Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में बीड़ी नहीं दिया तो घोंप दिया चाकू, बेहोशी की हालत में झाड़ी में फेंका; ऐसे बची जान – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में बीड़ी नहीं दिया तो घोंप दिया चाकू, बेहोशी की हालत में झाड़ी में फेंका; ऐसे बची जान – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में बीड़ी नहीं दिया तो घोंप दिया चाकू, बेहोशी की हालत में झाड़ी में फेंका; ऐसे बची जान – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 11, 2025 3:46 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


दिल्ली में एक व्यक्ति को एक लड़के ने इसलिए चाकू घोंप दिया क्योंकि उसने बीड़ी देने से इनकार कर दिया। घायल व्यक्ति झाड़ी में बेहोशी की हालत में मिला।

Delhi Crime
नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया।

पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। गनीमत यह थी कि समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच गई।

होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था। अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें