Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रखी हैं 16 आईईडी… सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रखी हैं 16 आईईडी… सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रखी हैं 16 आईईडी… सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 13, 2025 3:41 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


दिल्ली स्थित ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। लेकिन पड़ताल में बम की सूचना, अफवाह मिली।

taj palace hotel
नई दिल्लीः दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित होटल ताज पैलेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे होटल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। चाणक्यपुरी के ताज पैलेस होटल को बम की धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल में लिखा गया था कि होटल ताज पैलेस में 16 बम रखे गए हैं। होटल में कई वीवीआईपी लोग रुके हुए हैं, इसलिए होटल को 11 बजे तक खाली करा लो। एक दिन पहले भी ऐसा ही मेल आया था।

शुक्रवार को जिस आईडी से दिल्ली एवं बॉम्बे हाई कोर्ट को धमकी भरा ईमेल आया था, उसी आईडी से शनिवार को भी धमकी भरा ईमेल आया है। रात 2 बजे मेल आया।

शनिवार को आए ईमेल में लिखा है कि दिल्ली के ताज पैलेस में दोपहर में विस्फोट के लिए 16 आरडीएक्स आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाई गई हैं। वीवीआईपी की मौजूदगी की पुष्टि हो गई है। कृपया सुबह 11 बजे तक सभी अन्य निर्दोष मेहमानों को बाहर निकाल दें।

धमकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पैलेस के कोने-कोने में छानबीन की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद होटल और पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। साइबर सेल दोनों धमकी भरे मेल की जांच कर रही है।

इससे पहले दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। मुंबई पुलिस के अनुसार, बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘मुंबई आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ने बॉम्बे हाई कोर्ट बम धमकी वाले ईमेल मामले में बीएनएस की धारा 353(1) और 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।’

इसके अलावा, दिल्ली हाई कोर्ट को भी ईमेल के जरिए धमकी मिली। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी और एफआईआर दर्ज कर ईमेल भेजने वाले के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें