Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में आबकारी विभाग के सिपाही और चालक पर हमला, बंदूक के बल किया गया अपहरण – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में आबकारी विभाग के सिपाही और चालक पर हमला, बंदूक के बल किया गया अपहरण – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में आबकारी विभाग के सिपाही और चालक पर हमला, बंदूक के बल किया गया अपहरण – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 28, 2026 1:21 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली आबकारी विभाग के सिपाही उनके चालक के साथ 10–12 लोगों ने कथित तौर पर मारपीट, लूटपाट और अपहरण किया। पिस्तौल दिखाकर पहचान पत्र और नकदी छीनी गई तथा दोनों को बहादुरगढ़ ले जाकर फिर पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।10-12 लोगों ने किया हमलासुनसान जगह ले जाकर की मारपीटपुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली आबकारी विभाग के सिपाही उनके चालक के साथ 10–12 लोगों ने कथित तौर पर मारपीट, लूटपाट और अपहरण किया। पिस्तौल दिखाकर पहचान पत्र और नकदी छीनी गई तथा दोनों को बहादुरगढ़ ले जाकर फिर पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Police.
नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी विभाग के एक सिपाही और उनके निजी चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट, अपहरण और बंदूक के बल पर धमकी देने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, 10-12 लोगों के एक समूह ने सिपाही के साथ लूटपाट भी की और उन्हें दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित एक शराब के गोदाम में ले गए। यह प्राथमिकी 23 फरवरी को शालीमार बाग थाने में दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता, सिपाही नरेशचंद शर्मा (36) दिल्ली आबकारी विभाग में तैनात हैं और वर्तमान में आईटीओ स्थित कार्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने निजी चालक राहुल के साथ कथित अवैध शराब गतिविधियों के संबंध में खुफिया जानकारी जुटाने के लिए इलाके में गए थे।

10-12 लोगों ने किया हमला

प्राथमिकी के अनुसार, ‘लाठी-डंडों और पिस्तौल से लैस 10-12 लोगों ने हमारे वाहन को घेर लिया, कार की खिड़कियों को पीटा और हमें बाहर खींच लिया। उन्होंने (आरोपियों ने) लाठियों से हमला किया, घूंसे और लातें मारीं और हमें जान से मारने की धमकी दी।’

उन्होंने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि हमलावरों में से एक ने उन पर पिस्तौल तान दी, जबकि अन्य ने उनके चालक की पिटाई की। आरोपी कथित तौर पर उनका बटुआ छीन ले गए, जिसमें उनका दिल्ली आबकारी विभाग का पहचान पत्र और 8,000 रुपये नकद थे। वे जबरन उनकी गाड़ी की चाबियां भी ले गए और दोनों पीड़ितों को उनकी अपनी ही कार में हरियाणा के बहादुरगढ़ की ओर ले गए।

सुनसान जगह ले जाकर की मारपीट

प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़ितों को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उनके साथ फिर से मारपीट की गई। आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ितों के वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। शर्मा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें भविष्य में शराब तस्करी में शामिल वाहनों को न रोकने की चेतावनी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्राथमिकी के के अनुसार, ‘कुछ समय बाद, आरोपियों ने हमें वापस दिल्ली में छोड़ दिया। हमने पुलिस को सूचित किया और बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में हमारी चिकित्सीय जांच कराई गई।’ शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उनके मुताबिक, आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Follow England vs New Zealand live. (Picture Credit: AFP) Delhi Excise Policy: As Kejriwal & Sisodia Get Clean Chit In CBI Case, What Happens To ED Probe? – Delhi News Daily
Next Article US Stocks: Dell shares jump 17%, hit 3-month highs on forecast it will double AI server revenue – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Salim Khan health update: Doctors clarify that legendary Sholay and Deewar writer was not in critical condition as reported | – The Times of India – Delhi News Daily

Veteran screenwriter Salim Khan, 90, was admitted to Lilavati Hospital on Tuesday morning after suffering a haemorrhage. Hospital officials confirmed…

3 Min Read
Entertainment

Reggie Carroll Shot Dead In Mississippi; Fan Drops Katt Williams Claim – Delhi News Daily

Reggie Carroll Shot Dead In Mississippi; Fan Drops Katt Williams Claim Source link

0 Min Read
Entertainment

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 11 महीने का रिपोर्ट कार्ड, रखा विकसित दिल्ली के लिए ‘ग्रीन विजन’ – Delhi News Daily

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम से दिल्ली की जनता…

10 Min Read
Entertainment

Akshay Kumar plays catch with Suriya and Ram Charan on the ground; Fun moment steals the show | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

A very special moment happened at the opening ceremony of Indian Street Premier League season three in Surat. Akshay Kumar,…

2 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?