Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार, ग्रैप-2 के प्रतिबंध हटाए गए – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार, ग्रैप-2 के प्रतिबंध हटाए गए – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार, ग्रैप-2 के प्रतिबंध हटाए गए – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 18, 2026 2:53 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बदलती मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार को हटा दिया गया।

Grap 2 revoke
नई दिल्लीः वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बदलती मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार को हटा दिया गया।

सीएक्यूएम के एक अधिकारी ने कहा, “मौसम संबंधी अनुकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार हुआ है और आज शाम चार बजे यह 214 दर्ज किया गया। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई ‘खराब’ या ‘मध्यम’ श्रेणी में रह सकता है।”

ग्रैप के चरण-एक और चरण-दो क्रमशः पिछले साल 14 और 19 अक्टूबर से लागू थे। बुधवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 227 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी शून्य से 50 के बीच के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में वर्गीकृत करता है।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें