल रही हैं साऊदी की फ्लाइट्स
परिवार के साथ हज के लिए जा रही महिला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एयर इंडिया और साऊदी एयरलाइंस की सारी फ्लाइटें अपने सामान्य समय पर चल रही थीं ।उनमें से कोई भी कैंसिल या देरी से नहीं चल रही थी। महिला ने आगे कहा कि हमें खुशी है कि साऊदी एयरलाइंस ने सभी यात्रियों का पूरा ख्याल रखा है।
साऊदी अरब ने यात्रियों का रखा पूरा ख्याल
आईएएनएस से बात करते हुए महिला ने कहा कि साऊदी ने अभी अपने एयरस्पेस को बंद नहीं किया है। अभी तक हमें जो न्यूज से अपडेट मिला है वो हमें यही है कि हमारे शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं है, हमारी फ्लाइट अपने टाइम पर है।हमें पता है हालात खराब है, हमें डर तो है ही मेरा परिवार भी साथ जा रहा है।
अल्लाह ने खुद बुलाया है तो हिफाजत भी वही करेगा
महिला ने एक सवाल का जवाब देते हुए आगे कहा कि लेकिन जब अल्लाह ने खुद बुलाया है तो हिफाजत भी वही करेगा। महिला ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हमें जो अभी तक अपडेट है, हमारी फ्लाइट टाइम पर है और ये बेस्ट पार्ट है। महिला ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि हॉपफुली सब अच्छा।
