Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल, सीएम रेखा गुप्ता ने जनता के लिए खोले 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल, सीएम रेखा गुप्ता ने जनता के लिए खोले 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल, सीएम रेखा गुप्ता ने जनता के लिए खोले 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 13, 2026 5:11 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Ayushman Arogya Mandir Delhi: मात्र 8 महीनों में 370 आरोग्य मंदिर बनने से दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल तैयार हो गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल इलाज केंद्र नहीं, विश्वास और सेवा का विस्तार हैं।‘जनता को मिल रही तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं’

Ayushman Arogya Mandir Delhi: मात्र 8 महीनों में 370 आरोग्य मंदिर बनने से दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल तैयार हो गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल इलाज केंद्र नहीं, विश्वास और सेवा का विस्तार हैं।

ayushman arogya mandirs
दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए
नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी गांव से राजधानी को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात दी। इन नए केंद्रों की शुरुआत के बाद से दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 370 हो गई है, जो मात्र आठ महीनों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर सुलभ और किफायती उपचार उपलब्ध हो। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने छतरपुर विधानसभा में भी 322 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की।

इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली के सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, छतरपुर के विधायक श्री करतार सिंह तंवर, निगम पार्षद श्री सुंदर सिंह तंवर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया।

‘जनता को मिल रही तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं’

मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक जांच, दवाइयां और उपचार सेवाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं और नागरिकों को समय पर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना से स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को न केवल उपचार बल्कि प्रोमोटिव और प्रिवेंटिव स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य को खर्च नहीं, बल्कि निवेश मानती है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि रोकथाम, जागरूकता और विश्वास का केंद्र हैं। जब नीयत साफ हो और संकल्प मजबूत हो तो परिणाम भी तेज आते हैं। केवल एक वर्ष के भीतर 370 आरोग्य मंदिर स्थापित करना इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने के लक्ष्य को भी पूरा करेगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में व्यापक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां लगभग 80 प्रकार की निःशुल्क जांच, आवश्यक दवाइयों की मुफ्त उपलब्धता, उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं और कैंसर स्क्रीनिंग उपलब्ध है।
  • साथ ही, टीकाकरण सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कक्ष, बुज़ुर्गों की देखभाल और गैर-संचारी रोगों की जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इन केंद्रों में आधुनिक और मरीज-अनुकूल बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुविधाओं से लोगों को बड़े अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी और उन्हें समय पर उपचार प्राप्त हो सकेगा।
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली में ही छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ रुपये से अधिक लागत की बहुप्रतीक्षित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, नालियों का निर्माण और सुधार, ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक ढांचागत सुधार, स्कूलों का उत्थान और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास शामिल है।
  • साथ ही, विधानसभा की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उनकी सरकार ने महरौली-बदरपुर रोड पर 1471 करोड़ रुपये की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी दी गई है। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र को तीन नए स्कूलों की भी सौगात दी गई है। इसके अतिरिक्त, छतरपुर और आसपास के क्षेत्रों में चार एलिवेटेड रोड परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं।
अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Sunetra Pawar Likely To Take Over As NCP Chief In Next Two Weeks – Delhi News Daily
Next Article Business Standard NITI calls for inverted duty correction to boost electronics exports – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

गजब! कंक्रीट एरिया की तुलना में 10 डिग्री ठंडे दिल्ली के पार्क – Delhi News Daily

दिल्ली के 50 पार्कों के ऑडिट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पार्कों का तापमान कंक्रीट क्षेत्रों से 10 डिग्री…

4 Min Read
Entertainment

Bollywood box office report card 2025: A year of blockbusters like Dhurandhar, Chhaava and Saiyaara, bounce-backs and big disappointments | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

2025 turned out to be one of the most polarising years for Bollywood at the box office. While a handful…

9 Min Read
Entertainment

Charlie Kirk Reaches Out to Rival Van Jones in Final Text Before Assassination – Delhi News Daily

Charlie Kirk Reaches Out to Rival Van Jones in Final Text Before Assassination Source link

0 Min Read
Entertainment

Rashmika Mandanna nods when asked about February 26 wedding date with Vijay Deverakonda; fans can’t keep calm | – The Times of India – Delhi News Daily

Wedding rumours around Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna have once again gathered momentum, with the couple now said to be…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?