दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में प्लास्टिक शेड से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ इस रेस्टोरेंट में पहुंचा था। ऊंचाई से गिरने के कारण छात्र कबीन को गंभीर चोटें आईं उसके दोस्तों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कबीन वहां बगल की दुकानों के बीच गैलरी को कवर करने के लिए लगाए गए एक प्लास्टिक शेड पर चढ़ गया। शेड कबीन का वजन नहीं सह सका और टूट गया, जिससे वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण कबीन को गंभीर चोटें आईं उसके दोस्तों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार को इस घटना के संबंध में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि 16 साल के कबीन को उसके दोस्त अस्पताल ले गए थे। कबीन 11वीं कक्षा का छात्र था और इसी इलाके का निवासी था। पुलिस ने बताया कि घटना के सही क्रम का पता लगाने के लिए अपराध जांच टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
पुलिस की जांच चल रही है वहीं कबीन के परिवार ने साजिश का आरोप लगाते हुए उसकी मौत के कारणों की गहन जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर मौजूद दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
