Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने प्राइवेट ऑफिसेज के लिए वर्क फ्रॉम होम की जारी की एडवाइजरी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने प्राइवेट ऑफिसेज के लिए वर्क फ्रॉम होम की जारी की एडवाइजरी – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने प्राइवेट ऑफिसेज के लिए वर्क फ्रॉम होम की जारी की एडवाइजरी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 22, 2025 11:28 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने प्राइवेट ऑफिसेज में 50 फीसदी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम करने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।दिल्‍ली में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू2000 से अधिक कर्मचारी कर रहे कामजरूरी निर्देश जारी करती रहेगी सरकार

दिल्ली सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने प्राइवेट ऑफिसेज में 50 फीसदी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम करने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

delhi pollution news
नई दिल्‍ली: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्‍तर को देखते हुए निजी दफ्तरों के लिए 50 प्रतिशत ऑन-साइट वर्कफोर्स कैपेसिटी पर काम करने की एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान बाकी स्टाफ घर से काम करना जारी रखेंगे। यह फैसला एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्‍यूएम) के नए निर्देशों के मुताबिक लिया गया है।

दिल्‍ली में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू

दरअसल, दिल्‍ली में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जोर देकर कहा कि ग्रैप-3 के तहत दिल्ली सरकार पब्लिक हेल्थ और एयर क्वालिटी प्रोटेक्शन पर ज्‍यादा ध्यान देते हुए पॉल्यूशन कंट्रोल के उपायों को एक्टिव रूप से लागू कर रही है। दिल्ली सरकार शहर की एम्बिएंट एयर क्वालिटी की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। लोगों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए कमिटेड है। सरकार ने फरवरी 2025 तक दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमसीडी) और दिल्ली एनसीटी सरकार के तहत ऑफिस टाइमिंग में अंतर करना जरूरी कर दिया है, ताकि पीक आवर्स के दौरान गाड़ियों से होने वाले पॉल्यूशन को और कम किया जा सके। एमसीडी के तहत ऑफिस सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक और जीएनसीटीडी के ऑफिस सुबह 10 बजे से शाम 6:30 तक चलेंगे।

2000 से अधिक कर्मचारी कर रहे काम

मंत्री ने कहा कि ये रोक पॉल्यूशन कंट्रोल के उपायों को तेजी से लागू करने का हिस्सा हैं। दिल्ली तेजी और जिम्मेदारी से काम कर रही है और ऐसी ही चुनौतियों का सामना कर रहे दूसरे पड़ोसी इलाकों के लिए एक मिसाल कायम कर रही है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार की कई एजेंसियों के 2,000 से ज्‍यादा एनफोर्समेंट कर्मचारी सभी पॉल्यूशन कंट्रोल प्रोटोकॉल का असरदार तरीके से पालन पक्का करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक कंस्ट्रक्शन साइट्स और पॉल्यूशन फैलाने वाली इंडस्ट्रीज के 1,200 से ज्‍यादा इंस्पेक्शन किए जा चुके हैं और नियमों का पालन न करने पर 200 से ज्‍यादा नोटिस जारी किए गए हैं। उल्लंघन करने वाली साइट्स पर तुरंत काम बंद करने के 50 आदेश दिए गए हैं। वहीं, निजी ऑफिसों से अनुरोध है कि वे इन प्रोटोकॉल के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं और सभी सब्सिडियरी और ब्रांच लोकेशन पर इन्हें तुरंत और असरदार तरीके से लागू करना पक्का करें।

जरूरी निर्देश जारी करती रहेगी सरकार

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार एयर पॉल्यूशन से निपटने और इसके असर को कम करने के लिए सभी जरूरी निर्देश जारी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए असरदार कदम तुरंत लागू किए जाएं। साथ ही यह भी पक्का किया जाए कि दिल्ली के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी जितना हो सके बिना रुकावट के चलती रहे।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Vidit Gujrathi Exclusive: FIDE World Cup heartbreak, Goa controversy, bond with Anish Giri – Delhi News Daily
Next Article Rs 23 lakh crore boom! PMS and AIFs power India’s alternate investment transformation – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘De De Pyaar De 2’ OTT release: When and where to watch Ajay Devgn and Rakul Preet Singh’s romantic comedy | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Get ready for 'De De Pyaar De 2's digital premiere! After a successful theatrical run, the romantic comedy starring Ajay…

3 Min Read
Entertainment

‘One Piece’ Season 2: Why the inclusion of Karoo in live-action adaptation could be tricky? | – The Times of India – Delhi News Daily

As the release of One Piece Season 2 draws near, fans are buzzing with anticipation over a newly unveiled trailer…

3 Min Read
Entertainment

Rosie O’Donnell Begs for ‘Prayers’ As Daughter Chelsea, 28, Heads To Prison | WATCH – Delhi News Daily

Rosie O’Donnell Begs for ‘Prayers’ As Daughter Chelsea, 28, Heads To Prison | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

Where Is Timothy Busfield? U.S. Marshals Join Manhunt After Arrest Warrant | WATCH – Delhi News Daily

Shock Outside Court: Alan Jackson Quits Rob & Michele Case, Exit Sparks QuestionsWhile speculation was running wild over Alan Jackson’s…

1 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?