Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली चुनावों में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए मामले को दबा रहा चुनाव आयोग : सौरभ भारद्वाज – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली चुनावों में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए मामले को दबा रहा चुनाव आयोग : सौरभ भारद्वाज – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली चुनावों में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए मामले को दबा रहा चुनाव आयोग : सौरभ भारद्वाज – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 20, 2025 10:41 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट चोरी और फर्जीवाड़े के आरोपों को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एच1-बी वीजा शुल्क वृद्धि पर केंद्र सरकार की आलोचना की, जिससे भारतीय पेशेवरों पर असर पड़ेगा।चुनाव में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ाचुनाव आयोग को दी थी लिखित शिकायतमामले को दबाने का काम कर रहा आयोगपीएम पर नहीं पड़ेगा इसका असरआप नेता ने दी तीखी प्रतिक्रिया

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट चोरी और फर्जीवाड़े के आरोपों को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एच1-बी वीजा शुल्क वृद्धि पर केंद्र सरकार की आलोचना की, जिससे भारतीय पेशेवरों पर असर पड़ेगा।

DELHI NEWS
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर वोट चोरी और फर्जीवाड़ा हुआ था, लेकिन चुनाव आयोग इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय तथ्यों को दबा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एच1-बी वीजा शुल्क बढ़ाने और हरियाणा द्वारा दिल्ली को पानी न देने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।

चुनाव में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि हमने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि दिल्ली में चुनाव में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधानसभा में ही आखिरी दो महीने में 6,166 वोट काटने की फर्जी एप्लिकेशन डाली गईं। जिन लोगों के नाम पर एप्लिकेशन डाली गई, उन्होंने खुद ऑन-कैमरा आकर कहा कि हमने कोई एप्लिकेशन डाली ही नहीं।

चुनाव आयोग को दी थी लिखित शिकायत

उन्होंने बताया कि उस समय की दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इस मामले में चुनाव आयोग को लिखित शिकायत दी थी। हमने बार-बार शिकायत की। पिछले महीने आरटीआई लगाकर पूछा कि इस पर क्या कार्रवाई हुई, क्या एफआईआर दर्ज हुई, क्या कोई जांच बैठाई गई? लेकिन चुनाव आयोग ने यह कहकर जवाब देने से इनकार कर दिया कि यह व्यक्तिगत जानकारी है और इसमें कोई पब्लिक इंटरेस्ट जुड़ा हुआ नहीं है। इसके बाद हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिर वहीं, चुनाव आयोग जो पहले जानकारी नहीं दे रहा था, उसे अपने एक्स हैंडल पर सभी जानकारी दे दी।

मामले को दबाने का काम कर रहा आयोग

आप नेता ने सवाल किया कि अगर यह इतनी व्यक्तिगत थी तो सार्वजनिक क्यों की गई? और जो जानकारी दी गई, उसमें एफआईआर या गिरफ्तारी जैसी कोई भी डिटेल नहीं थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग नहीं चाहता कि असली वोटचोर तक हम पहुंचें। आयोग इस मामले को दबाने का काम कर रहा है।

पीएम पर नहीं पड़ेगा इसका असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच1-बी वीजा शुल्क बढ़ाने पर भी सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्हें एच1-बी वीजा की जरूरत नहीं है। फर्क उन भारतीय इंजीनियरों और प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा, जो अमेरिका जाकर नौकरी करते हैं। अब ट्रंप की नीति से वे सब वापस अपने देश भेजे जाएंगे।

आप नेता ने दी तीखी प्रतिक्रिया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह कहे जाने पर कि दिल्ली को पानी इंडस से मिलेगा, भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पानी हरियाणा से चाहिए, लेकिन ये लोग पानी देने को तैयार नहीं। अब कह रहे हैं कि इंडस नदी से पानी आएगा। अगर इंडस से कभी पानी आता है तो हरियाणा उस पानी को ले ले, लेकिन दिल्ली वालों को फिलहाल हरियाणा से ही पानी मिलना चाहिए।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Discover Sharjah’s heritage: Why Al Asayl 2025 is a must-visit for falconry and Gulf traditions enthusiasts | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article ‘Parliament Can’t Function In Freestyle Manner’: Amit Shah Slams ‘Disruptive’ Opposition | News18 Exclusive – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

महाविनाशनी, शक्ति रूपेण माता की जय-जयकार, भक्ति में लीन दिल्ली CM ने नवरात्रि पर किया कन्या पूजन – Delhi News Daily

महानवमी के पावन अवसर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हैदरपुर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में विधि-विधानपूर्वक कन्या पूजन किया।…

3 Min Read
Entertainment

अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ी राहत! एक्साइज पॉलिसी से जुड़े ईडी के दो केस में कोर्ट ने किया बरी – Delhi News Daily

दिल्ली की एक कोर्ट ने आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को कथित…

4 Min Read
Entertainment

Saba Azad and Hrithik Roshan turn ‘hungry hippos’ as they enjoy ramen and dumplings in Barcelona; say ‘we live to eat’ – VIDEO | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Saba Azad shared a fun and heart-warming travel video with Hrithik Roshan on Instagram, and it quickly won over fans.…

6 Min Read
Entertainment

Rampage Jackson’s Son Raja KO’s Wrestler Syko Stu In Violent Match; LAPD Investigating – Delhi News Daily

Rampage Jackson’s Son Raja KO’s Wrestler Syko Stu In Violent Match; LAPD Investigating Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?