Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के कारीगरों को अब मिलेगा ग्लोबल मार्केट, सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ को दी मंजूरी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के कारीगरों को अब मिलेगा ग्लोबल मार्केट, सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ को दी मंजूरी – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के कारीगरों को अब मिलेगा ग्लोबल मार्केट, सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ को दी मंजूरी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 12, 2026 1:58 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
12 दिन का प्रशिक्षण, स्टाइपेंड और टूलकिटआरपीएल के जरिए कौशल की पहचानई-श्रम से जुड़े कामगारों को प्राथमिकतापारदर्शी प्रक्रिया और मजबूत क्रियान्वयन
नई दिल्लीः CM Rekha Gupta यह योजना दिल्ली के हजारों कारीगरों की जिंदगी बदलने का माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के कारीगर हमारी सांस्कृतिक विरासत की असली ताकत हैं। वर्षों से वे अपने हुनर से समाज को समृद्ध करते आए हैं, लेकिन बदलते दौर में उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण और बाजार से सीधा जुड़ाव भी चाहिए। यह योजना यह सुनिश्चित करेगी कि वे आधुनिक कौशल और डिजिटल बाजार तक पहुंच के साथ इस नए दौर में न केवल टिकें, बल्कि तरक्की भी करें।

बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कौशल विकास को राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार बताया था। केंद्रीय बजट 2026-27 में भी वित्त मंत्री ने कारीगरों को वैश्विक बाजार से जोड़ने, ब्रांडिंग, प्रशिक्षण और गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया है। दिल्ली सरकार उसी सोच को आगे बढ़ा रही है। हम कौशल को सीधे सम्मानजनक आजीविका से जोड़ रहे हैं।

इस योजना को दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) के माध्यम से लागू किया जाएगा। योजना के तहत, वर्ष 2025-26 में 3,728 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए 8.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, 2026-27 के लिए 57.50 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्रस्तावित की जाने की संभावना है ताकि योजना को व्यापक स्तर पर लागू किया जा सके।

12 दिन का प्रशिक्षण, स्टाइपेंड और टूलकिट

योजना के तहत, 12 दिन (96 घंटे) का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें दो दिन का उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) भी शामिल होगा। प्रशिक्षण छोटे-छोटे समूहों में कराया जाएगा, ताकि हर प्रतिभागी को सही मार्गदर्शन मिल सके। एक बैच में लगभग 35 से 45 लोग होंगे। प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रत्येक लाभार्थी को कुल 4,800 रुपये का स्टाइपेंड (400 रुपये प्रतिदिन) दिया जाएगा। साथ ही, भोजन के लिए 100 रुपये प्रतिदिन की सहायता भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को पैर से चलने वाली सिलाई मशीन सहित आवश्यक टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी। सबसे अहम पहल यह है कि प्रत्येक कारीगर की प्रोफाइल, फोटो और उत्पादों की जानकारी के साथ एक ई-कैटलॉग तैयार किया जाएगा, जिसे ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। इससे उनके उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक बाजार तक पहुंच मिलेगी।

आरपीएल के जरिए कौशल की पहचान

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना में ‘रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल)’ के माध्यम से पहले से काम कर रहे पारंपरिक कारीगरों के अनुभव और हुनर को प्रमाणित किया जाएगा। इससे उन्हें बेहतर आजीविका के अवसर मिलेंगे और वे औपचारिक आर्थिक ढांचे से जुड़ सकेंगे। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री प्रमाणपत्र और पहचान पत्र भी दिया जाएगा। साथ ही, उद्यम (एमएसएमई) पंजीकरण, ब्रांडिंग और ऋण संबंधी जानकारी में सहायता दी जाएगी।

ई-श्रम से जुड़े कामगारों को प्राथमिकता

योजना की शुरुआत ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत लगभग 18,000 दर्जियों से की जाएगी और आगे चलकर अन्य पारंपरिक व्यवसायों तक इसे विस्तारित किया जाएगा। इसमें दर्जी, एम्ब्रॉयडर, ड्रेस मेकर, कुम्हार, बढ़ई, मोची, टोकरी और चटाई निर्माता, इत्र निर्माता, बांस उत्पाद निर्माता, नाई, माला बनाने वाले, धोबी, मछली जाल निर्माता, कालीन बुनकर सहित अनेक पारंपरिक व्यवसाय शामिल होंगे।

पारदर्शी प्रक्रिया और मजबूत क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। एक परिवार से केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं या उनके परिवार के सदस्य हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। नामांकन के समय आधार आधारित पहचान और सत्यापन जरूरी होगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनी रहे और सभी को पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह योजना ‘विकसित भारत’ के विजन को जमीन पर उतारती है। हम कौशल को सीधे रोजगार और आय से जोड़ रहे हैं, ताकि हर कारीगर को उसका हक और सम्मान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खादी, हथकरघा और ग्रामोद्योग से जुड़े कामगारों के लिए आत्मनिर्भरता का दायरा बढ़ा रहे हैं। अब उन्हें केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि डिजिटल मार्केट तक सीधी पहुंच भी मिलेगी। यह योजना केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि समग्र प्रयास है, जिसमें कौशल, तकनीक, बाजार और वित्तीय सशक्तिकरण को एकसाथ जोड़ा गया है। इससे दिल्ली के हजारों कारीगरों को नई पहचान, नई दिशा और नई संभावनाएं मिलेंगी।

दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह सिर्फ कौशल सिखाने की पहल नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों को सम्मान और आत्मनिर्भर बनने का मौका देने की कोशिश है। इससे मर्चेंडाइजर, लॉजिस्टिक्स एग्जीक्यूटिव, आईटी एग्जीक्यूटिव और फैशन प्रोडक्शन जैसे कोर्स कारीगरों के लिए नौकरी और खुद का काम शुरू करने के नए रास्ते खोलेंगे। इससे हमारी पारंपरिक कला भी सुरक्षित रहेगी और लोगों को आधुनिक तरीके से रोजगार मिलेगा।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article T20 World Cup: Namibia’s Gerhard Erasmus upset after lack of night practice before India match – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Fact sheet changes reflect joint statement: MEA on US interim trade pact – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Salman Khan’s 60th birthday bash: Salim Khan, Arbaaz Khan-Sshura, MS Dhoni-Sakshi, Randeep Hooda-Lin Laishram arrive at Panvel farmhouse | – The Times of India – Delhi News Daily

Salman Khan will celebrate his 60th birthday on December 27 with a close-knit gathering at his Panvel farmhouse. Staying true…

3 Min Read
Entertainment

Virat Kohli shares sweet moment with Anushka Sharma, rests his cheek on her forehead: ‘Been a minute’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Cricketer Virat Kohli shared a heartwarming picture with wife Anushka Sharma on Saturday, instantly making fans swoon. In the snap,…

5 Min Read
Entertainment

‘I started watching cricket because of Virat Kohli,’ Shehnaaz Gill expresses her love for the ace cricketer | – The Times of India – Delhi News Daily

King Kohli’s fandom can never be put into words, yet his admirers try to express their love in any way…

5 Min Read
Entertainment

Trump’s Giant-Print UN Speech LEAKED: Weird Script Explains His Chaotic Speaking Style – Delhi News Daily

Musk’s Pyramid Hand Sign, Erika’s Gestures Send Internet Into OverdriveElon Musk stunned attendees at Charlie Kirk’s memorial in Arizona when…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?