Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली की जमीनों का बनेगा ‘आधार कार्ड’​, मिलेगी 14 अंकों की विशेष पहचान; सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली की जमीनों का बनेगा ‘आधार कार्ड’​, मिलेगी 14 अंकों की विशेष पहचान; सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली की जमीनों का बनेगा ‘आधार कार्ड’​, मिलेगी 14 अंकों की विशेष पहचान; सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 15, 2026 2:27 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की रेखा सरकार ने राजधानी की हर जमीन को 14 अंकों के ULPIN से जोड़ने का फैसला किया है। ‘भू आधार’ प्रणाली से भूमि रिकॉर्ड डिजिटल होंगे, विवाद और भ्रष्टाचार घटेंगे। यह योजना पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के तहत नई दिल्ली में लागू की जा रही है।‘मिशन मोड’ में काम करेगी दिल्ली सरकारजमीन विवाद निपटाने में प्रभावी होगी यह प्रणालीअत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगाप्रधानमंत्री जी का क्रांतिकारी विजन है: सीएमहर इंच जमीन का डिजिटल हिसाब होगा

दिल्ली की रेखा सरकार ने राजधानी की हर जमीन को 14 अंकों के ULPIN से जोड़ने का फैसला किया है। ‘भू आधार’ प्रणाली से भूमि रिकॉर्ड डिजिटल होंगे, विवाद और भ्रष्टाचार घटेंगे। यह योजना पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के तहत नई दिल्ली में लागू की जा रही है।

rekha gupta (11)
नई दिल्ली: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ी पहल करते हुए राजधानी की हर जमीन को खास पहचान देने का फैसला किया है। अब दिल्ली में हर जमीन का ‘आधार कार्ड’ बनाया जाएगा। हर भूखंड को 14 अंकों की अलग पहचान संख्या दी जाएगी, जिसे यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूएलपीआईएन) कहा जाएगा। इससे जमीन के रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित हो जाएंगे।

इस निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस व्यवस्था से जमीन से जुड़े विवाद कम होंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यह केवल नंबर नहीं बल्कि भूमि विवाद और गड़बड़ियों के खिलाफ मजबूत डिजिटल हथियार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम और क्रांतिकारी प्रयास है। इस प्रणाली को ‘भू आधार’ कहा जाता है।

‘मिशन मोड’ में काम करेगी दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में इस प्रणाली को लागू करने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह योजना भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और भूमि संसाधन विभाग की है, जो देश की राजधानी के लिए बेहद आवश्यक है। मुख्यमंत्री के अनुसार, केंद्र सरकार की यह योजना वर्ष 2016 की है, लेकिन पिछली सरकारों द्वारा इसे लागू नहीं किया गया। अब इसे ‘मिशन मोड’ पर लिया जा रहा है। इसे लागू करने का जिम्मा राजस्व विभाग की आईटी शाखा को सौंपा गया है, जो भारतीय सर्वेक्षण विभाग से भी सहयोग प्राप्त करेगी।

जमीन विवाद निपटाने में प्रभावी होगी यह प्रणाली

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस प्रणाली के लागू होने से होने वाले विस्तृत लाभों की बात करें तो यह ‘भू आधार’ भूमि स्वामित्व में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। इसका 14 अंकों का कोड भू संदर्भित (Geo-referenced) होगा, जिससे जमीन की सीमाओं को लेकर होने वाले विवादों को न्यूनतम किया जा सकेगा। यह विभिन्न सरकारी विभागों के बीच भूमि डेटा के समन्वय में मदद करेगा और धोखाधड़ी वाले लेन-देन तथा बहु पंजीकरण पर प्रभावी रोक लगाएगा। नागरिकों के लिए इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि उन्हें अपनी जमीन की पहचान के लिए कई दस्तावेजों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, एक ही नंबर से जमीन की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना को लागू करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग से करीब 2 टेराबाइट का हाई-क्वालिटी भू-स्थानिक डेटा और ड्रोन से ली गई विशेष तस्वीरें (ऑर्थो रेक्टिफाइड इमेज) ली जा रही हैं। इन आंकड़ों की मदद से दिल्ली के ग्रामीण इलाकों सहित उन सभी 48 गांवों के लिए सटीक यूएलपीआईएन तैयार किए जाएंगे, जो पहले से ‘स्वामित्व योजना’ में शामिल हैं। इस योजना के लिए पहले जारी किए गए 132.07 लाख रुपये का प्रबंधन भी आईटी शाखा ने ही किया था। अब सरकार एक तय प्रक्रिया (एसओपी) और चरणबद्ध समय सीमा के तहत इसे पूरी दिल्ली में लागू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना की सफलता का उदाहरण पश्चिमी जिले के तिलंगपुर कोटला गांव में देखा गया है, जहां पायलट प्रोजेक्ट के तहत 274 यूएलपीआईएन रिकॉर्ड सफलतापूर्वक तैयार किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री जी का क्रांतिकारी विजन है: सीएम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को दिल्ली के लिए बेहद उपयोगी बताया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन का संदर्भ देते हुए कहा कि यूएलपीआईएन प्रणाली प्रधानमंत्री जी के ‘डिजिटल इंडिया’ संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विजन है कि तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी रूप से पहुंचे और ‘भू आधार’ इसी दिशा में बड़ा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा इस बात पर बल दिया है कि एकीकृत और आधुनिक भूमि रिकॉर्ड विकसित भारत की आधारशिला हैं, जिससे नागरिकों को संपत्ति की सुरक्षा का भरोसा मिलता है और भ्रष्टाचार पर सीधी चोट होती है। दिल्ली सरकार इसी विजन का अनुसरण करते हुए राजधानी के प्रत्येक नागरिक की भूमि को सुरक्षित और विवाद मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हर इंच जमीन का डिजिटल हिसाब होगा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर नागरिक की संपत्ति और उसके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘भू आधार’ केवल नंबर नहीं है, बल्कि यह भ्रष्टाचार और भूमि विवादों के खिलाफ शक्तिशाली डिजिटल हथियार है। उन्होंने कहा कि अक्सर हम देखते हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपनी जीवन भर की कमाई से जमीन खरीदते हैं, लेकिन अस्पष्ट रिकॉर्ड्स के कारण वे कानूनी विवादों में फंस जाते हैं। ‘विशिष्ट भू खंड पहचान संख्या’ इस अनिश्चितता को समाप्त करेगी। यह ‘भूमि के लिए आधार’ के रूप में काम करेगा, जिससे हर इंच जमीन का डिजिटल हिसाब होगा।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article India vs Pakistan prediction: Greenstone Lobo reveals the winner | Sports – Times of India VideosTweets by TimesLitFestDelTweets by timeslitfestkol ► – Delhi News Daily
Next Article Competing on equal terms: How trade agreements can reshape India’s growth model – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिवंगत बीजेपी नेता वीके मल्होत्रा के परिवार में कौन-कौन? कभी मनमोहन सिंह को चुनाव में हराया था – Delhi News Daily

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह…

5 Min Read
Entertainment

Priyanka Chopra and Nick Jonas celebrate Karwa Chauth in New York with daughter Malti Marie, share stunning family moments | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Priyanka Chopra and Nick Jonas celebrated Karwa Chauth together in New York, sharing sweet family moments on Instagram. Nick even…

4 Min Read
Entertainment

Die My Love Trailer: Jennifer Lawrence and Robert Pattinson Starrer Die My Love Official Trailer – Delhi News Daily

Die My Love Trailer: Jennifer Lawrence and Robert Pattinson Starrer Die My Love Official Trailer Source link

0 Min Read
Entertainment

‘This is inhumane’: ‘Bha. Bha. Ba.’ faces backlash; Dileep film accused of mocking survivor’s trauma | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

(Picture Courtesy: Facebook) Dileep-starrer 'Bha. Bha. Ba.' has landed in fresh controversy after a scene from the film triggered strong…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?