Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में 11 मिनी सचिवालय बनाने की योजना पर तेजी से आगे बढ़ी दिल्ली सरकार, जानें क्या होगा फायदा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में 11 मिनी सचिवालय बनाने की योजना पर तेजी से आगे बढ़ी दिल्ली सरकार, जानें क्या होगा फायदा – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में 11 मिनी सचिवालय बनाने की योजना पर तेजी से आगे बढ़ी दिल्ली सरकार, जानें क्या होगा फायदा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 3, 2025 6:31 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


राजधानी दिल्ली में अलग-अलग जिलों में मिनी सचिवालय बनाने की योजना जोर पकड़ रही है। सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर मिनी सचिवालय बनाए जाने की तैयारी है। पहले फेज में पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और नई दिल्ली में मिनी सचिवालय बनाए जाने के लिए जगह की पहचान शुरू कर दी गई है।

delhi mini secretariat initiative
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान के लिए सरकार ने मिनी सचिवालय बनाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। समस्याओं के जल्द समाधान और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए मिनी सचिवालय की स्थापना के लिए जगहों की पहचान शुरू कर दी गई है। पहले फेज में पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और नई दिल्ली जिलों में तीन मिनी सचिवालय बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर मिनी सचिवालयों की स्थापना की जा रही है।

सरकार की योजना सभी राजस्व जिलों में इन्हें स्थापित करने की है। इसी साल मई महीने में जिलाधिकारियों को इसके लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए कहा गया था। दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (DSIIC), सिंचाई विभाग, राजस्व और सामाजिक कल्याण जैसे प्रमुख विभाग एक ही छत के नीचे होंगे। इससे लोगों को कई ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

पूर्वी जिले में पटपड़गंज, दक्षिण-पश्चिम में द्वारका, जबकि नई दिल्ली में न्यू मोती बाग में मिनी सचिवालय के लिए बिल्डिंग का प्रस्ताव रखा गया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव विचाराधीन हैं और अंतिम निर्णय सभी चीजों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। आईटीओ स्थित दिल्ली सचिवालय और सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट स्थित कार्यालयों में होने वाले कई कार्यों को यहां मिनी सचिवलय में ट्रांसफर किया जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर स्थित कई ऑफिस अक्सर लोगों को भ्रमित करते हैं। इन विभागों को एक साथ रखने से नागरिकों को शहर भर में यात्रा किए बिना अपनी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। दूसरे जिलों ने भी स्थानों की पहचान शुरू कर दी है, हालांकि जगह हासिल करना अभी भी चुनौतीपूर्ण है, खासकर घनी आबादी वाले इलाकों में। एक अधिकारी ने कहा, कि उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जैसे जिलों में जगह सीमित है, लेकिन विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

पंकज सिंह

लेखक के बारे मेंपंकज सिंहपंकज सिंह, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं। वह 18 साल से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। करंट अफेयर्स, राजनीति, और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। इस दौरान दिल्ली विधानसभा, रेलवे, लोकसभा चुनाव की रिपोर्टिंग के साथ ही पॉलिटिकल खबरें करते रहे हैं। NBT डिजिटल से पहले आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप), ETV भारत, आज तक जैसे संस्थानों में कार्य किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें