Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली-NCR में 3 साल बाद सबसे सर्द सुबह, जानें आगे कैसा रहेगा राजधानी का मौसम – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली-NCR में 3 साल बाद सबसे सर्द सुबह, जानें आगे कैसा रहेगा राजधानी का मौसम – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली-NCR में 3 साल बाद सबसे सर्द सुबह, जानें आगे कैसा रहेगा राजधानी का मौसम – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 14, 2026 3:27 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी पूरे दिन शीत लहर का असर बना रह सकता है। बताया जा रहा है कि ठंडी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है।दिल्ली के किस इलाके में सबसे ज्यादा सर्दीजानें, दिल्ली में प्रदूषण का क्या है हाल?

दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी पूरे दिन शीत लहर का असर बना रह सकता है। बताया जा रहा है कि ठंडी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है।

Cold and Rain
दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरा देने वाली ठंड
नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इस समय लोगों को कड़ाके की ठंड से गुजरना पड़ रहा है। इस बीच राजधानी क्षेत्र में आज शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का असर पूरे दिन बना रहने का अलर्ट है। इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। नमी का स्तर भी बेहद अधिक है, जो सुबह के समय 97 से 98 प्रतिशत तक पहुंच रहा है। ठंडी हवाओं और अत्यधिक नमी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 15 जनवरी को हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह और रात के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को बीते तीन वर्ष में जनवरी की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इससे पहले 16 जनवरी 2023 को सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

दिल्ली के किस इलाके में सबसे ज्यादा सर्दी

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार शहर की प्राथमिक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। पालम में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा रोधी रोड वेधशाला में यह तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रिज स्टेशन में यह 4.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.7 डिग्री कम) और आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम) दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है तो शीतलहर घोषित की जाती है।

जानें, दिल्ली में प्रदूषण का क्या है हाल?

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के मुताबिक, 29 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि एक केंद्र में यह ‘गंभीर’ और नौ केंद्रों पर ‘खराब’ श्रेणी में रही। आनंद विहार में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 411 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें 12 साल से ज्यादा की पत्रकारिता का अनुभव है। मार्च 2025 से वह NBT डिजिटल के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। एनबीटी न्यूज टीम में वह देश की खबरों पर नजर रखते हैं। वह राजनीति, अपराध, भारत की विदेश नीति और दिल्ली-एनसीआर से संबंधित मुद्दों को कवर करते हैं। वह ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव स्टोरीज की विशेषज्ञता रखते हैं। एनबीटी में स्पेशल न्यूज पैकेज ‘मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ’ की भी जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने तीन लोकसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024)को कवर किया है । 2023 में दिल्ली की सड़कों पर कान का मैल निकालने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले कनमैलियों की धोखेबाजी को वो उजागर कर चुके हैं। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ISPL | Delhi Superheros’ Firoz Shaikh on 4-wicket haul vs Ahmedabad Lions – Delhi News Daily
Next Article Positive Breakout: These 10 stocks cross above their 200 DMAs – Upside Ahead? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Dr. Oz Stuns Live T.V. Viewers With Bizarre ‘Lots Of Trump Babies’ Remark | WATCH – Delhi News Daily

Dr. Oz Stuns Live T.V. Viewers With Bizarre 'Lots Of Trump Babies' Remark | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली में छठ पूजा करने वाले ध्यान दें… यमुना में दिखने लगा झाग, जानें कितना बढ़ गया प्रदूषण – Delhi News Daily

छठ पूजा के बीच दिल्ली की यमुना नदी में फिर से झाग दिखाई देने लगा है, जो प्रदूषण के बढ़ते…

4 Min Read
Entertainment

दिल्ली में सीबीआई ने पुलिस हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार – Delhi News Daily

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। सीबीआई…

3 Min Read
Entertainment

सीजन का सबसे गर्म दिन, फरवरी के आखिरी दिन 32 डिग्री के पार पहुंचा तापमान – Delhi News Daily

दिल्ली में गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है। हर दिन तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही फरवरी…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?