Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली ने 13 दिनों बाद राहत की सांस ली, जानें कैसे AQI में आया सुधार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली ने 13 दिनों बाद राहत की सांस ली, जानें कैसे AQI में आया सुधार – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली ने 13 दिनों बाद राहत की सांस ली, जानें कैसे AQI में आया सुधार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 24, 2025 6:39 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में जहरीली हवा की मार झेल रहे राजधानी वासियों को बुधवार को कुछ राहत मिली। दो सप्ताह तक खतरनाक ‘स्मॉग’ झेलने के बाद तेज हवाओं की वजह से एक्यूआई में सुधार देखने को मिला। इसके बाद राजधानी से ग्रैप-4 की पाबंदियों को खत्म कर दिया गया।20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएंवाहनों के धुएं से हो रहा सबसे अधिक प्रदूषणअधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में जहरीली हवा की मार झेल रहे राजधानी वासियों को बुधवार को कुछ राहत मिली। दो सप्ताह तक खतरनाक ‘स्मॉग’ झेलने के बाद तेज हवाओं की वजह से एक्यूआई में सुधार देखने को मिला। इसके बाद राजधानी से ग्रैप-4 की पाबंदियों को खत्म कर दिया गया।

delhi pollution news
नई दिल्ली : करीब दो सप्ताह तक खतरनाक ‘स्मॉग’ झेलने के बाद तेज हवाओं के असर से बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि, आगे चलकर वायु गुणवत्ता का स्तर फिर से बिगड़ने की आशंका जताई गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को 271 रहा, जो मंगलवार शाम चार बजे ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज ‘412’ से काफी बेहतर है।

दिल्ली में इससे पहले 10 दिसंबर को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी, जिसके बाद कई दिनों तक यह ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ स्तर पर बनी रही और अब फिर से इसमें सुधार देखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अनुकूल मौसम परिस्थितियों, खासकर दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सतही हवाओं, ने वायु गुणवत्ता में सुधार में मदद की।

20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं

इस दौरान मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार दोपहर के समय 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, शाम और रात के दौरान पश्चिम दिशा से आने वाली हवा की गति घटकर 10 किमी प्रति घंटे से कम होने की उम्मीद है। शहर में कार्यरत 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से चार केंद्रों – लोधी रोड, आईआईटी दिल्ली, आईजीआई हवाई अड्डा और आया नगर ने 200 से नीचे ‘मध्यम’ एक्यूआई स्तर दर्ज किया, जबकि 33 केंद्र खराब श्रेणी में थे।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, केवल दो स्टेशनों – नेहरू नगर और द्वारका – में ही 300 से ऊपर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

वाहनों के धुएं से हो रहा सबसे अधिक प्रदूषण

वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय समर्थन प्रणाली (डीएसएस) के आंकड़ों से पता चला है कि बुधवार को दिल्ली के प्रदूषण भार में वाहनों से होने वाला उत्सर्जन सबसे बड़ा योगदानकर्ता था, जो 17.5 प्रतिशत था। इसके बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में उद्योग का 8.6 प्रतिशत, निर्माण गतिविधियां का 2.4 प्रतिशत और कचरा जलाने का 1.3 प्रतिशत योगदान रहा।

आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के झज्जर का प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान रहा, जो 12 प्रतिशत था। इसके बाद सोनीपत का 6.5 प्रतिशत और रोहतक का 5.4 प्रतिशत योगदान रहा। हालांकि, वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले छह दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा सकती है।

अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत थी और शाम साढ़े पांच बजे यह 78 प्रतिशत थी।

मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को क्रिसमस के दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की से मध्यम धुंध छाई रहेगी, जिसके बाद आसमान साफ रहेगा।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Naseem Shah interview: Pakistan bowler opens up on bouts with injuries and tough recovery – Delhi News Daily
Next Article UK, Canada, Germany and others condemn Israel’s West Bank settlement plan – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

क्लब के किचन फ्रिज में भर रखी थी शराब… दिल्ली पुलिस ने अवैध बार का किया भंडाफोड़, 25 लोग हिरासत में – Delhi News Daily

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में अवैध बार/क्लब का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों को…

4 Min Read
Entertainment

Shah Rukh Khan’s Alibaug farmhouse: From lush greens to the aesthetic understated interiors – Delhi News Daily

Source link

0 Min Read
Entertainment

SRK Day: Shah Rukh Khan joins fans for intimate birthday celebrations after cancelled Mannat appearance; watches ‘King’ teaser on big screen | – The Times of India – Delhi News Daily

Birthday boy, Shah Rukh Khan may not have been able to make his annual appearance at Mannat, but a few…

5 Min Read
Entertainment

‘Dhurandhar’ box office collection Day 41: Ranveer Singh-Akshaye Khanna starrer gives tough competition to ‘The Raja Saab’ | – The Times of India – Delhi News Daily

'Dhurandhar', starring Ranveer Singh and Akshaye Khanna in the lead, may be nearing the end of its sixth week at…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?