Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के चांदनी चौक को अब उलझे तारों से मिलेगी निजात, जानें अगला नंबर किसका ? – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के चांदनी चौक को अब उलझे तारों से मिलेगी निजात, जानें अगला नंबर किसका ? – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के चांदनी चौक को अब उलझे तारों से मिलेगी निजात, जानें अगला नंबर किसका ? – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 18, 2026 5:50 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
राजधानी दिल्ली में शाहजहानाबाद रिडिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन में सीएम रेखा गुप्ता के पद संभालने के बाद ही चांदनी चौक में विकास कार्यों को नई गति मिल गई है।किन इलाकों को किया गया शामिलबैठक में लिया गया फैसलाचांदनी चौक में उलझे तारों से मिलेगी छुट्टीक्यों उठाया गया कदम

राजधानी दिल्ली में शाहजहानाबाद रिडिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन में सीएम रेखा गुप्ता के पद संभालने के बाद ही चांदनी चौक में विकास कार्यों को नई गति मिल गई है।

Delhi news
नई दिल्लीः चांदनी चौक इलाके में बिजली के उलझे तारों से लोगों को राहत मिलने वाली है। दिल्ली सरकार ने पूरी दिल्ली में 125 कॉलोनियों, सड़कों के अलावा चांदनी चौक की 26 से अधिक सड़‌कों की ओवरहेड वायर (एचटी एलटी) को अंडरग्राउंड करने का फैसला किया है। ऊर्जा विभाग ने इसके लिए 159.47 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

किन इलाकों को किया गया शामिल

इसमें आवासीय इलाके, बाजार और प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। ऊर्जा विभाग को इसपर तेजी से काम करने का निर्देश भी दिया गया है। दिल्ली सरकार ने बजट में घोषणा के साथ ओवरहेड वायर को अंडरग्राउंड करने की पायलट योजना BH ब्लॉक, शालीमार बाग तथा सी-4 ईस्ट ब्लॉक, जनकपुरी में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब यही मॉडल दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी लागू किया जाएगा।

बैठक में लिया गया फैसला

बीते दिनों एक बैठक में दिल्ली के अलग-अलग इलाके में बिजली के ओवरहेड वायर को अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इसमें चांदनी चौक इलाके की 26 सड़कें भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक अलग अलग विधानसभाओं की 125 कॉलोनियों में ओवरहेड वायर को अंडरग्राउंड करने के लिए कुल 267 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई है।

चांदनी चौक में उलझे तारों से मिलेगी छुट्टी

इसके अलावा, चांदनी चौक की 26 सड़कों के लिए 159 करोड़ की मंजूरी अलग से दी गई है। सूत्रों का कहना है कि शाहजहानाबाद रिडिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (SRDC) के पुनर्गठन के बाद सीएम रेखा गुप्ता द्वारा कार्यभार संभालते ही चांदनी चौक के विकास काम को गति देने की दिशा में उठाया गया यह पहला कदम है। इस फैसले से चांदनी चौक में उलझे बिजली के तारों के अलावा शॉट सर्किट से लगने वाली आग की घटनाओं पर भी लगाम लगेंगी।

क्यों उठाया गया कदम

ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के अनुसार दिल्ली सरकार का ओवरहेड वायर को अंडरग्राउंड करने के फैसले का मकसद रिहायशी और घनी आबादी वाले इलाकों से गुजर रही असुरक्षित ओवरहेड बिजली लाइनों को भूमिगत करना है ताकि मानव जीवन पर मंडरा रहे खतरों को कम किया जा सके। एक सुरक्षित एवं बेहतर बिजली वितरण प्रणाली सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इसमें हमें केंद्र सरकार से भी मदद मिल रही है। दिल्ली को SASCI (स्पेशल एसिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट) योजना के तहत एचटी-एलटी लाइनों की शिफ्टिंग के लिए करीब 109 करोड़ की मंजूरी भी मिली है।

बृजेश सिंह

लेखक के बारे मेंबृजेश सिंहबृजेश सिंह, नवभारत टाइम्स, दिल्ली में विशेष संवाददाता हैं। वह 2008 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स संस्थान से जुड़े हैं। वह, दिल्ली में मुख्यमंत्री ऑफिस, दिल्ली सरकार की नीतियों, प्रशासनिक फेरबदल व मध्यमवर्ग से जुड़ी योजनाओं पर खबरों के साथ विश्लेषण करते हैं। इसके अलावा दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मेट्रो, डीटीसी ऑटो-टैक्सी व राजनीतिक खबरों व हलचल पर भी नजर रखते है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Very Soon’: Did Minister Arjun Ram Meghwal Hint At J&K Statehood Restoration? CM Omar Reacts – Delhi News Daily
Next Article Infosys’ AI push reassures on business strength, but valuation worries linger, says Sandip Agarwal – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘Taskaree’ X review: Fans rave over Emraan Hashmi’s latest series: ‘Life ka first subscription for @emraanhashmi’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Emraan Hashmi's new crime thriller, 'Taskaree: The Smuggler's Web,' has launched on Netflix, captivating audiences with its drug-smuggling narrative. The…

3 Min Read
Entertainment

Baba Azmi dismisses AR Rahman’s claim of communal divide in Bollywood: ‘You don’t see who wrote the songs — Muslim or Hindu — in Lagaan’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

AR Rahman recently found himself at the centre of a storm after hinting that he may have lost work in…

3 Min Read
Entertainment

When Dev Anand, Raj Kapoor and Dilip Kumar teased Jawaharlal Nehru about ‘stealing’ Lady Mountbatten’s heart: ‘He blushed and laughed’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Bollywood's legendary stars, Dilip Kumar, Raj Kapoor and Dev Anand, were the ultimate icons of the 1950s, ruling the silver…

6 Min Read
Entertainment

अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता करें सुनिश्चित, सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश​​ – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को सर्वोच्च…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?