इन इलाकों में इतना रहा तापमान
इसके अलावा नजफगढ़ का तापमान 26.8 डिग्री, पीतमपुरा का 28.1 डिग्री, मयूर विहार का 26.2 डिग्री, गुरुग्राम का 25.4 डिग्री, नोएडा का 26.4 डिग्री, फरीदाबाद का 26.2 डिग्री, गाजियाबाद का 26.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लोदी रोड में शाम 5.30 बजे तापमान 36 डिग्री था। यह 6.30 बजे कम होकर 30 डिग्री रह गया। वहीं मयूर विहार में शाम 5.30 बजे तापमान 37 डिग्री था जो 6.30 बजे कम होकर 27 डिग्री रह गया। गाजियाबाद में ओले भी गिरे।
13 अप्रैल के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। हवाओं की गति 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 12 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 13 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। तापमान फिर बढ़ने लगेगा। 13 से 16 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय
स्काईमेट के अनुसार 7 से 9 अप्रैल के बीच दिल्ली में लगातार तीन दिन लू की स्थिति रही। 10 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू रही। अब अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। फिलहाल पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। उत्तर भारत के मैदानों पर भी एक मौसमी सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ एक पूर्व-पश्चिम दिशा में ट्रफ रेखा दिल्ली से होकर गुजर रही है। यह पैटर्न अगले तीन दिन तक बना रहेगा। 12 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।