Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली सीएम ऑफिस के लेटरहेड से बनाए फर्जी लेटर… गरीबों के मुफ्त इलाज के नाम पर धोखाधड़ी, ऐसे चढ़ा हत्थे – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली सीएम ऑफिस के लेटरहेड से बनाए फर्जी लेटर… गरीबों के मुफ्त इलाज के नाम पर धोखाधड़ी, ऐसे चढ़ा हत्थे – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली सीएम ऑफिस के लेटरहेड से बनाए फर्जी लेटर… गरीबों के मुफ्त इलाज के नाम पर धोखाधड़ी, ऐसे चढ़ा हत्थे – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 2, 2025 11:23 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को अरेस्ट किया है जो लोगों को सीएम हाउस का अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम देता था। इसके लिए वह सीएम हाउस के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल करता था।CMO ऑफिस का अधिकारी बताता थाक्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तारनजफगढ़ में अवैध प्लॉट पर कब्जा

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को अरेस्ट किया है जो लोगों को सीएम हाउस का अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम देता था। इसके लिए वह सीएम हाउस के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल करता था।

crime news
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक लेटर हेड का इस्तेमाल करके फर्जी पत्र तैयार करता था। पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय के लेटर हेड पर बनाए गए कई फर्जी पत्र भी बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह आरोपी उन कमजोर लोगों को निशाना बनाता था, जो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना चाहते थे, लेकिन इलाज का खर्च वहन नहीं कर पाते थे। वह ऐसे लोगों को निजी अस्पताल के नाम पर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत मुफ्त इलाज के लिए पत्र देता था।

CMO ऑफिस का अधिकारी बताता था

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी भी बताता था और अस्पताल के अधिकारियों को फोन करने के लिए अपनी फर्जी पहचान का इस्तेमाल करता था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमता था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नजफगढ़ में एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी की पहचान नजफगढ़ की मकसूदाबाद कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय विपिन के रूप में की गई। इसी साल 17 मार्च को द्वारका की कोर्ट ने उसे अपराधी घोषित किया था। हालांकि, वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नजफगढ़ के पास एक जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया।

नजफगढ़ में अवैध प्लॉट पर कब्जा

लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने नजफगढ़ थाने में अवैध अतिक्रमण और चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया। 2014 में उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर नजफगढ़ स्थित एक प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और उस प्लॉट से कुछ सामान भी चुरा लिया। इस मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद, आरोपी छिप गया और गिरफ्तारी से बचने व कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Doesn’t Belong To Either Gender’: IUML Leader’s Remark On Kerala CM Sparks Outrage – Delhi News Daily
Next Article IPO Calendar: Groww leads action-packed week for listings worth Rs 6,800 crore – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Zelenskyy HUMILIATES Reporter With Savage Comeback Over His Outfit At White House – Delhi News Daily

Racing Veteran Robbie Brewer’s Final Lap Ends In TragedyVeteran Bowman Gray racing legend Robbie Brewer has died after a devastating…

4 Min Read
Entertainment

अफवाहों पर ध्यान ना दें… दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की ये अपील, घायलों से की मुलाकात – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाल किले के पास हुए धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त…

4 Min Read
Entertainment

Tennessee Bomb Factory Blast: All 19 Workers Presumed Dead In Shocking Explosion – Delhi News Daily

Tennessee Bomb Factory Blast: All 19 Workers Presumed Dead In Shocking Explosion Source link

0 Min Read
Entertainment

Trump Agrees To Sign Epstein Files Bill, But Online Critics Label His Remarks A ‘Deflection’ – Delhi News Daily

US President Trump said he is willing to ‘sign the bill’ to release the Epstein files if Congress approves it,…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?