Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: पहले कृत्रिम बारिश का नाटक किया अब क्रूज के सपने दिखा रहे, कांग्रेस ने रेखा गुप्ता सरकार पर उठाए सवाल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > पहले कृत्रिम बारिश का नाटक किया अब क्रूज के सपने दिखा रहे, कांग्रेस ने रेखा गुप्ता सरकार पर उठाए सवाल – Delhi News Daily
Entertainment

पहले कृत्रिम बारिश का नाटक किया अब क्रूज के सपने दिखा रहे, कांग्रेस ने रेखा गुप्ता सरकार पर उठाए सवाल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 13, 2026 12:16 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
यमुना नदी में क्रूज चलाने की खबर को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को पहले यमुना को साफ करना चाहिए फिर क्रूज की बात करनी चाहिए।प्रदूषित यमुना में क्रूज का सपनाफरवरी से क्रूज सेवा शुरू करने की घोषणा

यमुना नदी में क्रूज चलाने की खबर को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को पहले यमुना को साफ करना चाहिए फिर क्रूज की बात करनी चाहिए।

cogress yamuna cruise
नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना नदी में फरवरी से क्रूज चलाने की घोषणा के बाद राजनीतिक पारा गरम हो गया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि यमुना में क्रूज सेवा शुरू करने की घोषणा भाजपा सरकार का एक और नाटक है। पार्टी ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार को पहले नदी को साफ और प्रदूषण मुक्त करने के लिए ठोस व समयबद्ध कदम उठाने चाहिए, उसके बाद ही पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की बात करनी चाहिए।

प्रदूषित यमुना में क्रूज का सपना

एक बयान में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि जैसे प्रदूषण संकट से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कृत्रिम बारिश का नाटक रचा गया था, ठीक उसी तरह अब यमुना में जहर और गंदगी को छुपाने के लिए क्रूज सेवा का नया तमाशा खड़ा किया जा रहा है। कुमार ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस यमुना का पानी आज नहाने और छूने लायक नहीं है।उसी नदी में सरकार पर्यटन और क्रूज के सपने दिखा रही है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि दिल्ली सरकार पहले यमुना को वास्तव में प्रदूषण मुक्त करने के ठोस, पारदर्शी और समयबद्ध कदम उठाए, उसके बाद किसी भी प्रकार की क्रूज या पर्यटन परियोजना की बात करे।

फरवरी से क्रूज सेवा शुरू करने की घोषणा

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को कहा कि फरवरी से दिल्लीवासी यमुना नदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शानदार ‘लक्जरी क्रूज’ का आनंद ले सकेंगे। मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार की ‘रिवरफ्रंट पर्यटन और मनोरंजन योजना’ के अंतर्गत 40 सीटों वाले क्रूज का ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि क्रूज लगभग तैयार है। इसे 20 जनवरी को मुंबई से दिल्ली लाया जाएगा। मुंबई से दिल्ली तक के सफर में तीन से चार दिन लगने की उम्मीद है, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में इसमें इंजन लगाया जाएगा।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Evidence-Based, Not Political’: ED Sources Counter Mamata Banerjee On I-PAC Raids – Delhi News Daily
Next Article Market turbulence drives investors to play it safe with flexicap bets – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Delhi Triple Murder: दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही घर से बरामद की गईं तीन लाशें – Delhi News Daily

दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके के खरक गांव में एक घर के अंदर ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है।…

4 Min Read
Entertainment

दिल्ली दंगा 2020: आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को बड़ा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत देने से कर दिया इनकार – Delhi News Daily

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को…

3 Min Read
Entertainment

Influencer Bárbara Jankavski Found Dead In Sao Paulo Apartment; Police Investigating Mysterious Death – Delhi News Daily

Influencer Bárbara Jankavski Found Dead In Sao Paulo Apartment; Police Investigating Mysterious Death Source link

0 Min Read
Entertainment

Medical Expert Demands Answers As Trump’s Health Mystery Deepens Amid Evasive Explanations – Delhi News Daily

Medical Expert Demands Answers As Trump’s Health Mystery Deepens Amid Evasive Explanations Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?