Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में ट्रांसजेंडरों को मिलेगी फ्री बस यात्रा… रेखा सरकार कर रही तैयारी, जानें प्लान – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में ट्रांसजेंडरों को मिलेगी फ्री बस यात्रा… रेखा सरकार कर रही तैयारी, जानें प्लान – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में ट्रांसजेंडरों को मिलेगी फ्री बस यात्रा… रेखा सरकार कर रही तैयारी, जानें प्लान – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 9, 2025 9:27 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। राजधानी की सभी सरकारी बसों में अब ट्रांसजेंडर व्यक्ति मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, जिससे समावेशी यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत 5,000 से अधिक बसें शामिल होंगी और कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षणसीएम रेखा गुप्ता ने की थी घोषणा

दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। राजधानी की सभी सरकारी बसों में अब ट्रांसजेंडर व्यक्ति मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, जिससे समावेशी यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत 5,000 से अधिक बसें शामिल होंगी और कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

delhi bus
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समुदाय को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। अब दिल्ली की सभी सरकारी बसों में ट्रांसजेंडर व्यक्ति मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा यह कदम राजधानी में समावेशी यात्रा को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है। इस योजना के तहत दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर की 5,000 से अधिक बसें शामिल होंगी।

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्रज सिंह ने बताया कि यह प्रस्ताव अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, ‘ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू करने के लिए कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही मंजूरी के लिए जमा किया जाएगा।’ मंत्री ने इसे सरकार के सामाजिक समावेश के बड़े प्रयास का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, ‘यह पहल ट्रांसजेंडर समुदाय को गरिमा के साथ यात्रा करने में मदद करेगी, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर समानता और सम्मान को बढ़ावा देगी।’

कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

इस योजना को लागू करने से पहले, परिवहन विभाग ने DTC और क्लस्टर बसों के कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने और प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘बसों में तैनात सभी कर्मचारी व्यवहारिक प्रशिक्षण से गुजरेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ट्रांसजेंडर यात्री यात्रा के दौरान सुरक्षित और सहज महसूस करें।’

मंत्री सिंह ने यह भी बताया कि सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड जारी करेगी ताकि उनकी यात्रा आसान हो सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने की थी घोषणा

इससे पहले, सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की आगामी शुरुआत की घोषणा की थी। उन्होंने 2 नवंबर को लिखा था, ‘महिलाएं अब DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त और सुविधाजनक यात्रा करेंगी, जो सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

अधिकारियों का कहना है कि नई मुफ्त यात्रा योजना, मंजूरी मिलने के बाद, आगामी पिंक सहेली कार्ड प्रणाली के साथ एकीकृत की जाएगी।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Andy Bichel Interview | Why the former Australia cricketer compared Virat Kohli with Ricky Ponting – Delhi News Daily
Next Article Mcap of 7 of top-10 most valued firms erodes by Rs 88,635 cr; Airtel, TCS biggest laggards – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Rajpal Yadav and wife Radha Yadav express gratitude amid industry support in cheque bounce case: ‘We are thankful for every gesture’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Rajpal Yadav and his wife Radha Yadav have spoken about the challenging weeks following his interim bail in the Rs…

4 Min Read
Entertainment

Britney Spears Shares Unseen Night With Kim & Khloé As Kardashian Sisters Crack Up In VIRAL Clip – Delhi News Daily

Billie Eilish Goes Nuclear: Pop Star BRANDS Elon Musk A ‘Pathetic Coward’ On InstagramBillie Eilish ignited social media with a…

4 Min Read
Entertainment

Epstein ‘Alive’ Theory Reignites After Prince Andrew’s Ex Drops Shock Claim | WATCH – Delhi News Daily

Royal Bombshell: Fergie 'Offered' Epstein A Woman After Prison Release?Fresh controversy is slamming the British monarchy after newly released Epstein…

1 Min Read
Entertainment

दुष्कर्म के मामलों में वांछित स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव की मौत… CBI ने अदालत को दी जानकारी – Delhi News Daily

सीबीआई ने पता लगाया है कि स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की 2023 में मृत्यु हो गई थी। दीक्षित पर…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?