Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली को मिले 5 नए हॉस्पिटल ब्लॉक, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली को मिले 5 नए हॉस्पिटल ब्लॉक, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली को मिले 5 नए हॉस्पिटल ब्लॉक, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 18, 2025 1:23 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए 17 सिंतबर को 5 नए अस्पताल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। ये जो पांच नए हॉस्पिटल ब्लॉक बनाए गए हैं उनमें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी में संत श्री दुर्बल नाथ ट्रॉमा ब्लॉक की शुरुआत की गई।मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूतीदिव्यांग बच्चों के लिए 10 नए रिसोर्स सेंटरों की शुरुआत150 डायलिसिस यूनिट लगाई गई24 क्विक रिस्पॉन्स वीकल (QRV) लॉन्च किए

दिल्ली राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए 17 सिंतबर को 5 नए अस्पताल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। ये जो पांच नए हॉस्पिटल ब्लॉक बनाए गए हैं उनमें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी में संत श्री दुर्बल नाथ ट्रॉमा ब्लॉक की शुरुआत की गई।

5 New Hospital Blocks in Delhi
दिल्ली को मिले 5 नए हॉस्पिटल ब्लॉक
नई दिल्लीः राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए 17 सितंबर को 5 नए अस्पताल परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन पर कुल 503.49 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। इनका मकसद क्षमता बढ़ाना, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और पिछड़े क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर में इस बदलाव से इमरजेंसी और गंभीर देखभाल की सुविधाएं बेहतर होंगी। मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

ये जो पांच नए हॉस्पिटल ब्लॉक बनाए गए हैं उनमें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी में संत श्री दुर्बल नाथ ट्रॉमा ब्लॉक की शुरुआत की गई। इसे 117.8 करोड़ की लागत से बनाया गया है। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, रघुबीर नगर में नए आईपीडी ब्लॉक की शुरुआत की गई। इस पर 172 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, डाबरी मोड़ द्वारका में नया मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक 53.44 करोड़ रुपये में तैयार किया गया। आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल, मोती नगर में नया आईपीडी ब्लॉक की शुरुआत पर 94.38 करोड़ का खर्च आया और भगवान महावीर अस्पताल, पीतमपुरा में नया ओपीडी ब्लॉक 65.86 करोड़ में तैयार हुआ।

दिव्यांग बच्चों के लिए 10 नए रिसोर्स सेंटरों की शुरुआत

सभी बच्चों को बराबर शिक्षा का अवसर प्रदान करने के मकसद से शिक्षा निदेशालय (DOE), जीएनसीटी दिल्ली द्वारा 10 नए संसाधन केंद्रों (Resource Centres) का उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों के जरिए राजधानी के दिव्यांग बच्चों (CwDs) को थेरेप्यूटिक और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन 10 नए संसाधन केंद्रों की शुरुआत से करीब 12,500 बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। हर केंद्र में 6 विशेषज्ञों की टीम होगी। इस प्रोजेक्ट पर 5.19 करोड़ का बजट खर्च किया गया है।

150 डायलिसिस यूनिट लगाई गई

छह अस्पतालों में 150 नई डायलिसिस मशीने लगाई गई। ये 150 मशीने बुराड़ी अस्पताल, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, जगप्रवेश चंद्र अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल और आंबेडकर नगर अस्पताल में लगाई गई है। 150 डायलिसिस मशीनों पर 9 करोड़ खर्च किया गया है।

24 क्विक रिस्पॉन्स वीकल (QRV) लॉन्च किए

राजधानी में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक और तंग गलियों की वजह से फायर टेंडर को समय पर पहुंचने में जो दिक्कत आती थी, उसे देखते हुए अब 24 नए क्विक रिस्पॉन्स वीकल (QRV) तैनात किए गए है। इन गाड़ियो में अल्ट्रा हाई-प्रेशर पंप सिस्टम लगा है, जिससे छोटे स्तर की आग को तुरंत काबू कर सकेंगे। 8.61 करोड़ से तैयार पहले चरण (फेज-1) में 24 QRV खरीदे गए है। इन पर कुल 8.61 करोड़ खर्च हुए है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Golf Champion Rory McIlroy set for a big return at the 2026 Hero Dubai Desert Classic: How to get your tickets | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article ‘Treat People With Dignity’: Nara Lokesh To Shivakumar Over ‘Blackmail’ Jibe At BlackBuck CEO – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Candace Owens PRANKED Mid-Conspiracy: Falls for Bogus Tip Linking Plane to Kirk’s Death – Delhi News Daily

Candace Owens PRANKED Mid-Conspiracy: Falls for Bogus Tip Linking Plane to Kirk’s Death Source link

0 Min Read
Entertainment

Love You Muddu – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Love You Muddu - Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read
Entertainment

Did Ranbir Kapoor and Deepika Padukone fight on Yeh Jawaani Hai Deewani sets? Dhurandhar actor Naveen Kaushik spills BTS beans | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Ranbir Kapoor and Deepika Padukone’s relationship has long been one of Bollywood’s most talked-about chapters. The two began dating after…

7 Min Read
Entertainment

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुआ MCD का एक्शन, दिल्ली में पकड़े गए 150 से अधिक आवारा कुत्ते – Delhi News Daily

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार हरकत में आई। दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू हो…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?