Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्लीवासियों को नए साल पर सीएम रेखा गुप्ता का तोहफा, 15 महीने मुफ्त मिलेगी पैक्ड चीनी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्लीवासियों को नए साल पर सीएम रेखा गुप्ता का तोहफा, 15 महीने मुफ्त मिलेगी पैक्ड चीनी – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्लीवासियों को नए साल पर सीएम रेखा गुप्ता का तोहफा, 15 महीने मुफ्त मिलेगी पैक्ड चीनी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 3, 2026 11:00 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Delhi Cabinet Decision: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों को नए साल पर खास तोहफा दिया है। 15 महीने उन्हें पैक्ड चीनी मिलेगी वो भी मुफ्त। एएवाई कार्डधारकों को इस महीने से ब्रांडेड पैकेट में चीनी का वितरण होगा, कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया।फ्री में मिलेंगे चीनी के पैकेटदिल्ली कैबिनेट मीटिंग में फैसलाइन लोगों को मिलेगा फायदासीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहाअटल कैंटीन का जिक्र

Delhi Cabinet Decision: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों को नए साल पर खास तोहफा दिया है। 15 महीने उन्हें पैक्ड चीनी मिलेगी वो भी मुफ्त। एएवाई कार्डधारकों को इस महीने से ब्रांडेड पैकेट में चीनी का वितरण होगा, कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया।

Delhi CM Rekha Gupta
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली: नए साल पर दिल्लीवासियों को रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। हाल ही में आयोजित इस बैठक में अंत्योदय अन्न योजना (एएआई) के अंतर्गत सभी कार्डधारकों को जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक (कुल 15 महीनों के लिए) मुफ्त चीनी वितरण को मंजूरी दे दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि गरीबों का कल्याण दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फ्री में मिलेंगे चीनी के पैकेट

इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस निर्णय के तहत दिल्ली के सभी एएवाई लाभार्थियों को हर महीने एक किलो चीनी सही और मानक ब्रांडिंग वाले पैकेट में फ्री उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना दिल्ली सरकार की गरीब-हितैषी नीतियों की दिशा में एक और ठोस कदम है, जिससे सबसे कमजोर वर्ग को खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त सामग्री भी सुनिश्चित होगी।

दिल्ली कैबिनेट मीटिंग में फैसला

कैबिनेट की जानकारी के अनुसार वर्तमान में उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खुली चीनी वितरित की जाती है, जिससे धूल-मिट्टी, नमी, कीटाणुओं और कम तौल जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अब एक किलो के पैक्ड और ब्रांडेड पैकेट में चीनी उपलब्ध कराए जाने से न केवल मात्रा की सटीकता सुनिश्चित होगी, बल्कि स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और उपयोग में भी सुविधा मिलेगी।

इन लोगों को मिलेगा फायदा

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार दिल्ली में कुल 65,883 एएवाई परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे, जिन्हें प्रति कार्ड प्रति माह एक किलो चीनी दी जाएगी। जब तक ब्रांडेड पैकेट के लिए नया टेंडर अंतिम रूप से स्वीकृत नहीं हो जाता, तब तक मौजूदा व्यवस्था के तहत चीनी का वितरण जारी रहेगा, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण के अनुरूप कार्य कर रही है, जिसमें उन्होंने हमेशा गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। दिल्ली सरकार इसी विजन को धरातल पर उतारते हुए लगातार गरीबों और वंचित वर्गों के लिए कार्य कर रही है।

अटल कैंटीन का जिक्र

मुख्यमंत्री के अनुसार इसी संकल्प के तहत अटल कैंटीन के माध्यम से सस्ती और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था, गरीब परिवारों के लिए पक्के मकानों की उपलब्धता, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि शामिल हैं। दिल्ली सरकार का स्पष्ट मत है कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की। इस दौरान रिपोर्टिंग के जरिए बड़ी खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। करीब 12 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article India ODI squad review | Iyer returns, Pant gets the nod, Shami misses out again – Delhi News Daily
Next Article FIIs dump Rs 7,608 cr in two sessions after 1.66 lakh cr sell-off in 2025. Why experts remain convinced on trend reversal in 2026? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Macrons Face Online Backlash Over Gender Tests Amid Owens Lawsuit – Delhi News Daily

French President Emmanuel Macron and First Lady Brigitte are set to present evidence in a US court to counter Candace…

3 Min Read
Entertainment

Royal Ruin: Andrew Mountbatten-Windsor Faces Jail As Fergie’s Charity Scandal Deepens – Delhi News Daily

Royal Ruin: Andrew Mountbatten-Windsor Faces Jail As Fergie’s Charity Scandal Deepens Source link

0 Min Read
Entertainment

Candace Owens PRANKED Mid-Conspiracy: Falls for Bogus Tip Linking Plane to Kirk’s Death – Delhi News Daily

Candace Owens PRANKED Mid-Conspiracy: Falls for Bogus Tip Linking Plane to Kirk’s Death Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली की जहरीली हवाओं से मिलेगी मुक्ति! प्रदूषण फैलाने वालों से निपटने के लिए CM रेखा गुप्ता ने बनाया सख्त प्लान – Delhi News Daily

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में नई समिति गठित…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?