Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में छठ पूजा करने वाले ध्यान दें… यमुना में दिखने लगा झाग, जानें कितना बढ़ गया प्रदूषण – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में छठ पूजा करने वाले ध्यान दें… यमुना में दिखने लगा झाग, जानें कितना बढ़ गया प्रदूषण – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में छठ पूजा करने वाले ध्यान दें… यमुना में दिखने लगा झाग, जानें कितना बढ़ गया प्रदूषण – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 25, 2025 3:46 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
छठ पूजा के बीच दिल्ली की यमुना नदी में फिर से झाग दिखाई देने लगा है, जो प्रदूषण के बढ़ते स्तर का संकेत है। अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर की तुलना में मल कोलीफॉर्म और बीओडी का स्तर काफी बढ़ गया है।प्रदूषण के स्तर में हुई बढ़ोतरीपानी में क्या कितनी मात्रा में होना चाहिएयमुना में छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी

छठ पूजा के बीच दिल्ली की यमुना नदी में फिर से झाग दिखाई देने लगा है, जो प्रदूषण के बढ़ते स्तर का संकेत है। अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर की तुलना में मल कोलीफॉर्म और बीओडी का स्तर काफी बढ़ गया है।

Chhath puja 2025
छठ से पहले दिल्ली की यमुना नदी में बढ़ा प्रदूषण
नई दिल्ली: नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का जोश है। दिल्ली में रहकर छठ पूजा करने वाले व्रती भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन महापर्व की महापूजा के बीच एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो श्रद्धालुओं को अलर्ट करने वाली है।

दरअसल, छठ पूजा से पहले दिल्ली की यमुना नदी में एक बार फिर छाग नजर आने लगा है। ये चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि दिल्ली सरकार यमुना नदी के किनारे 23 बड़े छठ घाट बनाने की तैयारी की है। मानसून की बारिश के बाद दिल्ली का यमुना तट, जहां बेहद साफ दिखाई दे रहा था। वहीं, अब फिर से पानी के प्रदूषित होने के संकेत नजर आ रहे हैं। कुछ हिस्सों में झाग फिर से दिखाई देने लगा है। जो इस बात का संकेत है कि प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ रहा है।

प्रदूषण के स्तर में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अक्टूबर महीने के विश्लेषण से पता चलता है कि सितम्बर की तुलना में प्रदूषण के स्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। सितम्बर महीने में यमुना नदी इतिहास में सबसे साफ थी, क्योंकि इसमें प्रवाह बहुत तेज था और खतरनाक अपशिष्ट बाहर निकल गए थे। अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक आईएसबीटी पुल पर नजफगढ़ नाले के यमुना में संगम के ठीक बाद मल कोलीफॉर्म का अधिकतम स्तर 21,000 सबसे संभावित संख्या (MPN) प्रति 100 मिलीलीटर दर्ज किया गया, जबकि सितंबर में यह 3,500 था।

पानी में क्या कितनी मात्रा में होना चाहिए

सबसे खराब बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) का स्तर भी इसी स्थान पर 37 मिलीग्राम/लीटर दर्ज किया गया, जबकि सितंबर में यह 13 मिलीग्राम/लीटर था। शहर से बाहर निकलते समय नदी में घुली ऑक्सीजन का स्तर शून्य हो गया, जबकि पूरे क्षेत्र में डीओ की मौजूदगी थी। नमूने 9 अक्टूबर को एकत्र किए गए थे। मल कोलीफॉर्म, जो पानी में मल की उपस्थिति को दर्शाता है, 2,500 यूनिट से अधिक नहीं होना चाहिए। पानी में ऑक्सीजन, जो नदी में जीवन को दर्शाता है, 5 मिलीग्राम/लीटर से कम नहीं होनी चाहिए और जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग, जो इसकी उपचार क्षमता को दर्शाती है, 3 मिलीग्राम/लीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यमुना में छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी

बता दें कि छठ के लिए यमुना को साफ करने के लिए इसमें अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। 21 अक्टूबर से हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से औसतन लगभग 7,900 क्यूसेक/दिन पानी छोड़े जाने के बावजूद – जो सिंचाई नहरों से लिया गया है – कालिंदी कुंज जैसे इलाकों में झाग की मोटी परतें अभी भी दिखाई दे रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक रासायनिक रूप से झाग हटाने और वजीराबाद से भारी मात्रा में पानी छोड़ने जैसे उपाय, छठ से एक-दो दिन पहले 20,000-30,000 क्यूसेक प्रदूषकों को अस्थायी रूप से कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये केवल अल्पकालिक राहत ही प्रदान करते हैं।

Kushagra Dixit

लेखक के बारे मेंKushagra DixitKushagra Dixit writes on environmental issues, wildlife conservation, climate change, agriculture, human rights, and scientific research. His investigative coverage encompasses river contamination with emphasis on the Yamuna, air pollution, urban waste and their collective effects on public wellbeing.… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Shubman Gill Press Conference: Captain hails Rohit Sharma and Virat Kohli after India’s big win – Delhi News Daily
Next Article After fake detective, German lift company becomes the new star of the Louvre heist | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Shehnaaz Gill says she’s been used as a ‘prop’ in films, reveals why she invested her own money, ‘Why are we just running behind Bollywood?’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Shehnaaz Gill, the beloved Punjabi star who rose to national fame with Bigg Boss 13, recently appeared on Bigg Boss…

5 Min Read
Entertainment

Anti-ICE Teen Tries Shocking Stunt on Cop and Pays Immediately in North Carolina | WATCH – Delhi News Daily

Anti-ICE Teen Tries Shocking Stunt on Cop and Pays Immediately in North Carolina | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

Madhuri Dixit recalls MF Hussain visiting her in Denver after she got married to Sriram Nene and became a mom; asked him to not paint: ‘Why are you punishing me?’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

When Madhuri Dixit tied the knot with Dr Shriram Nene in 1999, stepped away from films at her peak, and…

6 Min Read
Entertainment

Shabana Azmi shares emotional moment with Smita Patil’s son Prateik in ‘Imaginary Rain’, says ‘Smita ji will be watching with us’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Chef and filmmaker Vikas Khanna returns with 'Imaginary Rain', based on his 2023 book, starring Shabana Azmi and Prateik Patil.…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?