Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली की डेयरी कॉलोनियों को होना होगा रीलोकेट, HC ने MCD से मांगी स्टेटस रिपोर्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली की डेयरी कॉलोनियों को होना होगा रीलोकेट, HC ने MCD से मांगी स्टेटस रिपोर्ट – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली की डेयरी कॉलोनियों को होना होगा रीलोकेट, HC ने MCD से मांगी स्टेटस रिपोर्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 15, 2026 5:24 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली हाई कोर्ट जोर देते हुए एमसीडी ने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। साथ ही ये भी बताएं कि कितनी डेयरियों के पास लाइसेंस हैं और कितनों पर नहीं।कोर्ट ने DUSIB को दिए निर्देशइन डेयरियों की हालत खराबआदेश के बाद भी रिलोकेट नहीं हुई कॉलोनियांएमसीडी के वकील ने किया दावाचार हफ्तों के अंदर लें फैसलालोगों का क्या है कहना

दिल्ली हाई कोर्ट जोर देते हुए एमसीडी ने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। साथ ही ये भी बताएं कि कितनी डेयरियों के पास लाइसेंस हैं और कितनों पर नहीं।

Delhi news
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद सभी डेयरी कॉलोनियों को रीलोकेट करने पर जोर देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एमसीडी से कहा कि वह स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे, जिसमें संबंधित नीति के तहत शिफ्टिंग के लिए तय की जाने वाली शर्तों के बारे में बताया जाए। रिपोर्ट में निगम को यह भी बताना है कि यहां कितनी लाइसेंस धारी डेयरियां हैं और कितनी अनधिकृत।

कोर्ट ने DUSIB को दिए निर्देश

चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने इसी तरह की जानकारी के साथ दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) को भी छह हफ्तों के भीतर हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया। कोर्ट डेयरियों की स्थिति से जुड़ी सुनैना सिब्बल की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

इन डेयरियों की हालत खराब

पूर्व में कोर्ट कमिश्नर ने हाई कोर्ट को बताया था कि सभी नौ डेजिग्नेटिड डेयरी कॉलोनियों की हालत खराब पाई गई, जिनमें काकरोला डेयरी, गोएला डेयरी, नंगली शकरावती डेयरी, झड़ौदा डेयरी, भलस्वा डेयरी, गाजीपुर डेयरी, शाहबाद दौलतपुर डेयरी, मदनपुर खादर डेयरी और मसूदपुर डेयरी शामिल हैं।

आदेश के बाद भी रिलोकेट नहीं हुई कॉलोनियां

कोर्ट ने गौर किया था कि कुछ डेयरी कॉलोनियां में बड़े पैमाने पर निर्माण के साथ उनका शहरीकरण हो गया है। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि इन कॉलोनियों में कोई चारागाह नहीं है और डेयरी प्लॉट आवंटियों द्वारा मवेशियों को क्रूर परिस्थितियों में बांध कर रखा जाता है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद एक भी डेयरी कॉलोनी को रीलोकेट नहीं किया गया है।

एमसीडी के वकील ने किया दावा

जवाब में एमसीडी के स्थायी वकील मनु चतुर्वेदी ने दावा किया कि आदेश के मुताबिक डेयरी कॉलोनियों को शहर के बाहरी इलाकों में रीलोकेट किया जाना था और ऐसा करने के लिए दूसरे राज्यों को भी इसमें शामिल करना होगा। वकील ने कहा, इसलिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लैंडफिल साइट के पास बसीं गाजीपुर और भलस्वा डेयरी को गोएला डेयरी में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।

चार हफ्तों के अंदर लें फैसला

उन्होंने दावा किया कि चूंकि इन इलाकों बड़े पैमाने पर गोबर जमा होता है, इसलिए गोएला डेयरी में बायोगैस प्लांट लगाया जा चुका। अन्य व्यवस्थाएं भी कर ली गई हैं। फिलहाल शिफ्टिंग की शर्तों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिस पर चार हफ्तों के भीतर फैसला लेने को कोर्ट ने निर्देश दिया।

लोगों का क्या है कहना

भलस्वा डेयरी मालिकों की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें शिफ्टिंग में कोई आपत्ति नहीं है। डेयरी मालिकों के पुनर्वास से जुड़ी मांग पर कोर्ट ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सोच-विचार कर इस पर फैसला लेनाचाहिए। साथ में उसने यह भी साफ किया कि डेयरी कॉलोनियों को रीलोकेट तो होना पड़ेगा।

प्राची यादव

लेखक के बारे मेंप्राची यादवलगभग 19 साल से पत्रकारिता में हैं। सात साल तक एक दिल्ली-एनसीआर न्यूज चैनल में विभिन्न क्षेत्रों में काम किया। प्रोग्रामिंग और एंकरिंग भी की। टीवी से ही लीगल रिपोर्टिंग की शुरुआत हुई। उस दौरान, जिला अदालतों और दिल्ली हाई कोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट तक की रिपोर्टिंग की। 2013 में नवभारत टाइम्स से जुड़ीं। यहां पर शुरुआत जिला अदालतों, नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और उपभोक्ता अदालतों की रिपोर्टिंग से हुई। वर्तमान में अन्य सभी अदालतों के साथ दिल्ली हाई कोर्ट भी कवर कर रही हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘You Ignored My Advice…’: Jagdambika Pal Rebukes Rahul Gandhi In Lok Sabha | Watch – Delhi News Daily
Next Article The Economic Times Business News Live, Share Market News – Read Latest Finance News, IPO, Mutual Funds News – The Economic Times – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘मालगाड़ी के डिब्बों से बुलेट ट्रेन नहीं चलाई जा सकती’… दिल्ली की अदालत ने ‘पुराने’ कानूनों पर कहा – Delhi News Daily

दिल्ली की एक अदालत ने 1908 की दीवानी प्रक्रिया संहिता के 'पुराने' कानूनों का हवाला देते हुए कहा कि बुलेट…

3 Min Read
Entertainment

Where Is Barron Trump? Report Claims NYU Sophomore Switched Campuses – Delhi News Daily

Where Is Barron Trump? Report Claims NYU Sophomore Switched Campuses Source link

0 Min Read
Entertainment

‘दिल्ली में चल रही है फुलेरा पंचायत की सरकार’… AAP ने शेयर की ये कैसी तस्वीर जिससे चढ़ा सियासी पारा – Delhi News Daily

दिल्ली में फुलेरा पंचायत जैसी सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मीटिंग में उनके पति मनीष गुप्ता कुर्सी…

3 Min Read
Entertainment

Rohit Shetty firing case: ‘Golmaal 5’ shoot sets to be secured with two-tier protection | – The Times of India – Delhi News Daily

Following the recent firing incident outside Rohit Shetty’s Juhu residence, Shetty Tower, security arrangements around the filmmaker have been further…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?