Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में ‘ठक-ठक गैंग’ के दो बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप-स्कूटी समेत कई चीजें बरामद – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में ‘ठक-ठक गैंग’ के दो बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप-स्कूटी समेत कई चीजें बरामद – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में ‘ठक-ठक गैंग’ के दो बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप-स्कूटी समेत कई चीजें बरामद – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 28, 2025 8:56 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब ठक-ठक गैंग के दो एक्टिव बदमाशों को पकड़ा गया। उनके पास से चोरी का लैपटॉप समेत कई सामान बरामद हुए। जानिए पुलिस ने कैसे किया एक्शन।दोनों बदमाशों के खिलाफ दर्ज हैं 15 केसपुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच तेजऐसे पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब ठक-ठक गैंग के दो एक्टिव बदमाशों को पकड़ा गया। उनके पास से चोरी का लैपटॉप समेत कई सामान बरामद हुए। जानिए पुलिस ने कैसे किया एक्शन।

Delhi police
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले आरके पुरम थाना पुलिस ने कुख्यात ‘ठक-ठक गैंग’ के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय संजू उर्फ संजू मद्रासी और गौरव उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। दोनों अंबेडकर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी हुआ लैपटॉप, पैन कार्ड, आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड, अन्य जरूरी दस्तावेज और वारदात में उपयोग की गई स्कूटी बरामद की है।

दोनों बदमाशों के खिलाफ दर्ज हैं 15 केस

ये दोनों आरोपी दिल्ली के दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम जिलों में लूट, स्नैचिंग, चोरी, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुल 15 मामलों में पहले भी शामिल पाए गए हैं। 21 नवंबर को शिकायतकर्ता अपनी कार से ओखला से द्वारका जा रही थी। रिंग रोड पर हयात होटल के पास दो युवक स्कूटी पर आए और उनकी कार में समस्या बताकर रुकने का इशारा किया। जैसे ही वह कार से उतरी, उनमें से एक युवक ने कार के अंदर रखा काला बैग उठा लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच तेज

शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई और तुरंत जांच शुरू हुई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई सत्येंद्र गुलिया, एचसी सम्पत राम, एचसी कुलदीप, एचसी राम फूल, एचसी इंद्रपाल, कॉन्स्टेबल संदीप और सुदेश शामिल थे। टीम ने मौके का निरीक्षण किया, गैंग की मोडस ऑपरेंडी का विश्लेषण किया और मुखबिर तैनात किए।

ऐसे पुलिस ने किया गिरफ्तार

विशेष सूचना के आधार पर गौरव उर्फ रिंकू को 23 नवंबर को और संजू उर्फ संजू मद्रासी को 24 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान और स्कूटी बरामद कर ली गई। यह गैंग कार चालकों का ध्यान भटकाकर चोरी करता है। पहले स्कूटी से पास आकर कार में खराबी (जैसे टायर पंक्चर) का संकेत देता है, फिर चालक के नीचे उतरते ही दूसरा सदस्य कार से कीमती सामान निकाल लेता है। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में भाग जाते हैं ताकि पीछा करना मुश्किल हो जाए। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की। इस दौरान रिपोर्टिंग के जरिए बड़ी खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। करीब 12 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Hong Kong tragedy: Fire alarms of affected buildings failed; toll rises to 128 – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article GMDC shares snap 3-day rally, fall 2% as traders opt to book profits – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से शुरू, 2 अहम मुद्दों पर हंगामे के आसार – Delhi News Daily

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से शुरू होकर 8 जनवरी तक चलेगा। इस तीन दिवसीय सत्र में वायु…

4 Min Read
Entertainment

Nick Reiner Murder Case: Why An Insanity Plea May Be Nearly Impossible In Court | WATCH – Delhi News Daily

Nick Reiner Murder Case: Why An Insanity Plea May Be Nearly Impossible In Court | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

BAFTA Awards 2026 complete winners list: One Battle After Another dominates with six awards; Robert Aramayo beats Leonardo DiCaprio, Jessie Buckley wins Best Actress | – The Times of India – Delhi News Daily

Politically charged thriller One Battle After Another emerged as the biggest winner at the 2026 EE British Academy Film Awards-…

3 Min Read
Entertainment

Karoline Leavitt’s Nephew’s Mother Caught in Dramatic ICE Arrest; Her Arrest On Cam | WATCH – Delhi News Daily

Leavitt’s Son Nicolas Charms Reporters: 1-Year-Old Upstages Trump At Turkey PardonKaroline Leavitt’s one-year-old son Nicolas unintentionally stole the spotlight at…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?