Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली वालों की पानी की समस्या होगी दूर, जल्द शुरू होने जा रहा चंद्रावल का नया जल शोधन संयंत्र – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली वालों की पानी की समस्या होगी दूर, जल्द शुरू होने जा रहा चंद्रावल का नया जल शोधन संयंत्र – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली वालों की पानी की समस्या होगी दूर, जल्द शुरू होने जा रहा चंद्रावल का नया जल शोधन संयंत्र – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 2, 2026 6:22 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेखा गुप्ता सरकार ने चंद्रावल में 599 करोड़ रुपये की लागत से 105 एमजीडी क्षमता वाला नया जल शोधन संयंत्र बनाने की घोषणा कर दी है, जो इसी साल शुरू हो जाएगा। यह परियोजना राजधानी में पानी की समस्या को दूर करेगी और पानी की बर्बादी को कम करेगी।करोड़ों रुपये की लागत से पाइप लाइनें भी बदली जाएंगीदिल्ली के बड़े हिस्से को जलापूर्ति देगा चंद्रावल संयंत्र2012 में स्वीकृत और लापरवाही की भेंट चढ़ी थी परियोजना

दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेखा गुप्ता सरकार ने चंद्रावल में 599 करोड़ रुपये की लागत से 105 एमजीडी क्षमता वाला नया जल शोधन संयंत्र बनाने की घोषणा कर दी है, जो इसी साल शुरू हो जाएगा। यह परियोजना राजधानी में पानी की समस्या को दूर करेगी और पानी की बर्बादी को कम करेगी।

cm rekha gupta
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जल प्रबंधन को मजबूत बनाने और पानी की बर्बादी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार निरंतर ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही है। इसी दिशा में 599 करोड़ रुपये की लागत से चंद्रावल में लगभग 105 एमजीडी की क्षमता वाला नया अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है, जिसके इस वर्ष 2026 में चालू होने की उम्मीद है। वर्ष 2012 में शुरू की गई यह परियोजना पूर्व सरकार की लापरवाही के कारण लटकी रही।

आगामी गर्मियों के मौसम के दौरान राजधानी की जलापूर्ति को और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को जल बोर्ड की समीक्षा बैठक बुलाई। दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में दिल्ली के जलमंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह व विभाग के आला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि चंद्रावल का नया जल शोधन संयंत्र शुरू होने से राजधानी की जल आपूर्ति व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि इस परियोजना के द्वारा वितरित किया जाने वाला जल लगभग 92 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा, जो दिल्ली के कुल क्षेत्रफल का लगभग 6.20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से पानी की लीकेज, तकनीकी नुकसान आदि में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को अधिक स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

करोड़ों रुपये की लागत से पाइप लाइनें भी बदली जाएंगी

योजना के तहत 1331 करोड़ रुपये की लागत से पानी की सप्लाई व घरों तक पहुंचाने वाली पाइप लाइनों को भी बदला जा रहा है। नौ विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत इन लाइनों में वेस्ट, ईस्ट और मध्य चंद्रावल क्षेत्र नामित तीन वितरण परियोजनाओं में से दो परियोजनाओं को हाल ही में अवार्ड किया गया है। इनमें करोल बाग, सिविल लाइंस, कमला नगर, मलकागंज, शादीपुर, पटेल नगर, शास्त्री नगर, नारायणा, जखीरा, न्यू राजेंद्र नगर, हिंदूराव, ईदगाह, झंडेवालान, रिज रोड, रामलीला ग्राउंड और सुभाष पार्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

साथ ही इनमें सभी यूजीआर के सुदृढ़ीकरण, मीटर लगाने, कॉन्टमिनेशन रोकने, शिकायत समाधान केंद्र खोलने के भी कार्य सम्मिलित होंगे। इनसे इन क्षेत्रों में नॉन रेवेन्यू वाटर को तीन वर्ष के भीतर 30-45 प्रतिशत से कम करके 15 प्रतिशत से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया है जिससे जल की हानि कम होगी और जनता को ज्यादा जल उपलब्ध होगा। इन बदले जानी वाली पाइप लाइनों के रखरखाव आदि के लिए 12 वर्ष का एग्रीमेंट होगा, जिसकी लागत अलग से होगी।

दिल्ली के बड़े हिस्से को जलापूर्ति देगा चंद्रावल संयंत्र

चंद्रावल जल शोधन संयंत्र परियोजना दिल्ली की करीब 11 प्रतिशत आबादी को कवर करती है। इस परियोजना से मॉडल टाउन, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग, पटेल नगर, राजेंद्र नगर और आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाना है। घनी आबादी वाले इन क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की आपूर्ति और दबाव से जुड़ी समस्याएं सामने आती रही हैं।

2012 में स्वीकृत और लापरवाही की भेंट चढ़ी थी परियोजना

चंद्रावल जल शोधन संयंत्र परियोजना को वर्ष 2012 में स्वीकृति दी गई थी। परियोजना के क्रियान्वयन में लंबे समय तक देरी होती रही। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में बार-बार टेंडर रद्द किए गए और दोबारा आमंत्रित किए गए, जिससे काम आगे नहीं बढ़ सका। इसके साथ ही जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के दिशा-निर्देशों का समुचित पालन नहीं होने के कारण फंडिंग में भी विलंब हुआ।

इन सभी कारणों से परियोजना की लागत में अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये की बेतहाशा वृद्धि हो गई। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जाइका और भारत सरकार से समन्वय कर, अतिरिक्त बजट दे कर और तकनीकी बाधाएं दूर कर चंद्रावल जल शोधन संयंत्र और तीन जल वितरण परियोजनाओं को नई गति मिली है।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Centre Vs Rahul Gandhi In Lok Sabha Over China Border Face-Off, Ex-Army Chief’s Unpublished Memoir – Delhi News Daily
Next Article Fed chair nominee Warsh may want smaller Fed holdings, but that’s not easy to do – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Helios Luxe brings Alexander Shorokhoff to India amid 23 pc accessible luxury growth – Delhi News Daily
  • Cyber Threats: UAE News: Authorities warn of ‘one of the most destructive’ cyber threats as Wiper malware risk rises | World News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Mutual fund portfolio down Rs 1.5 lakh in 12 days. Is the decline due to regular plans or market volatility? – Delhi News Daily
  • रमजान में रोजाना के फूड आइटम महंगे, बिगड़ा बजट, जानें दिल्ली में क्यों बढ़ रहे खाने पीने की चीजों के दाम – Delhi News Daily
  • Gautam Gambhir reflects on India’s World Cup win and backing Sanju Samson in the tournament – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Is Keith Urban In ‘Trouble’? Marriage and Band Shake-Up Leave Inner Circle Fearing Crisis Mode – Delhi News Daily

Ex-Tech Boss Andy Byron & Wife Megan Reunite After Viral Kisscam ControversyAndy Byron, the former astronomer CEO, was spotted enjoying…

4 Min Read
Entertainment

Rani Mukerji reveals her parents wanted her to get married ‘at a very young age’; says, ‘I think they saw through my brother’ | – The Times of India – Delhi News Daily

As Rani Mukerji celebrates three decades in the film industry, she candidly shares how acting was never on her radar.…

3 Min Read
Entertainment

‘Don’t Watch’: Fury As Trump Hosts Kennedy Center Honors, CBS Viewers Call For ‘Boycott’ – Delhi News Daily

Trump Launches Freedom 250 To Celebrate America’s 250th Birthday In Historic Fashion | WATCHPresident Donald Trump has unveiled Freedom 250,…

1 Min Read
Entertainment

‘He called him useless’: Smriti Irani on Salim Khan scolding Salman Khan for stealing his car | – The Times of India – Delhi News Daily

Actress Smriti Irani recounted her first meeting with Salim Khan, who shared a humorous story about his son Salman and…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?