Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली ब्लास्ट केस में गुनाहगारों को सजा दिलाएगा ये शख्स, केंद्र सरकार ने दी खास जिम्मेदारी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली ब्लास्ट केस में गुनाहगारों को सजा दिलाएगा ये शख्स, केंद्र सरकार ने दी खास जिम्मेदारी – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली ब्लास्ट केस में गुनाहगारों को सजा दिलाएगा ये शख्स, केंद्र सरकार ने दी खास जिम्मेदारी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 2, 2025 9:34 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली ब्लास्ट केस में केंद्र सरकार ने सीनियर एडवोकेट माधव खुराना को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। खुराना एनआईए और दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की पैरवी करेंगे। उनकी नियुक्ति तीन साल या मुकदमे के पूरा होने तक, जो भी पहले हो तक रहेगी।एनआईए स्पेशल कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट में करेंगे पैरवीतीन साल के लिए नियुक्तिवाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़ा मामला

दिल्ली ब्लास्ट केस में केंद्र सरकार ने सीनियर एडवोकेट माधव खुराना को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। खुराना एनआईए और दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की पैरवी करेंगे। उनकी नियुक्ति तीन साल या मुकदमे के पूरा होने तक, जो भी पहले हो तक रहेगी।

delhi blast case
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता माधव खुराना को 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट से संबंधित मामले में ”मुकदमे की पैरवी करने और अन्य संबंधित कार्यों” के लिए मंगलवार को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया। एक शासकीय आदेश में यह जानकारी दी गई। इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

आदेश में कहा गया है कि खुराना को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष मुकदमे की पैरवी करने और अन्य न्यायिक कार्यों के लिए एनआईए की ओर से तीन साल के लिए विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) नियुक्त किया गया है।

एनआईए स्पेशल कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट में करेंगे पैरवी

संयुक्त सचिव अरविंद खरे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम, 2008 की धारा 15 की उप-धारा (1) (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 18 की उप-धारा (8) के साथ पढ़ा जाए) में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार वरिष्ठ अधिवक्ता माधव खुराना को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करती है, ताकि वह एनआईए मामले में एनआईए विशेष अदालत तथा दिल्ली उच्च न्यायालय में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की ओर से मुकदमे की पैरवी और अन्य संबंधित कार्यों का संचालन कर सकें।”

तीन साल के लिए नियुक्ति

आदेश में कहा गया है, ”यह नियुक्ति इस अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक या उक्त मामले के मुकदमे के पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। एनआईए ने लाल किले के पास हुए विस्फोट के मामले में अब तक सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी ने हुंदै आई20 कार के अंदर एक आईईडी का उपयोग करके खुद को उड़ा लिया था।

वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़ा मामला

यह मामला उस ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़ा है, जिसका पर्दाफाश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया था। उमर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी था और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के सामान्य चिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत था। एनआईए ने उमर के एक अन्य वाहन को भी जब्त किया है, जिसकी मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए जांच की जा रही है। एजेंसी इस मामले में अब तक 73 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिनमें विस्फोट में घायल लोग भी शामिल हैं।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘AI nightmare’: Google CEO Sundar Pichai reveals the one threat that keeps him awake at night | – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Bullion body IBJA sets up self-regulatory body to bring transparency to digital gold – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Influencer Ben Bader Found Dead at 25: Fans Stunned by His Final Video | WATCH – Delhi News Daily

Kedarnath Magic! Sara Ali Khan Calls It ‘The Only Familiar Place In The World’Actress Sara Ali Khan shared a heartfelt…

3 Min Read
Entertainment

‘Tere Ishk Mein’ OTT release: Here’s when and where you can watch the Kriti Sanon, Dhanush starrer film | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Kriti Sanon and Dhanush starrer romantic drama 'Tere Ishk Mein' was one of the films this year which did really…

2 Min Read
Entertainment

Priyanka Chopra sparks buzz about ‘James Bond’ casting amid ‘Don 3’ chatter: ‘It could be truly global now’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Priyanka Chopra Jonas has set tongues wagging again, this time over the possibility that she may secretly be in the…

4 Min Read
Entertainment

Palash Muchhal and Smriti Mandhana update their Instagram bios with ‘evil eye’ emojis after postponing wedding | – The Times of India – Delhi News Daily

As the whirlwind rumours around Palash Muchhal and Smriti Mandhana’s wedding and personal life continue to spin out of control,…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?