Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: कौन हैं BJP नेता रेणु चौधरी, जिन्होंने अफ्रीकी कोच को दिया अल्टीमेटम, बोलीं- सीख लो हिंदी वर्ना – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > कौन हैं BJP नेता रेणु चौधरी, जिन्होंने अफ्रीकी कोच को दिया अल्टीमेटम, बोलीं- सीख लो हिंदी वर्ना – Delhi News Daily
Entertainment

कौन हैं BJP नेता रेणु चौधरी, जिन्होंने अफ्रीकी कोच को दिया अल्टीमेटम, बोलीं- सीख लो हिंदी वर्ना – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 23, 2025 6:26 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Renu Chaudhary African Football: दिल्ली के पटपड़गंज से बीजेपी पार्षद रेणु चौधरी ने एक अफ्रीकी मूल के फुटबॉल कोच को पार्क में बच्चों को सिखाने के लिए हिंदी सीखने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यदि एक महीने में कोच ने हिंदी नहीं सीखी तो उनसे पार्क छीन लिया जाएगा। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।BJP नेता रेणु चौधरी कौन हैं?क्या है मामला?रेणु चौधरी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया वीडियो

Renu Chaudhary African Football: दिल्ली के पटपड़गंज से बीजेपी पार्षद रेणु चौधरी ने एक अफ्रीकी मूल के फुटबॉल कोच को पार्क में बच्चों को सिखाने के लिए हिंदी सीखने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यदि एक महीने में कोच ने हिंदी नहीं सीखी तो उनसे पार्क छीन लिया जाएगा। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

renu chaudhary
नई दिल्ली: तुम तुम मेरी बात को लेकर सीरियस नहीं हो… सुनो, अगर इसने एक महीने में हिंदी नहीं सीखी, तो इससे पार्क छीन लो। ये हंसने की बात नहीं है। यहां का पैसा खा रहे हो, तो हिंदी बोलना सीखो। मुझे 8 महीने हो गए तुम्हें ये बताए हुए।’ ये किसी फिल्म का डायलॉग नहीं, बल्कि दिल्ली के पटपड़गंज से बीजेपी पार्षद की चेतावनी है, जो उन्होंने पार्क में बच्चों को फुटबॉल सिखाने वाले एक अफ्रीकी मूल के फुटबॉल कोच को दी है।

पिछले दो दिन से इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर कई अलग-अलग तरह के कमेट्स आ रहे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर विदेश में रहकर काम कर रहे किसी भारतीय को वहां की भाषा सीखने के लिए इस तरह धमकी दी जाए, तो क्या वह उचित होगा? जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और कौन हैं बीजेपी पार्षद रेणु चौधरी …

BJP नेता रेणु चौधरी कौन हैं?

अफ्रीकी मूल के फुटबॉल कोच को अल्टीमेटम देने वाली रेणु चौधरी वर्तमान में पटपड़गंज से निगम पार्षद हैं। वह 2022 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत दर्ज की। इस सीट पर मुकाबला काफी कांटे का माना जा रहा था क्योंकि उस समय पटपड़गंज विधानसभा से मनीष सिसोदिया विधायक थे। वह उस समय राज्य सरकार में मंत्री पद पर भी थे। निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रेणु चौधरी का बीजेपी में कद कुछ हद बढ़ गया। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

क्या है मामला?

मयूर विहार फेज-1 एक्सटेंशन स्थित डीडीए के पार्क में अफ्रीकी मूल के कोच जोशुआ काफी समय से आस-पास की सोसायटियों में रहने वाले बच्चों को फुटबॉल सिखा रहे हैं। कुछ समय पहले भी स्थानीय निगम पार्षद रेणु चौधरी ने इसका विरोध किया था, तब इलाके के लोगों ने उनसे आग्रह किया था कि जोशुआ बच्चों को अच्छी ट्रेनिंग दे रहे हैं, इसलिए उन्हें यहां कोचिंग करने दें। उस वक्त भी रेणु ने जोशुआ को हिंदी सीखने की नसीहत दी थी।

अब बीजेपी पार्षद एक बार फिर पार्क के निरीक्षण के लिए पहुंची, तो इस बार भी अफ्रीकी मूल के जोशुआ हिंदी नहीं बोल पाए। इस पर बीजेपी पार्षद रेणु चौधरी भड़क उठीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तुमने एक महीने में हिंदी नहीं सीखी तो तुमसे पार्क छीन लिया जाएगा।

रेणु चौधरी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया वीडियो

यह रेणु चौधरी ने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा ‘पार्क में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पार्क में कोई अवैध गतिविधि या आपराधिक घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? पार्क बच्चों, बुज़ुर्गों और स्थानीय परिवारों के लिए है, न कि नियमों की अनदेखी के लिए।’

बीजेपी पार्षद ने बताया, इन्हीं सभी तथ्यों को देखते हुए यह स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि पार्क में बिना अनुमति गतिविधियाँ नहीं चलेंगी, समय और सफाई के नियमों का सख्ती से पालन होगा, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Astitva’ At Stake: Congress Weighs Solo Run In Tamil Nadu As DMK Alliance Faces Vijay Roadblock – Delhi News Daily
Next Article Here’s the bad climate news you missed this year – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Helios Luxe brings Alexander Shorokhoff to India amid 23 pc accessible luxury growth – Delhi News Daily
  • Cyber Threats: UAE News: Authorities warn of ‘one of the most destructive’ cyber threats as Wiper malware risk rises | World News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Mutual fund portfolio down Rs 1.5 lakh in 12 days. Is the decline due to regular plans or market volatility? – Delhi News Daily
  • रमजान में रोजाना के फूड आइटम महंगे, बिगड़ा बजट, जानें दिल्ली में क्यों बढ़ रहे खाने पीने की चीजों के दाम – Delhi News Daily
  • Gautam Gambhir reflects on India’s World Cup win and backing Sanju Samson in the tournament – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘बढ़ते प्रदूषण के बावजूद ग्रेप-3 क्यों हटाया गया’?… जहरीली होती हवा के बीच दिल्ली सरकार पर किसने उठाया सवाल – Delhi News Daily

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। आम आदमी पार्टी नेता…

5 Min Read
Entertainment

Amitabh Bachchan recreates ‘Zanjeer’ scene for Javed Akhtar, ‘Jab tak baithne ko naa kaha jaaye…’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Amitabh Bachchan turns 83 in a week – and the celebration transcended from a birthday cake to dedicating it to…

5 Min Read
Entertainment

Ram Gopal Varma reveals Urmila Matondkar replaced Mahima Chaudhry in Satya; Manoj Bajpayee wasn’t meant to play Bhiku Mhatre | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Ram Gopal Varma has opened up about the surprising casting decisions behind his cult classic Satya. In a recent interview,…

6 Min Read
Entertainment

Delhi Rain: दिल्लीवालो खिड़की दरवाजे बंद कर लो! अगले कुछ घंटों में आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश, आसमान में कड़केगी बिजली – Delhi News Daily

Delhi-NCR Weather Forecast: मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 6 अक्टूबर…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?