Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: थमी दिल्ली की रफ्तार, जहां देखो वहां जाम, लोग होते रहे परेशान – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > थमी दिल्ली की रफ्तार, जहां देखो वहां जाम, लोग होते रहे परेशान – Delhi News Daily
Entertainment

थमी दिल्ली की रफ्तार, जहां देखो वहां जाम, लोग होते रहे परेशान – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: July 30, 2025 7:58 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव के कारण शहर की रफ़्तार थम गई। कई इलाकों में गाड़ियां पानी में फंसी और सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस जाम को कम करने के लिए लगातार प्रयास करती रही।इन इलाकों में रहा भयंकर जामसड़कों पर पानी भरने से फंसी गाड़ियांयहां भी घंटों जाम में फंसे रहे लोग

दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव के कारण शहर की रफ़्तार थम गई। कई इलाकों में गाड़ियां पानी में फंसी और सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस जाम को कम करने के लिए लगातार प्रयास करती रही।

delhi water logging news
आश्रम फलाईओवर पर हर ओर से गाड़ियां जाम में फंसी रही
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन बारिश के बाद लगभग पूरी दिल्ली की रफ्तार थम गई। जगह-जगह पर जलभराव की वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। कई जगह पर इस कारण गाड़ियां भी पानी में फंस गई। जाम का सिलसिला देर शाम तक चला। सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैफिक जाम लगने की शाम 15 बजे तक करीब 50 से अधिक कॉल ट्रैफिक पुलिस को मिलीं।

इन इलाकों में रहा भयंकर जाम

जाम की शिकायतें मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस इलाके के टीआई और स्टाफ की मदद से जाम को कम करने में लगी रही। जलजमाव के कारण देर शाम तक आजाद मार्केट रेलवे अंडरपास और राम बाग रोड जाम के कारण काफी प्रभावित रहा। ट्रैफिक पुलिस ने जाम वाले रास्तों से बचने की सलाह सोशल मीडिया पर दी।

सड़कों पर पानी भरने से फंसी गाड़ियां

वहीं, जखीरा रेलवे अंडर पास का भी बुरा हाल था। यहां पर कई फुट पानी भरने से दो ट्रैक्टर भी फंस गए। इसके अलावा कई बाइक सवार भी यहां पानी में फंस गए। जल भराव के कारण लोगों को चौधरी नाहर सिंह मार्ग और केडी चौक का इस्तेमाल करना पड़ा।भीष्म पितामह रोड पर पानी भरने से लोधी रोड, कोटला मुबारकपुर और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यहां भी घंटों जाम में फंसे रहे लोग

सराय काले खां से एनआईए मार्केट, सेवा नगर बस डिपो और बारापुला पर बारिश के कारण ट्रैफिक प्रभावित रहा। जीटी करनाल रोड, सिंधू बॉर्डर एनएच-44 पर भी गाड़ियां जाम में फंसी रही। साउथ वेस्ट जिले में महिपालपुर और धौला कुआं पर जाम लगने से द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महरौली, बदरपुर रोड, सरिता विहार, तुगलकाबाद, मथुरा रोड पर भी जाम था।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Watch: Violent shaking of Russian buildings captured after massive earthquake; damage reported in Kamchatka – Times of India – Delhi News Daily
Next Article Dubai’s e-cigarette laws: What visitors and residents should know to avoid fines | World News – Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

यह वादों की नहीं बल्कि काम की सरकार है… सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं उपलब्धियां – Delhi News Daily

दिल्ली में बीजेपी की सरकार के एक साल पूरा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया।नई दिल्ली:…

3 Min Read
Entertainment

रक्षाबंधन के दिन दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात, मिनटों में 50 लाख की जूलरी और सामान उड़ा ले गए बदमाश, हैरान करने वाला CCTV फुटेज – Delhi News Daily

Delhi Crime News: दिल्ली में रक्षा बंधन के दिन एक बड़ी चोरी हुई। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में चोरों…

4 Min Read
Entertainment

Singer Fede Dorcaz Dead at 29, Fatally Shot Just Days Before Mexican TV Appearance – Delhi News Daily

Future King William DROPS BOMBSHELL; Charles Must ChoosePrince William is reportedly confronting King Charles over where his loyalties lie, leaving…

4 Min Read
Entertainment

‘Saiyaara’ actor Varun Badola opens up on his financial struggles, he had Rs 250 which he spent on Chinese and cheap booze: ‘Didn’t have money for three days after that’ | Hindi Movie News – Times of India – Delhi News Daily

'Saiyaara' has not only revived the Hindi film industry’s momentum but also reshaped the careers of everyone involved. It turned…

7 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?