Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली: हमें ‘धंधेवाली’ कहा, पूर्वोत्तर को निशाना बनाया; दुर्व्यवहार का सामना करने वाली अरुणाचल की लड़कियों ने सुनाया दर्द – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली: हमें ‘धंधेवाली’ कहा, पूर्वोत्तर को निशाना बनाया; दुर्व्यवहार का सामना करने वाली अरुणाचल की लड़कियों ने सुनाया दर्द – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली: हमें ‘धंधेवाली’ कहा, पूर्वोत्तर को निशाना बनाया; दुर्व्यवहार का सामना करने वाली अरुणाचल की लड़कियों ने सुनाया दर्द – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 23, 2026 3:31 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दक्षिणी दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पूर्वोत्तर की महिला ने एक दंपती पर गंभीर आरोप लगाते हुए भेदभाव का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि उसे धंधे वाली तक कह दिया गया। महिला के आरोप पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अधिकारी का आया बयानएयर कंडीशनर लगवाने को लेकर शुरू हुआ विवादमहिला ने कहा- हमने धंधे वाली कहने पर आपत्ति जताईआरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

दक्षिणी दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पूर्वोत्तर की महिला ने एक दंपती पर गंभीर आरोप लगाते हुए भेदभाव का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि उसे धंधे वाली तक कह दिया गया। महिला के आरोप पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Delhi Police
दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में किराये के मकान में एयर कंडीशनर लगवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान नस्ली टिप्पणियों का सामना करने वाली अरुणाचल प्रदेश की एक यूपीएससी आकांक्षी और उसकी दो सहेलियों ने कहा कि आरोपी दंपति ने उन्हें सिर्फ इसलिए ‘‘500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली’’ कहा, क्योंकि वे पूर्वोत्तर से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 फरवरी को अपराह्न लगभग 3:30 बजे उस समय हुई, जब महिलाओं ने चौथी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए इलेक्ट्रिशियन को बुलाया।

पुलिस अधिकारी का आया बयान

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयर कंडीशनर लगाने के लिए ड्रिलिंग की प्रक्रिया के दौरान धूल और सीमेंट के छोटे-छोटे टुकड़े नीचे की मंजिल पर गिर गए, जिस पर वहां रहने वाले हर्ष सिंह और उसकी पत्नी रूबी जैन ने आपत्ति जताई। अधिकारी के मुताबिक, महिलाओं ने आरोप लगाया कि धूल और सीमेंट के टुकड़े गिरने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और दंपति ने उन्हें एवं पूर्वोत्तर समुदाय को निशाना बनाते हुए अपशब्द कहे तथा नस्ली टिप्पणियां कीं।संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा तैयारी कर रही एक पीड़िता ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा, ‘‘मुख्य मुद्दे पर बात करने के बजाय उन्होंने पूर्वोत्तर को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वे कहते रहे कि पूर्वोत्तर के लोग अनपढ़ हैं। हम 500 रुपये के लिए ‘धंधेबाजी’ करते हैं। उन्होंने मुझे पीटने की धमकी भी दी।’’

एयर कंडीशनर लगवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़िता ने कहा, ‘‘हम चौथी मंजिल पर रहते हैं और वे पहली मंजिल पर। हमने एयर कंडीशनर लगवाने के लिए एक इलेक्ट्रिशियन को बुलाया था। जब उसे एक बॉक्स लगाने के लिए छोटा सा छेद करना पड़ा, तो कुछ धूल भूतल पर रहने वाले पड़ोसियों की बालकनी पर गिर गई। यह एक छोटी-सी बात थी, लेकिन वे हमारे इलेक्ट्रिशियन को अपशब्द कहने लगे।’’

पीड़िता ने दावा किया कि उन्होंने तुरंत माफी मांग ली और कहा कि यह अनजाने में हुआ था, लेकिन दंपति चुप नहीं हुआ, अलबत्ता उनकी पूर्वोत्तर की पहचान पर लक्षित टिप्पणियां करने लगे। महिला ने कहा कि जब दंपति ने एक मामूली विवाद में पुलिस को शामिल कर लिया, तो वह और उसकी सहेलियां हैरान रह गईं। उसने कहा, ‘‘चूंकि, यह एक मामूली विवाद था, इसलिए हमें उम्मीद नहीं थी कि वे पुलिस को बुलाएंगे। लेकिन उन्होंने बुलाया और हमारे खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया। पुलिस आई और हमारे नाम नोट किए। दंपति पुलिस अधिकारी के सामने भी हम पर नस्ली टिप्पणियां करते रहे।’’

महिला ने कहा- हमने धंधे वाली कहने पर आपत्ति जताई

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी हर्ष की मसाज पार्लर चलाने वाली टिप्पणी पर आपत्ति जताई, तो उसकी पत्नी और भी ज्यादा आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगी। महिला के अनुसार, ‘‘मैंने जब हर्ष से कहा कि वह ऐसे क्यों बोल रहा है, तो उसकी पत्नी ने कहा कि जाओ उसके (हर्ष) साथ हमबिस्तर हो जाओ।’’ स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप करने वाली अरुणाचल प्रदेश की एक अन्य महिला ने कहा कि उसके खिलाफ भी आपत्तिनजक टिप्पणियां की गईं।

इस संबंध में एक पीड़िता ने बताया, ‘‘उस आदमी की पत्नी बार-बार शेखी बघार रही थी कि उसके पिता सीमा शुल्क अधिकारी हैं और उसने धमकी देते हुए कहा, ‘‘हम तुम्हें नंगा नचवाएंगे।’’ पीड़ित महिलाओं ने दावा किया कि दंपति ने उन पर जाति के आधार पर निशाना बनाने का झूठा आरोप लगाया। इनमें से एक पीड़िता ने कहा, ‘‘उन्होंने (दंपति) कहा कि हम उन्हें जाति के आधार पर निशाना बना रहे हैं, जो बिल्कुल झूठ है। हम ऐसा सोचते भी नहीं हैं।’’

आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में आरोपी दंपति के खिलाफ मालवीय नगर थाने में बीएनएस की धारा 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव या कार्य), 351(2) (आपराधिक धमकी), 3(5) (सामान्य इरादा) और 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव के खिलाफ हानिकारक कार्य करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीएनएस की धारा 196 संज्ञेय अपराध से जुड़ी एक गैर-जमानती धारा है। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि घट

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ISL Highlights: Mohun Bagan Super Giants vs Kerala Blasters – Delhi News Daily
Next Article Exclusive | Can cheap valuations shield IT stocks from AI disruption? S Naren explains – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Rob Reiner CLAIMED Son Nick Had Been ‘Clean’ For Years Before Shocking Murders | WATCH – Delhi News Daily

Rob Reiner CLAIMED Son Nick Had Been 'Clean' For Years Before Shocking Murders | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्लीवालों को झटका! पार्किंग चार्ज हो जाएगा डबल, ग्रैप-3 और ग्रैप-4 को लेकर जानें क्या है प्लानिंग – Delhi News Daily

दिल्ली में लोगों को जेब को झटका लगने वाला है। दिल्ली सरकार ने ग्रैप-3 और ग्रैप-4 के तहत पार्किंग चार्ज…

4 Min Read
Entertainment

Delhi News: मंदिर में जल्दी दर्शन के लिए सेवादारों से अक्सर होता था आरोपियों का विवाद, हमेशा बिना लाइन के दर्शन चाहते थे आरोपी – Delhi News Daily

दिल्ली कालकाजी मंदिर परिसर में प्रसाद में चुनरी न देने पर सेवादार की हत्या करने के आरोप में पुलिस अब…

3 Min Read
Entertainment

Farhan Akhtar gifts himself a luxury car, worth Rs 3.50 crore for Diwali; Joins Bollywood’s elite Maybach owners | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Farhan Akhtar recently added a luxurious Mercedes-Maybach GLS 600 worth Rs. 3.50 crore to his car collection. Spotted in Bandra…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?