Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली समेत देश के कई शहरों में आतंकी खतरे का इनपुट, पुलिस ने संभाला मोर्चा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली समेत देश के कई शहरों में आतंकी खतरे का इनपुट, पुलिस ने संभाला मोर्चा – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली समेत देश के कई शहरों में आतंकी खतरे का इनपुट, पुलिस ने संभाला मोर्चा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 18, 2025 8:46 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
नए साल और गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लाल किले के पास हमलों की आशंका को देखते हुए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स मुस्तैद रहेंगे।इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिल रहे खतरे के इनपुट्सदिल्ली पुलिस AI कैमरों से रखेगी नजरचप्पें-चप्पे पर पुलिस की नजरसिडनी हमले के बाद दिल्ली अलर्टसादी वर्दी में तैनात होंगे सुरक्षाकर्मीपुलिस की अपील

नए साल और गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लाल किले के पास हमलों की आशंका को देखते हुए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स मुस्तैद रहेंगे।

Delhi news
नई दिल्लीः तमाम सुरक्षा दावों के बावजूद लाल किला के पास आत्मघाती हमले और साजिशों को देखते हुए न्यू ईयर और 26 जनवरी को लेकर दिल्ली पुलिस ने अभी से कमर कस ली है। इस बार सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे। होटल, पब, और मॉल पर हमले के खतरे को देखते दिल्ली पुलिस बल के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।

इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिल रहे खतरे के इनपुट्स

न्यू ईयर व 26 जनवरी के भव्य समारोह की सुरक्षा कमान संभालने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती खाका तैयार हो चुका है। सूत्रों से पता चला है कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की तरफ से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, काशी को लेकर लगातार इनपुट्स भेजे जा रहे हैं। सक्रिय टेरर मॉड्यूल के जरिए गड़बड़ी फैलने का अंदेशा जताया गया है।

दिल्ली पुलिस AI कैमरों से रखेगी नजर

इस बार सुरक्षा इंतजामों में AI की तैनाती भी रहेगी। कनॉट प्लेस और दूसरी जगहों पर जश्न मनाने के लिए पहुंचने वाली भीड़ पर पुलिस AI की मदद से नजर रखेगी। कोई भी संदिग्ध घूमता हुआ नजर आया तो पुलिस को तुरंत अलर्ट हो मिल जाएगा। 360 डिग्री कैमरों से लैस है, जिसकी मॉनिटरिंग एआई ऑपरेटेड सॉफ्टवेयर से की जाएगी।

चप्पें-चप्पे पर पुलिस की नजर

इस सॉफ्टवेयर में संदिग्धों का डेटा दर्ज है। ऐसे में भीड़ में घूमते संदिग्धों की इन कैमरा से पहचान की जाएगी। कनॉट प्लेस में 50 से ज्यादा पुलिस पिकेट होंगे। स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच समेत सभी जिलों की अलग अलग यूनिटों, लोकल थानों को चौकसी के दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

सिडनी हमले के बाद दिल्ली अलर्ट

सीनियर पुलिस अफसरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों के फेस्टिवल हनुका के दौरान इजराइली नागरिकों पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए भी चौकसी बरती जा रही है। ऐसी जगहें चिन्हित की गई है, जहां पर विदेशी टूरिस्ट की मूवमेंट ज्यादा रहती है। सभी बड़े होटलों को अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के लिए एडवाइजरी दी गई है।

सादी वर्दी में तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी

चुनिंदा मार्केट में सादी वर्दी में पुलिस वाले तैनात किए जाएंगे। न्यू ईयर की रात इंडिया गेट, कनॉट प्लेस में कमांडो दस्ते तैनात किए जाएंगे। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड लगातार मूवमेंट पर रहेंगे। महत्वपूर्ण जगहों पर अलग से चेक पोस्ट बनाए जाएंगे।

पुलिस की अपील

पुलिस अफसर के मुताबिक, आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की है। दिल्लीवासी अपने आसपास होने वाले संदिग्ध गतिविधियो पर नजर रखें और दिल्ली पुलिस को सूचित कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

विशाल आनंद शर्मा

लेखक के बारे मेंविशाल आनंद शर्माविशाल आनंद शर्मा, नवभारत टाइम्स में वर्ष 2010 से साइबर क्राइम, टेररिज्म और क्राइम इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। मौजूदा समय में नवभारत टाइम्स दिल्ली में ‘असिस्टेंट एडिटर’ हैं। साल 2018 के ‘बहुचर्चित बुराड़ी – 11 डैथ केस’ में ‘इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग’ की वजह से इनके ऊपर Netflix वेबसीरिज- (House of Secrets: The Burari deaths) बन चुकी है। उस वेबसीरिज के ‘रिसर्चर’ रहे हैं। साल 2021 में इन्होंने पहली बार देश में फैले ‘इंस्टेंट लोन ऐप’ के मकड़जाल पर 26 दिन नॉन स्टॉप साइबर क्राइम इनवेस्टिगेटिव सीरिज प्रकाशित कर ‘चाइनीज लिंक’ का खुलासा किया था। ‘कारगिल योद्धा’ पर लिखी इनकी बहुचर्चित खबर का मुद्दा संसद में उठ चुका है। इसके अलावा साइबर क्राइम के हर नए ट्रेंड/मॉडसऑपरेंडी और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी काफी रोचक स्टोरीज चर्चा में रही हैं। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2000 में दैनिक जागरण में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर की। इसके बाद वर्ष 2002 से दिल्ली में पंजाब केसरी व दूसरे दैनिक समाचार पत्रों के अलावा वीकली मैग्जीन में क्राइम कवर किया। माया मैग्जीन के लिए भी लिखा है। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Pollution And Politics’: BJP, AAP Spar Over Responsibility As Delhi’s AQI Continues To Worsen – Delhi News Daily
Next Article India valuations fair, earnings key to upside over next 12 months: Mark Matthews – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Prince Andrew Under Arrest: Giuffre Family Calls It a Monumental Moment | WATCH – Delhi News Daily

Prince Andrew Under Arrest: Giuffre Family Calls It a Monumental Moment | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली में आवारा कुत्तों में लगेगी माइक्रोचिप, जानें कितने करोड़ रुपये खर्च करने जा रही MCD – Delhi News Daily

भाषा•17 Jan 2026, 5:24 pm ISTदिल्ली में आवारा कुत्तों की संख्या को मैनेज करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने…

3 Min Read
Entertainment

दिल्ली के चांदनी चौक को अब उलझे तारों से मिलेगी निजात, जानें अगला नंबर किसका ? – Delhi News Daily

राजधानी दिल्ली में शाहजहानाबाद रिडिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन में सीएम रेखा गुप्ता के पद संभालने के बाद ही चांदनी चौक में विकास…

4 Min Read
Entertainment

Anushka Sharma, Virat Kohli, Akshay Kumar, and more: Decoding why celebs swear by early dinner | – The Times of India – Delhi News Daily

Be it actors like Anushka Sharma, Kareena Kapoor Khan, and Akshay Kumar, or the cricketer and the ‘NH 10’ star’s…

7 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?