Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में मौत का कुआं, 27 साल की तपस्या अंधे गड्ढे में दफन, मां-बाप के पास अब खामोशी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में मौत का कुआं, 27 साल की तपस्या अंधे गड्ढे में दफन, मां-बाप के पास अब खामोशी – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में मौत का कुआं, 27 साल की तपस्या अंधे गड्ढे में दफन, मां-बाप के पास अब खामोशी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 8, 2026 10:16 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
जनकपुरी हादसे के मृतक के परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल है। कमल के पिता ने कहा कि वह सिर्फ मेरा बेटा नहीं, मेरी लाठी था साहब, वह मेरा बोझ उठा रहा था।परिवारवालों का बुरा हालकमल के कंधों पर थी पूरी जिम्मेदारीअधूरी रह गई आखिरी इच्छासालगिरह पर भजन-कीर्तन कराने की थी इच्छासिस्टम की लापरवाही और प्रशासनिक बेरुखीपरिवार ने प्रशासन पर लगाया आरोपयादों में जिंदा है सबका ‘मददगार’कई सवाल जो अब भी बाकी हैं

जनकपुरी हादसे के मृतक के परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल है। कमल के पिता ने कहा कि वह सिर्फ मेरा बेटा नहीं, मेरी लाठी था साहब, वह मेरा बोझ उठा रहा था।

Delhi news
अश्वनी शर्मा, नई दिल्ली: जनकपुरी हादसे मृतक कमल के पिता ने कहा कि ‘कमल सिर्फ मेरा बेटा नहीं, मेरी लाठी था साहब… उसने कभी महसूस ही नहीं होने दिया कि वह मेरा बोझ उठा रहा है।’ कहते हुए नरेश चंद्र घ्यानी का गला रुंध गया और शब्द आंसुओं में बह निकले। कैलाशपुरी की गली नंबर-11 के किराए के कमरे में फिलहाल रह रहे पिता की सिसकियां और मां की सूनी आंखों का सन्नाटा पसरा है।

परिवारवालों का बुरा हाल

कमरे के एक कोने में बैठे नरेश उसी जगह को देख रहे हैं, जहां बैठकर 25 वर्षीय कमल अक्सर अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुना करते थे। मां शांति देवी की नजरें दीवार पर टंगी कमल की तस्वीर पर जमी है, मानो वह अब भी लौट आने का इशारा कर दे। 27 साल की तपस्या और एक पल में उजड़ा संसारः मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले नरेश चंद्र ध्यानी 40 साल पहले एक बेहतर भविष्य की तलाश में दिल्ली आए थे।

कमल के कंधों पर थी पूरी जिम्मेदारी

संघर्षों के बीच उन्होंने कैलाशपुरी की गली नंबर-4 के एक मंदिर को ही अपना घर बना लिया और बीते 27 वर्षों से मंदिर की सेवा और पंडिताई करते हुए अपने तीन बेटों मयंक (27) और जुड़वा बेटों करण व कमल (25) को पाला। मयंक और करण के पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था, लिहाजा पूरे घर की जिम्मेदारी कमल के कंधों पर थी।

अधूरी रह गई आखिरी इच्छा

एचडीएफसी बैंक में काम करने वाले कमल की तनख्वाह से ही घर का किराया, राशन और बुजुर्ग माता-पिता की दवाइयों का खर्च चलता था। वह न केवल घर का आर्थिक आधार था, बल्कि परिवार की हिम्मत भी था। नरेश बताते हैं कि 6 फरवरी को उनकी शादी की सालगिरह थी। हादसे से महज दो दिन पहले कमल ने मां के हाथ में 20 हजार रुपये रखे थे।

सालगिरह पर भजन-कीर्तन कराने की थी इच्छा

उसने उत्साह के साथ कहा था, ‘मां, इस बार सालगिरह पर घर में बड़ा भजन-कीर्तन कराएंगे और फिर सबको वैष्णो देवी लेकर जाऊंगा। पापा, इस बार हम ट्रेन से नहीं, फ्लाइट से चलेंगे। जल्दी जाएंगे और जल्दी लौट आएंगे।’ पिता की आंखें छलक उठती है, वह कहते हैं- ‘किसे पता था कि कमल की यह आखिरी इच्छा कभी पूरी नहीं होगी। जिस बेटे को गोद में खिलाया, उसी कलेजे के टुकड़े को कंधा देना पड़ा। एक पिता के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा ?

सिस्टम की लापरवाही और प्रशासनिक बेरुखी

हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है, लेकिन उससे भी ज्यादा दुख उन्हें सिस्टम के रवैये से है। कमल के चाचा विकास ध्यानी सवाल उठाते है कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, वहां न तो बैरिकेड थे और न ही जानलेवा गड्ढे को ढका गया था। हादसे के बाद आनन-फानन में दिखावटी इंतजाम किए गए ताकि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बच सके।

परिवार ने प्रशासन पर लगाया आरोप

परिवार का आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई नेता, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी या प्रशासनिक नुमाइंदा उनका हाल जानने नही पहुंचा। कमल के चाचा राकेश ध्यानी कहते है, ‘यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी हादसे हुए हैं, लेकिन कभी ठोस कदम नहीं उठाए गए। लोग मरते हैं और फाइले बंद हो जाती है। हमें जांच के बारे में भी मीडिया से ही पता चल रहा है। अगर परिवार के किसी सदस्य को सरकारी बेटे की नौकरी मिल जाए, तभी यह परिवार सम्मान के साथ जी पाएगा।’

यादों में जिंदा है सबका ‘मददगार’

पड़ोसी भी कमल की सादगी और मिलनसार स्वभाव को भूल नहीं पा रहे है। पास ही दुकान चलाने वाले मंजेश कहते हैं कि कमल बेहद समझदार और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहने वाला लड़का था। बिजली दुकानदार रजीत बताते है कि हादसे की सुबह भी कमल से बात हुई थी। वह अक्सर बाइक मेरी दुकान के सामने खड़ी करता था। दिल्ली जैसे शहर मे इतनी लापरवाही देखकर डर लगता है।

कई सवाल जो अब भी बाकी हैं

बहरहाल, कमल की कमी हर किसी को खल रही है। एक ऐसा बेटा जो पूरे परिवार का सहारा था, अब सिर्फ यादो मे रह गया है। पीछे रह गए है: टूटे हुए मां-बाप, अधूरे सपने और ऐसे सवाल, जिनके जवाब शायद सिस्टम के पास भी नहीं है। कमल जो हमेशा दूसरो की मदद के लिए खड़ा रहता था, हादसे के वक्त खुद मदद के लिए मोहताज हो गया… और यही इस कहानी का सबसे भयानक और डरावना सच है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Assam Cabinet Requests Central Investigation Into Gaurav Gogoi’s Alleged Pakistan Links – Delhi News Daily
Next Article FPIs turn net buyers in Feb; invest Rs 8,100 cr in a week on US trade deal – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Jagannath – Official Teaser​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Jagannath - Official Teaser​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ISBT कश्मीरी गेट के पास हुई वारदात – Delhi News Daily

मंगलवार देर रात लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की…

4 Min Read
Entertainment

Trump Rages at Reporters After Bandaged Hand Goes Viral, Slams “Crazy Rumors” Amid Health Speculation – Delhi News Daily

Leavitt’s Son Nicolas Charms Reporters: 1-Year-Old Upstages Trump At Turkey PardonKaroline Leavitt’s one-year-old son Nicolas unintentionally stole the spotlight at…

3 Min Read
Entertainment

Who Was Grandma Mary? The Life Behind TikTok’s Most Comforting Viral Presence | WATCH – Delhi News Daily

Who Was Grandma Mary? The Life Behind TikTok’s Most Comforting Viral Presence | WATCH Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?