Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ग्रेटर कैलाश AQI@ 756, ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ वाले हालात, डरा रहा दिल्ली की जहरीली हवा पर किरण बेदी का पोस्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ग्रेटर कैलाश AQI@ 756, ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ वाले हालात, डरा रहा दिल्ली की जहरीली हवा पर किरण बेदी का पोस्ट – Delhi News Daily
Entertainment

ग्रेटर कैलाश AQI@ 756, ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ वाले हालात, डरा रहा दिल्ली की जहरीली हवा पर किरण बेदी का पोस्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 14, 2025 2:14 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट गहरा गया है, कई इलाकों में AQI 500 के पार पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।प्रदूषण की गिरफ्त में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट गहरा गया है, कई इलाकों में AQI 500 के पार पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।

kiren bedi on pollution
नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर हालात खराब हो चुके हैं। जहरीली हवा में लोगों का दम घुट रहा है। कई जगहों पर एक्यूआई 500 के पार जा चुका है। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने दिल्ली के वायु प्रदूषण संकट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, दिल्ली में अब प्रदूषण के कारण ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ जैसे हालात बन गए हैं। इसका मतलब है कि लोगों को जिंदा रहने के लिए संघर्ष करने पड़ेगा। उन्होंने दिल्ली के पॉश इलाके में शुमार ग्रेटर कैलाश का लाइव AQI का भी जिक्र किया जो 756 पहुंच चुका था।

दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति पहले से ‘गंभीर’ थी, लेकिन रविवार को यह और बिगड़ गई। शहर पर जहरीली धुंध की मोटी परत छा गई, जिससे हवा खतरनाक स्तर तक दूषित हो गई और कई इलाकों में देखने की क्षमता बहुत कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 461 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह आंकड़ा 431 था। इससे साफ है कि राजधानी में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है।

दिल्ली के सभी 40 वायु गुणवत्ता जांच केंद्रों पर हवा को ‘गंभीर’ श्रेणी में पाया गया। कई इलाकों में सूचकांक लगभग अधिकतम स्तर तक पहुंच गया। रोहिणी सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में रहा, जहां सूचकांक 499 दर्ज हुआ। इसके बाद बवाना में 498, विवेक विहार में 495, अशोक विहार और वजीरपुर में 493, नरेला में 492 और आनंद विहार में 491 रहा। शहर के अन्य इलाकों की स्थिति भी बेहद खराब बनी रही। आईटीओ में 485, मुंडका में 486, पंजाबी बाग में 478, नेहरू नगर में 476 और चांदनी चौक और ओखला में 470 सूचकांक दर्ज किया गया। इससे पूरे शहर में प्रदूषण की गंभीर स्थिति साफ झलकती है।

प्रदूषण की गिरफ्त में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम

यह संकट केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई शहरों में भी हवा बेहद प्रदूषित रही। नोएडा में सूचकांक 470 और गाजियाबाद में 460 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, जहां सूचकांक 348 था। फरीदाबाद में स्थिति थोड़ी बेहतर रही, लेकिन वहां भी सूचकांक 220 दर्ज किया गया, जो चिंता का विषय है। सुबह से ही घनी धुंध और कोहरे के कारण कई इलाकों में देखने की क्षमता लगभग शून्य हो गई। इससे सुबह के समय लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Lionel Messi India tour: Inside story of what went wrong in Kolkata – Delhi News Daily
Next Article Ahead of Market: 10 things that will decide stock market action on Monday – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Andrew Chose Epstein Over Daughter’s Disneyland Birthday, Author Alleges | WATCH – Delhi News Daily

Andrew Chose Epstein Over Daughter’s Disneyland Birthday, Author Alleges | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

When Amitabh Bachchan took fans back to 1990’s Russia with a stylish memory from the sets of ‘Ajooba’: ‘Prepping for the scene, script in hand…’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Amitabh Bachchan may be a legend of Indian cinema, but on social media, he is as active and quick as…

5 Min Read
Entertainment

Singer Fede Dorcaz Dead at 29, Fatally Shot Just Days Before Mexican TV Appearance – Delhi News Daily

Future King William DROPS BOMBSHELL; Charles Must ChoosePrince William is reportedly confronting King Charles over where his loyalties lie, leaving…

4 Min Read
Entertainment

’45’ box office collections day 1: Upendra film opens well in theatres; Movie collects over Rs 4.25 crore in India | Kannada Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Upendra's latest film '45' has launched strongly at the box office, raking in approximately Rs 4.25 crore on its opening…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?