Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 31, 2025 7:19 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा गैंग के शूटर असद अमीन को गिरफ्तार किया है, जो हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। उसके पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।ऑनलाइन स्टॉक मार्केट घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा गैंग के शूटर असद अमीन को गिरफ्तार किया है, जो हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। उसके पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।

हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार
हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा गैंग के शूटर असद अमीन (23) को गिरफ्तार किया है। जाफराबाद निवासी आरोपी पर गोकलपुरी थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश का केस दर्ज हैं और लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल, 26 अगस्त को एसआई नवीन कुमार को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। इसके बाद इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टलऔर कारतूस मिले। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी असद अमीन ने खुद को हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया। उसने गोकलपुरी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी 10वीं की पढ़ाई के बाद जूते-चप्पल बनाने का काम करता था, लेकिन ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। अपने करीबी साथी अनस के जरिए वह हाशिम बाबा गैंग से जुड़ गया। आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ऑनलाइन स्टॉक मार्केट घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इधर, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने 27 लाख रुपये के हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन स्टॉक मार्केट घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी निवेशकों को प्री-लॉन्च आईपीओ और स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगता था।

आरोपी की पहचान इंदिरा नगर, पुणे (महाराष्ट्र) निवासी ऋषि रणदीर सिंह के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी एक वरिष्ठ नागरिक से 27 लाख रुपये की ठगी के मामले की गहन जांच के बाद हुई। शिकायतकर्ता को फेसबुक और फिर वॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए राजी किया गया था। बाद में उसे एक धोखाधड़ी वाले इन्वेस्टमेंट टिप्स ग्रुप में जोड़ा गया, जहां आईपीओ फंडिंग और प्रॉफिट विदड्रॉल के नाम पर धीरे-धीरे निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Our country would be completely destroyed’: Trump defends tariffs after US court setback; thanks Obama-appointed judge – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article News18 ‘Disgraceful…: War of Words Between BJP, TMC Over Mahua Moitra’s Hate Remarks Against Amit Shah – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Ex-Boyband Singer Turns Real-Life Saviour After Dramatic Bridge Fall In North Wales | WATCH – Delhi News Daily

Beloved BeyHive Member Sydney Hardeman Dead at 25 After Tragic SuicideSydney Hardeman, the Beyoncé fan who went viral for her…

3 Min Read
Entertainment

Rajinikanth’s ‘Coolie’ edges past ‘Mahavatar Narsimha’ to claim third biggest Indian film of 2025 | Hindi Movie News – Times of India – Delhi News Daily

Rajinikanth's 'Coolie' has swiftly grossed Rs 216 crore in six days, surpassing 'Mahavatar Narsimha' as the third-highest grosser of 2025.…

7 Min Read
Entertainment

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं होंगी और बेहतर, सीएम रेखा गुप्ता ने किया इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन का उद्घाटन – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्क स्ट्रीट में नए इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन का उद्घाटन किया। यह आधुनिक सब-स्टेशन दिल्ली…

5 Min Read
Entertainment

दिल्ली मेट्रो की केबल चोरी रोकने के लिए DMRC ने किया बड़ा फैसला, जानें क्या बदल जाएगा – Delhi News Daily

दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी की खबरे आपने कई बार सुनी होगी। दिल्ली मेट्रो रूट पर केबल चोरी की वजह…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?