Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली: जहांगीरपुरी में 1980 के ‘वक्फ अधिसूचना’ के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज, संपत्तियों से जुड़ा था मामला – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली: जहांगीरपुरी में 1980 के ‘वक्फ अधिसूचना’ के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज, संपत्तियों से जुड़ा था मामला – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली: जहांगीरपुरी में 1980 के ‘वक्फ अधिसूचना’ के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज, संपत्तियों से जुड़ा था मामला – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 23, 2026 9:41 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें 1980 की वक्फ अधिसूचना को चुनौती दी गई थी और आरोप लगाया गया था कि जहांगीरपुरी क्षेत्र में तीन मस्जिदें सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण हैं। एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन द्वारा दायर जनहित याचिका “नेक इरादे से या जनहित में” नहीं दायर की गई थी।24 मार्च, 1980 को जारी अधिसूचना को चुनौती दी थीयाचिका में क्या दावा किया गया?

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें 1980 की वक्फ अधिसूचना को चुनौती दी गई थी और आरोप लगाया गया था कि जहांगीरपुरी क्षेत्र में तीन मस्जिदें सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण हैं। एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन द्वारा दायर जनहित याचिका “नेक इरादे से या जनहित में” नहीं दायर की गई थी।

Delhi High Court
दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने 1980 की वक्फ अधिसूचना को चुनौती देने और जहांगीरपुरी क्षेत्र की तीन मस्जिदों के सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका सोमवार को खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने पाया कि गैर-सरकारी संगठन ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा दायर की गई यह जनहित याचिका ‘सद्भावना या जनहित’ से प्रेरित नहीं थी।अदालत ने आदेश दिया, “हम इस याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं, इसलिए इसे लंबित अर्जियों के साथ खारिज किया जाता है।”

24 मार्च, 1980 को जारी अधिसूचना को चुनौती दी थी

याचिकाकर्ता ने दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा 24 मार्च, 1980 को जारी अधिसूचना को चुनौती दी थी। अधिसूचना में कुछ संपत्तियों को सुन्नी वक्फ संपत्ति घोषित करने का आदेश दिया गया था, विशेष रूप से जहांगीरपुरी स्थित मोती मस्जिद और जामा मस्जिद और उसी क्षेत्र की एक अन्य स्थानीय मस्जिद। याचिकाकर्ता का आरोप था कि जिस भूमि पर ये तीनों संपत्तियां स्थित हैं, उसे दिल्ली सरकार ने 1977 में उसके मालिकों को मुआवजा देकर विधिवत अधिग्रहित कर लिया था इसलिए उस भूमि पर कोई भी निर्माण सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण था और उन्हें वक्फ संपत्ति के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता था।

याचिका में क्या दावा किया गया?

याचिका में दावा किया गया कि यह अधिग्रहण दिल्ली के सुनियोजित विकास के लिए किया गया था और भूमि दिल्ली विकास प्राधिकरण को सौंप दी गई थी, जिसने इन भूखंडों को जहांगीरपुरी नाम की एक सुनियोजित कॉलोनी के औपचारिक लेआउट प्लान में शामिल कर लिया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि याचिकाकर्ता बार-बार याचिकाएं दायर कर उन्हें जनहित याचिकाएं बताता है और उसने ‘अनावश्यक रूप से अतीत को कुरेदने’ का प्रयास किया है इसलिए 46 साल पहले जारी किसी भी अधिसूचना को ‘मामूली आधारों’ पर चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि जनहित याचिका की ‘पवित्रता’ को किसी भी कीमत पर किसी भी याचिकाकर्ता द्वारा भंग नहीं किया जाना चाहिए और यहां तक कि उच्चतम न्यायालय के अनुसार भी, यह अदालतों का कर्तव्य है कि वे यह सुनिश्चित करें कि तुच्छ याचिकाएं या नेक इरादे से दायर न की गई याचिकाएं ‘शुरू में ही रोक दी जाएं’।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Gautam Gambhir’s animated chat with Abhishek Sharma goes viral; Team India lands in Chennai – Delhi News Daily
Next Article IDFC First points to connivance of staff and outsiders in branch fraud – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

1 अक्टूबर को पद संभालेंगे दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, जानिए उनकी पूरी प्रोफाइल – Delhi News Daily

सीनियर IAS अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1 अक्टूबर को अपना…

3 Min Read
Entertainment

Happy Patel Khatarnak Jasoos – Official Trailer – Delhi News Daily

Happy Patel Khatarnak Jasoos - Official Trailer Source link

0 Min Read
Entertainment

Delhi Triple Murder: दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही घर से बरामद की गईं तीन लाशें – Delhi News Daily

दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके के खरक गांव में एक घर के अंदर ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है।…

4 Min Read
Entertainment

DOJ Dump Triggers ‘Satanic Elite’ Claims As Online Hate Storm Explodes Worldwide | WATCH – Delhi News Daily

DOJ Dump Triggers ‘Satanic Elite’ Claims As Online Hate Storm Explodes Worldwide | WATCH Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?