Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: डॉक्टरों का करिश्मा… कटे पैर के अंगूठे से बनाया हाथ का नया अंगूठा, 8 घंटे चली युवक की सर्जरी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > डॉक्टरों का करिश्मा… कटे पैर के अंगूठे से बनाया हाथ का नया अंगूठा, 8 घंटे चली युवक की सर्जरी – Delhi News Daily
Entertainment

डॉक्टरों का करिश्मा… कटे पैर के अंगूठे से बनाया हाथ का नया अंगूठा, 8 घंटे चली युवक की सर्जरी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 30, 2025 10:48 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने एक अद्भुत सर्जरी की। उन्होंने एक युवक के कटे हुए पैर के अंगूठे से उसके हाथ में नया अंगूठा बनाया। यह जटिल माइक्रो सर्जरी आठ घंटे चली। डॉक्टरों ने नसों, हड्डियों और रक्त वाहिकाओं को जोड़ा। युवक का हाथ अब सामान्य रूप से काम कर रहा है।मरीज को मिली नई उम्मीदपूरी तरह से कट चुका था मरीज का पैर

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने एक अद्भुत सर्जरी की। उन्होंने एक युवक के कटे हुए पैर के अंगूठे से उसके हाथ में नया अंगूठा बनाया। यह जटिल माइक्रो सर्जरी आठ घंटे चली। डॉक्टरों ने नसों, हड्डियों और रक्त वाहिकाओं को जोड़ा। युवक का हाथ अब सामान्य रूप से काम कर रहा है।

medical
नई दिल्ली: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी अद्भुत सर्जिकल दक्षता और टीमवर्क से एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो चिकित्सा जगत में मिसाल बन गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 20 वर्षीय युवक का हाथ बचाने के लिए उसी के अलग कटे हुए पैर के अंगूठे से नया अंगूठा बना दिया। इस कटे हुए पैर को दोबारा नहीं जोड़ा जा सकता था तो डॉक्टरों ने उसमें से अंगूठा निकालकर उसे हाथ के अंगूठे के हिसाब से तैयार कर इंप्लांट कर दिया।

हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला यह युवक एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में उसके बाएं पैर का घुटने के नीचे का हिस्सा और बाएं हाथ का अंगूठा पूरी तरह कट गया था। जब उसे सर गंगाराम अस्पताल लाया गया, तो ट्रॉमा टीम ने तुरंत स्थिति का आकलन किया। जांच में पाया गया कि पैर और अंगूठा दोनों इतने बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे कि उन्हें सीधे रीइम्प्लांट नहीं किया जा सकता था।

मरीज को मिली नई उम्मीद

ऐसे में डॉक्टरों ने एक असाधारण फैसला लिया मरीज के कटे हुए पैर के दूसरे अंगूठे का इस्तेमाल करके हाथ में नया अंगूठा बनाया जाए। इस जटिल माइक्रो सर्जरी ने न केवल मरीज के हाथ की कार्यक्षमता वापस लौटा दी, बल्कि उसके जीवन में नई उम्मीद भी जगा दी।

यह दुर्लभ सर्जरी प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और हैंड माइक्रोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. महेश मंगल के नेतृत्व में की गई। सर्जिकल टीम में डॉ. निखिल झुनझुनवाला (कंसल्टेंट हैंड एंड माइक्रोसर्जन) भी शामिल थे। करीब आठ घंटे चली इस सर्जरी के दौरान पैर से लिए गए अंगूठे को माइक्रोस्कोपिक तकनीक से हाथ में जोड़ा गया, जिससे नसों, हड्डियों और ब्लड वैसल्स का सही संयोग सुनिश्चित किया जा सका।

पूरी तरह से कट चुका था मरीज का पैर

डॉ. निखिल झुनझुनवाला ने बताया, मरीज का पैर और अंगूठा दोनों पूरी तरह कट चुके थे। ऐसे में हमने निर्णय लिया कि पैर के दूसरे अंगूठे का उपयोग करके हाथ में नया अंगूठा तैयार किया जाए। यह सर्जरी अत्यंत जटिल थी क्योंकि इसमें सूक्ष्म स्तर पर नसों, धमनियों और हड्डियों को जोड़ना पड़ा। अब मरीज का हाथ सामान्य रूप से काम करने की स्थिति में आ रहा है और वह तेजी से ठीक हो रहा है। डॉक्टर निखिल ने सुझाव दिया कि जब ऐसे हादसे में शरीर का अंग कट जाता है और उसे तुरंत अच्छी सुविधा वाले अस्पताल लाया जाए तो उसके जुड़ने के चांस काफी होते हैं।

डॉ. महेश मंगल ने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में माइक्रोसर्जरी की शुरुआत 1981 में हुई थी, और तब से अब तक विभाग ने 700 से अधिक शरीर के हिस्सों का सफल रीइम्प्लांटेशन किया है, जिनमें उंगलियां, पैर की उंगलियां, कान, स्कैल्प, लिंग और ऊपरी अंग शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के तुरंत बाद कटे हुए अंग को सुरक्षित रखकर अस्पताल तक पहुंचाना सफलता की कुंजी है।

हेमंत राजौरा

लेखक के बारे मेंहेमंत राजौराहेमंत राजौरा नवभारत टाइम्स में स्पेशल करेस्पॉन्डेंट हैं। वह कांग्रेस, सपा, आरजेडी सहित प्रमुख विपक्षी दलों की राजनीति को गहराई से कवर करते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य, विज्ञान और नीति से जुड़ी अहम खबरों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषण की स्पष्टता और विश्वसनीय सूत्रों तक मजबूत पहुंच उनकी पत्रकारिता की पहचान है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article The Endurance Of ‘Sushasan Babu’: Nitish Kumar In The Crucible Of Bihar Election – Delhi News Daily
Next Article Ashish Kacholia invests Rs 10 cr in this smallcap co via preferential issue, stock zooms 5% – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Delhi Rain Update: दिल्ली में भारी बारिश से 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित, ट्रैफिक जाम और जल जमाव से बुरा हाल – Delhi News Daily

दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हुई।…

4 Min Read
Entertainment

Megyn Kelly Drops 1999 Clinton’s Photo Bombshell Hours Before Epstein Deposition Showdown – Delhi News Daily

Megyn Kelly Drops 1999 Clinton's Photo Bombshell Hours Before Epstein Deposition Showdown Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली में चढ़ा सियासी पारा! बीजेपी अध्यक्ष ने शेयर किया आतिशी के बयान वाला वीडियो, केजरीवाल को दी चुनौती – Delhi News Daily

दिल्ली में सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया। पूर्व सीएम आतिशी के मुद्दे को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा…

4 Min Read
Entertainment

Dhurandhar: The Revenge – Official Hindi Teaser – Delhi News Daily

Dhurandhar: The Revenge - Official Hindi Teaser Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?