Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘फन रील की वजह से गई मेरे बेटे की जान’, इकलौते बेटे को खोने वाली मां ने मांगा इंसाफ, देखें वीडियो – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘फन रील की वजह से गई मेरे बेटे की जान’, इकलौते बेटे को खोने वाली मां ने मांगा इंसाफ, देखें वीडियो – Delhi News Daily
Entertainment

‘फन रील की वजह से गई मेरे बेटे की जान’, इकलौते बेटे को खोने वाली मां ने मांगा इंसाफ, देखें वीडियो – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 17, 2026 11:44 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


साहिल धनेशरा की मां ने कहा कि मेरे बेटे की मौत आरोपी की फन रील की वजह से हुई। उसकी कार पर पहले से ही कई ओवर-स्पीडिंग चालान हैं, फिर भी उसके पिता ने उसे नहीं रोका। मुझे अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। आरोपी के पास लाइसेंस भी नहीं है।

Sahil Dhanashree accident
नई दिल्ली: इस महीने की शुरुआत में हुए एक सड़क हादसे ने कई सवालों को जन्म दिया है। 3 फरवरी को दिल्ली के द्वारका दक्षिण इलाके में एक सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक साहिल धनेशरा की मौत हो गई। एक एसयूवी ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी कार से जा टकराई। मृतक साहिल धनेशरा की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इस घटना का एक नया वीडियो भी सामने आया है। मृतक साहिल की मां ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि एसयूवी की टक्कर से साहिल की खोपड़ी में फ्रैक्चर, कई पसलियों में फ्रैक्चर और कोहनी में फ्रैक्चर हुआ था। साहिल की मां इन्ना मकन ने न्याय की अपील करते हुए आरोप लगाया है कि एसयूवी चालक दुर्घटना के समय रील बना रहा था। न्यूज एजेंसी ANI को उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार रील में साफ दिख रही है। वह (स्कॉर्पियो चालक) विपरीत लेन में गाड़ी चला रहा था और बस के ठीक सामने आकर स्टंट कर रहा था। मेरे बेटे ने दाईं ओर देखा कि क्या जगह है। क्योंकि बस के बाईं ओर एक ई-रिक्शा खड़ी थी।

स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल से टकराई और सड़क किनारे खड़ी कार को भी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। इस दुर्घटना में एक टैक्सी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह एक आपराधिक कृत्य है। कुछ लोग सोचते हैं कि उनके माता-पिता अमीर हैं, इसलिए वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं; यह एक आपराधिक मानसिकता है। यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं है। मेरे बेटे की मौत उनकी बनाई रील की वजह से हुई।

पंकज सिंह

लेखक के बारे मेंपंकज सिंहपंकज सिंह, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं। वह 18 साल से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। करंट अफेयर्स, राजनीति, और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। इस दौरान दिल्ली विधानसभा, रेलवे, लोकसभा चुनाव की रिपोर्टिंग के साथ ही पॉलिटिकल खबरें करते रहे हैं। NBT डिजिटल से पहले आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप), ETV भारत, आज तक जैसे संस्थानों में कार्य किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें