Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: नजफगढ़ का पंखा रोड ड्रेन हुआ कवर, अब डाबड़ी मोड़ पर नहीं भरेगा पानी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > नजफगढ़ का पंखा रोड ड्रेन हुआ कवर, अब डाबड़ी मोड़ पर नहीं भरेगा पानी – Delhi News Daily
Entertainment

नजफगढ़ का पंखा रोड ड्रेन हुआ कवर, अब डाबड़ी मोड़ पर नहीं भरेगा पानी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 24, 2025 3:13 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के नजफगढ़ रोड स्थित डाबड़ी मोड़ पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी होती थी। पंखा रोड पर ड्रेन से पानी की निकासी नहीं हो पाती थी, क्योंकि ड्रेन में कूड़ा जमा हो जाता था। सिंचाई विभाग ने ड्रेन के दोनों तरफ रिटेनिंग वॉल बना दी है।ड्रेन के दोनो तरफ बना दी ऊंची दीवारइस कारण निकासी हो जाती है मुश्किलपहले सड़क पर भरा रहता था पानी

दिल्ली के नजफगढ़ रोड स्थित डाबड़ी मोड़ पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी होती थी। पंखा रोड पर ड्रेन से पानी की निकासी नहीं हो पाती थी, क्योंकि ड्रेन में कूड़ा जमा हो जाता था। सिंचाई विभाग ने ड्रेन के दोनों तरफ रिटेनिंग वॉल बना दी है।

WATERLOGGING IN NAJAFGARH , NAJAFGARH
नई दिल्ली: नजफगढ़ रोड स्थित उत्तम नगर (ईस्ट) मेट्रो से लेकर डाबड़ी मोड़ तक मॉनसून में हर साल पंखा रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या होती है। इस बार भी पंखा रोड पर डाबड़ी मोड़ के पास जलभराव की समस्या गंभीर रही। वजह यह रही कि पंखा रोड के पास जो ड्रेन है, उससे पानी की निकासी ही नहीं हो पाती। कारण यह है कि ड्रेन के किनारे बनी दर्जनों अनधिकृत कॉलोनियों का कूड़ा सीधे उसी में जाता है।

ड्रेन के दोनो तरफ बना दी ऊंची दीवार

इस समस्या के समाधान के लिए सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने ड्रेन के दोनों तरफ रिटेनिंग वॉल बना दी है, ताकि कोई ड्रेन में कूड़ा न डाल सके। इसके अलावा, रिटेनिंग वॉल बनने के बाद भी जहां-जहां से कूड़ा डालने की संभावना थी, वहां जाली लगा दी गई है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अफसरों के अनुसार, पंखा रोड ड्रेन विकासपुरी के पास नजफगढ़ ड्रेन से शुरू होती है और उत्तम नगर (ईस्ट) मेट्रो स्टेशन तक आती है।

इस कारण निकासी हो जाती है मुश्किल

यहां से यह ड्रेन पंखा रोड के एक साइड से होते हुए सागरपुर और आगे दिल्ली कैंट एरिया में करियप्पा मार्ग के आसपास किसी दूसरे ड्रेन में मिल जाती है। उत्तम नगर (ईस्ट) मेट्रो स्टेशन से सागरपुर तक दर्जनों अनधिकृत कॉलोनियां इसी नाले के पास बसी हैं। इन कॉलोनियों के लोग कूड़ा सीधे ड्रेन में डाल देते थे, जिससे हर साल सफाई के बावजूद मॉनसून में पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। इसी कारण न सिर्फ अनधिकृत कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बनी रहती थी, बल्कि पंखा रोड पर भी कई जगहों पर जलभराव गंभीर रूप ले लेता था।

पहले सड़क पर भरा रहता था पानी

खासकर डाबड़ी मोड़ के पास तो सड़क हमेशा पानी में डूब जाती थी। इसके समाधान के लिए गर्मियों के दौरान ड्रेन के दोनों तरफ ऊंचा रिटेनिंग वॉल बनाया गया है। इसके बाद भी जहां से कूड़ा डालना संभव था, वहां जाली लगा दी गई है। इसी वजह से इस बार जलभराव की समस्या पहले जैसी गंभीर नहीं रही।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Made significant concessions’: Are Russians stringing Donald Trump along? Here’s what JD Vance said – Times of India – Delhi News Daily
Next Article Ukraine: Canada’s Carney rules out Russian say on guarantees – Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘Rush Hour 4’: Jackie Chan and Chris Tucker film officially in the works after Trump’s BTS push for Brett Ratner’s controversial return: Reports | – The Times of India – Delhi News Daily

Hollywood’s long-stalled 'Rush Hour 4' is finally inching its way back into action. Fans of the Jackie Chan and Chris…

4 Min Read
Entertainment

Golden Globe Awards: Priyanka Chopra and Nick Jonas stun on the red carpet; give off power-couple vibes | – The Times of India – Delhi News Daily

Priyanka Chopra and hubby Nick Jonas, had all eyes on them as they made an early entry on the red…

3 Min Read
Entertainment

दिल्ली में बनेगा 20 KM लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर! सरकार के नए सर्वे से जाम पर लगेगा ‘ब्रेक’ – Delhi News Daily

दिल्ली सरकार बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों के कारण होने वाले जाम को खत्म करने की योजना बना रही…

4 Min Read
Entertainment

CHILLING Clip Shows UK Stabbing Suspect Storming Barbershop With KNIFE a Day Before Doncaster Attack – Delhi News Daily

Emraan Hashmi Breaks Silence On ‘HAQ’ and the Much-Awaited ‘Awarapan 2’In an exclusive chat with IANS, Bollywood actor Emraan Hashmi…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?