Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में गड्ढे बने काल! रोहिणी में खुले सीवर में गिरने से ​​युवक की मौत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में गड्ढे बने काल! रोहिणी में खुले सीवर में गिरने से ​​युवक की मौत – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में गड्ढे बने काल! रोहिणी में खुले सीवर में गिरने से ​​युवक की मौत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 11, 2026 1:43 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
रोहिणी सेक्टर-32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास खुले नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई।दिल्ली पुलिस को दोपहर में मिली सूचनायुवक की हुई मौत

रोहिणी सेक्टर-32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास खुले नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई।

delhi (3)
Image Credit- ANI
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में खुले गड्ढे और मैनहोल लोगों की मौत का कारण बनते जा रहे हैं। जनकपुरी हादसे के बाद अब रोहिणी के सेक्टर 32 के बेगमपुर इलाके में खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर में वाले के रूप में हुई है। वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर 32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास खुले नाले में सोमवार देर रात एक 32 वर्षीय युवक बिरजू कुमार सड़क पर खुले सीवर में जा गिरा। युवक के गिरने की जानकारी मंगलवार दोपहर को हुई, जिसके बाद मैनहोल के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। देर शाम तक पुलिस और दमकल कर्मियों ने युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दिल्ली पुलिस को दोपहर में मिली सूचना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 36 मिनट पर पीसीआर पर सूचना मिली की एक युवक लापता है और उसके सीवर में गिरने की आशंका है। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को जानकारी देने वाले कॉलर आमिर हुसैन ने बताया कि उसका दोस्त बिरजू कुमार राय (32) और बुधन दास उर्फ सूरज (33) दोनों मजदूर हैं और बिहार के रहने वाले हैं।

उसने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम दोनों ने साथ में शराब पी थी। रात में करीब 8 बजे के आसपास घर लौटते समय बिरजू अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर खुले सीवर में जा गिरा। नशे की हालत में होने के कारण उसके दोस्त बुधन दास ने किसी को सूचना नहीं दी। मंगलवार दोपहर होश में आने के बाद उसने आमिर को हादसे की जानकारी दी।

युवक की हुई मौत

आमिर ने बिरजू को निकालने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहा। कुछ ही देर में वहां लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। आमिर ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने डीडीए, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों की मदद से बिरजू कुमार को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Exclusive: Hungary No. 1 Richárd Rapport on Hungarian Chess, GCL, Candidates 2026, and more #chess – Delhi News Daily
Next Article Business Standard ‘Surprised by market reaction to Kevin Warsh’s nomination to the US Fed’ – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Ssunita Ahuja shows off her grand gold necklace from Govinda, ‘Karwa Chauth gift aa gaya’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Govinda made Karwa Chauth 2025 special by gifting Sunita Ahuja a grand gold necklace. She shared photos on Instagram, referencing…

5 Min Read
Entertainment

Gujarati film ‘Laalo-Krishna Sada Sahaayate’ beats Vicky Kaushal’s ‘Chhaava’ to record highest 7th Weekend of 2025 | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Gujarati film Laalo – Krishna Sada Sahaayate has shattered box office records, achieving the highest 7th-weekend collection of 2025. Outperforming…

6 Min Read
Entertainment

Rob Reiner CLAIMED Son Nick Had Been ‘Clean’ For Years Before Shocking Murders | WATCH – Delhi News Daily

Rob Reiner CLAIMED Son Nick Had Been 'Clean' For Years Before Shocking Murders | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

15 दिनों में लापता हुए 800 से ज्यादा लोग, दिल्ली पुलिस ने बताई इसके पीछे की सारी सच्चाई – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस ने जनवरी के पहले 15 दिनों लापता हुए लोगों को लेकर बड़ा दावा किया है। बयान जारी करते…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?