Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में फीस पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगकर रहेगी लगाम? हाई कोर्ट के आदेश के क्या मायने – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में फीस पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगकर रहेगी लगाम? हाई कोर्ट के आदेश के क्या मायने – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में फीस पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगकर रहेगी लगाम? हाई कोर्ट के आदेश के क्या मायने – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 8, 2026 11:38 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के निजी स्कूलों ने स्कूल शिक्षा (फीस तय करने और रेगुलेशन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी। इस मामले में आज कोर्ट ने सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।इस कमेटी की स्वीकृति से ही होगी लागूफीस रेगुलेशन कमेटी बनाने का निर्देशप्राइवेट स्कूलों की तरफ से ये हुए पेशनिर्देश के पालन का बढ़ा दिया समय

दिल्ली के निजी स्कूलों ने स्कूल शिक्षा (फीस तय करने और रेगुलेशन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी। इस मामले में आज कोर्ट ने सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

School Fees in Delhi NCR
फीस मामले में निजी स्कूलों को बड़ा झटका (File Photo)
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के उस नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के प्राइवेट स्कूलों को उनके द्वारा ली जाने वाली फीस को रेगुलेट करने के लिए स्कूल-लेवल कमेटियां बनाने का निर्देश दिया गया था। प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी में कथित मनमानी पर लगाए लगाने के मकसद से लाए गए दिल्ली सरकार के नए कानून को तमाम निजी स्कूलों ने चुनौती दी है, जिस पर कोर्ट ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग और उपराज्यपाल(एलजी) से जवाब मांगा है। साथ में कोर्ट ने यह भी कहा कि संबंधित कानून के संबंध में लिया जाने वाला एक्शन मौजूदा कार्यवाही के नतीजे के अधीन होगा।

चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच ने आदेश में कहा कि कमेटियां 10 जनवरी की पिछली तारीख के बजाय 20 जनवरी तक बनाई जा सकती हैं। इसके अलावा, बेंच ने निर्देश दिया कि स्कूल मैनेजमेंट द्वारा कमेटी को प्रस्तावित फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी तक बढ़ा दी जाएगी। पहले यह 25 जनवरी तक करना था।

इस कमेटी की स्वीकृति से ही होगी लागू

हाई कोर्ट ने यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी के तमाम प्राइवेट स्कूलों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पारित किया। उन्होंने दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस तय करने और रेगुलेशन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। नए कानून में यह जरूरी है कि प्राइवेट स्कूलों में सभी फीस बढ़ोतरी को पैरंट्स, स्कूल मैनेजमेंट और सरकारी प्रतिनिधियों वाली एक पारदर्शी, तीन-स्तरीय कमिटी सिस्टम के जरिए से अप्रूव किया जाना चाहिए।

फीस रेगुलेशन कमेटी बनाने का निर्देश

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा 24 दिसंबर, 2025 को जारी एक नोटिफिकेशन को भी कोर्ट में चुनौती दी गई है। नोटिफिकेशन में प्राइवेट गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को 10 जनवरी, 2026 तक एक स्कूल लेवल फीस रेगुलेशन कमेटी (SLFRC) बनाने का निर्देश दिया गया था। कमेटी में एक चेयरपर्सन, प्रिंसिपल, पांच पैरंट्स, तीन टीचर और DoE से एक प्रतिनिधि शामिल करने का निर्देश दिया गया था।

प्राइवेट स्कूलों की तरफ से ये हुए पेश

सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी प्राइवेट स्कूलों की एक एक्शन कमिटी की ओर से एडवोकेट कमल गुप्ता के साथ पेश हुए। रोहतगी ने कोर्ट में दलील दी कि हमने नए कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है और नोटिफिकेशन पर रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि यह अधिनियम के विपरीत और अवैध है। दिल्ली सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कानून का बचाव किया। दलील दी कि यह संवैधानिक है और स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने पर रोक लगाने के लिए बनाया गया है।

निर्देश के पालन का बढ़ा दिया समय

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि हालांकि वह नोटिफिकेशन पर रोक नहीं लगाएगा, लेकिन वह इसके निर्देशों का पालन करने का समय बढ़ा देगा। एएसजी ने अधिकारियों से निर्देश लेने के बाद इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। इसके बाद कोर्ट ने नोटिफिकेशन का पालन करने का समय बढ़ा दिया। साथ ही दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग और एलजी को याचिकाओं पर जवाब देने के लिए चार हफ्तों का समय दिया। मामले में अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।

प्राची यादव

लेखक के बारे मेंप्राची यादवलगभग 19 साल से पत्रकारिता में हैं। सात साल तक एक दिल्ली-एनसीआर न्यूज चैनल में विभिन्न क्षेत्रों में काम किया। प्रोग्रामिंग और एंकरिंग भी की। टीवी से ही लीगल रिपोर्टिंग की शुरुआत हुई। उस दौरान, जिला अदालतों और दिल्ली हाई कोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट तक की रिपोर्टिंग की। 2013 में नवभारत टाइम्स से जुड़ीं। यहां पर शुरुआत जिला अदालतों, नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और उपभोक्ता अदालतों की रिपोर्टिंग से हुई। वर्तमान में अन्य सभी अदालतों के साथ दिल्ली हाई कोर्ट भी कवर कर रही हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Deliberate, Abusive’: BJP Accuses AAP’s Atishi Of ‘Disrespecting’ Sikh Guru, Demands Her Arrest – Delhi News Daily
Next Article Helios Flexi Cap Fund exits IndiGo, Urban Company; hikes stakes in Physicswallah, Adani Ports, and 23 stocks – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lalit Modi Rejects ‘Reduced IPL Buzz’ Claims, Calls Online Narrative “Absolute Nonsense”
  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

NYC Apartment Turns Into Fireball As Exploding Flames Shatter Windows And Torch The Entire Roof – Delhi News Daily

NYC Apartment Turns Into Fireball As Exploding Flames Shatter Windows And Torch The Entire Roof Source link

0 Min Read
Entertainment

Bipasha Basu joins “Bipasha Bipasha” trend, shares amazing reel in stunning saree – watch video | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Bipasha Basu celebrated Dussehra by sharing a playful Instagram reel featuring her song “Bipasha Bipasha” from Jodi Breakers. Dressed in…

5 Min Read
Entertainment

International Emmy Awards 2025 Nominees: ‘Ludwig’, ‘Rivals’, Diljit Dosanjh’s ‘Amar Singh Chamkila’ contend for top prize | – The Times of India – Delhi News Daily

The 53rd International Emmy Awards unveiled its nominations on Thursday, with titles from across the globe earning a spot on…

6 Min Read
Entertainment

Hollywood Steps In: Sean Astin Tries to Pull Tylor Chase Off the Streets | WATCH – Delhi News Daily

Former ‘Ned’s Declassified’ star Tylor Chase has been living on the streets, but now, a surprising Hollywood name has stepped…

1 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?