Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: पूरे देश में आतंकी हमले करने का था प्लान… जैश-ए-मोहम्मद की लेडी कमांडर ने कबूली 2 साल से विस्फोटक जमा करने की बात – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > पूरे देश में आतंकी हमले करने का था प्लान… जैश-ए-मोहम्मद की लेडी कमांडर ने कबूली 2 साल से विस्फोटक जमा करने की बात – Delhi News Daily
Entertainment

पूरे देश में आतंकी हमले करने का था प्लान… जैश-ए-मोहम्मद की लेडी कमांडर ने कबूली 2 साल से विस्फोटक जमा करने की बात – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 12, 2025 12:49 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
आतंकी मॉड्यूल की डॉ. शाहीन शाहिद दो साल से विस्फोटक जुटा रही थी, वह साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर देश भर में बड़े आतंकी हमलों की योजना बना रही थी।कार विस्फोट का मुख्य सरगना उमरडॉ. उमर हो गया था अंडरग्राउंडडॉक्टरों के जैश मॉड्यूल का पर्दाफाशमौलवियों का नेटवर्क भी था एक्टिव

आतंकी मॉड्यूल की डॉ. शाहीन शाहिद दो साल से विस्फोटक जुटा रही थी, वह साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर देश भर में बड़े आतंकी हमलों की योजना बना रही थी।

Dr Shaheen Shahid reveals explosives collected
टेरर मॉड्यूल में जैश की लेडी कमांडर डॉ. शाहीन शाहिद
नई दिल्ली: फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल की कट्टरपंथी महिला डॉ. शाहीन शाहिद पिछले दो साल से विस्फोटक इकट्ठे कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक उसने पूछताछ में कबूल किया है कि वह साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर पूरे देश में आतंकी हमले करने की योजना पर काम कर रही थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पूछताछ में शाहीन ने बताया है कि मॉड्यूल में शामिल डॉ. अल अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में काम के बाद मिलते थे। जब भी उसकी मुलाकात डॉ. उमर से होती, वह जोश के साथ कहता था कि पूरे देश में कई आतंकी हमले करने हैं। वह, मुजम्मिल और अदील के साथ मिलकर दो साल से अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक इकट्ठा कर रही थी। ये सब आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (JeM) के इशारों पर किया जा रहा था।

कार विस्फोट का मुख्य सरगना उमर

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर उन नबी फरीदाबाद मॉड्यूल का सबसे कट्टरपंथी सदस्य है। लाल किले के पास कार विस्फोट का मुख्य सरगना यही है। बता दें कि फरीदाबाद मॉड्यूल के डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई, डॉ. अदील मजीद राथर और डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुजम्मिल, अदील और शाहीन को पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया था।

डॉ. उमर हो गया था अंडरग्राउंड

फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाला डॉ. उमर भागने में कामयाब रहा था। माना जा रहा है कि वह अंडरग्राउंड हो गया था। बाद में वह फिदायीन के रूप में फिर से सामने आया। अब तक की जांच में सामने आया है कि i20 कार के जरिए अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर जैसी चीजें लेकर उमर ने ही लाल किले के पास ब्लास्ट किया था।

Dr Shaheen Shahid Blast red fort
फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया गया है

डॉक्टरों के जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार डॉक्टरों से पूछताछ जैश के एक व्यापक नेटवर्क की ओर इशारा करती है। शाहीन ने खुलासा किया कि उसका भाई, परवेज सईद भी कट्टरपंथी था और मुजम्मिल और अदील के चैट ग्रुप का हिस्सा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम परवेज को भी हिरासत में ले चुकी है, लेकिन उससे कोई खास बरामदगी नहीं हो सकी। एक अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि गिरफ्तारी की आशंका में उसने विस्फोटकों को फेंक दिया हो। गुरुग्राम स्थित एक अमोनियम नाइट्रेट आपूर्तिकर्ता की भी पहचान हो चुकी है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

मौलवियों का नेटवर्क भी था एक्टिव

फरीदाबाद और दिल्ली विस्फोटों में छापेमारी ने धर्म प्रचार में शामिल मौलवियों के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें शोपियां का एक मौलवी, इरफान अहमद वागे भी शामिल है, जो पाकिस्तान स्थित जैश के हैंडलर उमर बिन खत्ताब उर्फ हरजुल्ला के सीधे संपर्क में था। मेवात का एक अन्य मौलवी, हाफिज मोहम्मद इश्तियाक, आतंकवादियों को रसद मुहैया करा रहा था। ये मौलवी जैश-ए-मोहम्मद की ओर से पूरे भारत में आतंकी हमले करने के लिए डॉक्टरों जैसे उच्च योग्यता प्राप्त पेशेवरों को कट्टरपंथी बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।

Bharti Jain

लेखक के बारे मेंBharti JainBharti Jain is senior editor with The Times of India, New Delhi. She has been writing on security matters since 1996. Having covered the Union home ministry, security agencies, Election Commission and the ‘prime’ political beat, the Congress, for The Economic Times all these years, she moved to TOI in August 2012. Her repertoire of news stories delves into the whole gamut of issues related to terrorism and internal strife, besides probing strategic affairs in India’s neighbourhood.… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Delhi Records First ‘Severe’ Air Quality Day In 2025; AAP And BJP Trade Blows – Delhi News Daily
Next Article Michael Duarte net worth in 2025: FoodWithBearHands influencer’s earnings, wife Jessica, and tragic Texas accident – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

15-Year-Old Boy STABBED & ROBBED By Gang Of 13 In Broad Daylight In Jamaica, Queens | CCTV OUT – Delhi News Daily

15-Year-Old Boy STABBED & ROBBED By Gang Of 13 In Broad Daylight In Jamaica, Queens | CCTV OUT Source link

0 Min Read
Entertainment

Kourtney Blasted For Risky Boat Trip With Baby Rocky; Her Reaction Stuns Fans – Delhi News Daily

Kourtney Kardashian found herself at the center of an online backlash after posting a photo of her 21-month-old son, Rocky,…

3 Min Read
Entertainment

Trump Turns Sylvester Stallone’s Kennedy Center Honour Into ‘Me-Me’ Fest – Delhi News Daily

Trump Turns Sylvester Stallone's Kennedy Center Honour Into 'Me-Me' Fest Source link

0 Min Read
Entertainment

Chhath Puja in Delhi: दिल्ली में इस बार छठ पूजा की कैसी रहेगी व्यवस्था? CM रेखा गुप्ता ने बताई प्लानिंग – Delhi News Daily

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद निगरानी कर रही हैं। उन्होंने…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?