Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में शुरू हुई डबल डेकर पर्यटक बस सर्विस, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी​ – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में शुरू हुई डबल डेकर पर्यटक बस सर्विस, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी​ – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में शुरू हुई डबल डेकर पर्यटक बस सर्विस, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी​ – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 27, 2026 4:16 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
ऐतिहासिक धरोहर के साथ वैश्विक पहचान बना रही दिल्लीग्लोबल टूरिज्म मैप में स्थापित होगी दिल्ली: पर्यटन मंत्री कपिल मिश्राविशेष है ‘देखो मेरी दिल्ली’ डबल डेकर बसकहां से मिलेगी डबल डेकर की टिकट
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को रफी मार्ग से दिल्ली पर्यटन की अत्याधुनिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस सेवा ‘देखो मेरी दिल्ली’ को हरी झंडी दिखाकर राजधानी के पर्यटन क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से डबल डेकर बस का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस पहल को सरकार की दूरदर्शी नीति और सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी मॉडल) के सफल क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, मीडिया प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने डबल डेकर बस में सवार होकर रफी मार्ग से इंडिया गेट, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग होते हुए प्रधानमंत्री संग्रहालय तक यात्रा की।

ऐतिहासिक धरोहर के साथ वैश्विक पहचान बना रही दिल्ली

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल दिल्ली को आधुनिक और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। दिल्ली अपनी ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ भारत मंडपम, यशोभूमि, नया संसद भवन, सेंट्रल विस्टा और प्रधानमंत्री संग्रहालय जैसे आधुनिक प्रतिष्ठानों के कारण वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रही है। यह बस सेवा पर्यटकों को एक ही यात्रा में दिल्ली की विरासत और आधुनिकता का समग्र अनुभव प्रदान करेगी।

delhi

मुख्यमंत्री के अनुसार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ विजन से प्रेरित होकर हमारी सरकार दिल्ली में आधुनिक विकास को गति देने के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए समान प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि प्रगति और परंपरा, दोनों साथ-साथ आगे बढ़ें। उन्होंने आगे कहा कि शून्य-उत्सर्जन आधारित यह डबल डेकर ई-बस प्रधानमंत्री के इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए सतत विकास, हरित परिवहन और स्वच्छ पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था और पैनोरमिक अपर डेक से सुसज्जित यह 63-सीटर बस पर्यटकों को आरामदायक और यादगार यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। साथ ही, यह कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस नई सेवा के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक ही यात्रा में दिल्ली की विरासत और आधुनिकता का अद्वितीय अनुभव प्राप्त होगा। इससे राजधानी की स्वच्छ, हरित और गतिशील वैश्विक छवि और अधिक सुदृढ़ होगी।

ग्लोबल टूरिज्म मैप में स्थापित होगी दिल्ली: पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का शुभारंभ केवल वाहन की शुरुआत नहीं, बल्कि दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर मजबूती से स्थापित करने की ओर एक कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में पर्यटन के क्षेत्र में विजन और सुविधाओं की कमी व पर्यावरण की अनदेखी, दिल्ली को ट्रांजिट सिटी तक सीमित कर रही थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली अब ‘ट्रांजिट सिटी’ से ‘डेस्टिनेशन सिटी’ बन रही है।

delhi

पर्यटन मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में है जहां 1,200 से अधिक स्मारक मौजूद हैं। यहां प्राचीन सभ्यता से लेकर ब्रिटिश कालीन विरासत और आधुनिक विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे तक का अद्वितीय अनुभव एक साथ मिलता है। इसी दृष्टि के साथ दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे वैश्विक आयोजनों की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे टूरिज्म, कॉन्सर्ट इकोनॉमी, लाइव एंटरटेनमेंट और क्रिएटर इकोनॉमी को नई गति मिलेगी। आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परिवहन को भी आधुनिक और इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा।

विशेष है ‘देखो मेरी दिल्ली’ डबल डेकर बस

दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा हिंदुजा कंपनी के सहयोग से प्रारंभ की गई यह बस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित है। इस विशेष पर्यटन सर्किट का प्रारंभिक स्थल दिल्ली हाट, आईएनए निर्धारित किया गया है, जहां से प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे बस यात्रा आरंभ होगी। निर्धारित मार्ग के अंतर्गत बस विजय चौक, राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक, नेशनल म्यूजियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थलों से होकर दोबारा दिल्ली हाट, आईएनए पर आकर समाप्त होगी। यह सर्किट पर्यटकों को दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों का सुव्यवस्थित एवं आरामदायक अनुभव प्रदान करेगा।

delhi

कहां से मिलेगी डबल डेकर की टिकट

इस बस का किराया 500 रुपये के साथ 5 प्रतिशत जीएसटी भी जोड़ा गया है। पांच से दस वर्ष तक के बच्चे का किराया 300 रुपये और 5 प्रतिशत जीएसटी भी होगा। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे इस बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस बस की बुकिंग दिल्ली पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट www.delhitourism.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली पर्यटन विभाग के निम्नलिखित सूचना केंद्रों से ऑफलाइन टिकट उपलब्ध होगी, जिनमें सेंट्रल रिजर्वेशन ऑफिस, कॉफी होम, बाबा खड़क सिंह मार्ग, हनुमान मंदिर के सामने, कनॉट प्लेस, आई-सेंटर (दिल्ली पर्यटन), बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय घरेलू हवाई अड्डा- टर्मिनल 1, ट्रांसपोर्ट ऑफिस, वेस्ट किदवई नगर, श्री अरबिंदो मार्ग, आईएनए मार्केट के सामने, दिल्ली हाट (आईएनए) के पास और ट्रैवल डिवीजन- दिल्ली हाट (आईएनए)।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article India beat Zimbabwe in Chennai | Fans react as decider vs WI awaits in Kolkata – Delhi News Daily
Next Article US Stocks: Netflix shares surge 9% as investors cheer decision to exit Warner Bros race – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lalit Modi Rejects ‘Reduced IPL Buzz’ Claims, Calls Online Narrative “Absolute Nonsense”
  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Hema Malini faces BACKLASH for refusing selfie with a fan; netizens call her ‘arrogant’: ‘Rekha ji is the best’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Bollywood’s ‘Dream Girl,’ veteran actress Hema Malini, recently found herself in the middle of a social media backlash after a…

5 Min Read
Entertainment

‘She brought the family together’: Shahid Kapoor’s step mother Supriya Pathak praises Mira Rajput | – The Times of India – Delhi News Daily

Shahid Kapoor and Mira Rajput are among Bollywood’s couples, adored for their chemistry. They both come from different backgrounds, have…

5 Min Read
Entertainment

पहाड़गंज में पहले मारी टक्कर फिर किया झगड़ा और लूट लिए पैसे, जानें क्या है पूरा मामला – Delhi News Daily

पहाड़गंज में लूटपाट की घटना सामने आई है, जहां चार आरोपियों ने टक्कर मारने के बहाने झगड़ा कर एक व्यक्ति…

3 Min Read
Entertainment

यमुना बनेगी फिर से दिल्ली की जीवनरेखा, रेखा गुप्ता सरकार का मिशन-मोड एक्शन प्लान तैयार, जानें एक-एक बात – Delhi News Daily

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना को फिर से स्वच्छ और प्रवाहमान बनाने के लिए मिशन-मोड में…

9 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?