Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बिजली सब्सिडी देना दिल्ली सरकार को पड़ेगा भारी, इस साल बैठेगा 4 हजार करोड़ – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बिजली सब्सिडी देना दिल्ली सरकार को पड़ेगा भारी, इस साल बैठेगा 4 हजार करोड़ – Delhi News Daily
Entertainment

बिजली सब्सिडी देना दिल्ली सरकार को पड़ेगा भारी, इस साल बैठेगा 4 हजार करोड़ – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 2, 2025 3:28 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
बिजली सब्सिडी का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वित्तीय साल 2025-26 में दिल्ली सरकार पर बिजली सब्सिडी का कुल खर्च 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। दिल्ली सरकार ने इस वित्तीय साल में बिजली सब्सिडी के लिए 3849 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।सब्सिडी के लिए एक्स्ट्रा 361 करोड़ रुपये की मांग83 फीसदी से अधिक घरेलू उपभोक्ता2015-16 से लगातार बढ़ा है सब्सिडी पर खर्च200 यूनिट मुफ्त है बिजली

बिजली सब्सिडी का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वित्तीय साल 2025-26 में दिल्ली सरकार पर बिजली सब्सिडी का कुल खर्च 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। दिल्ली सरकार ने इस वित्तीय साल में बिजली सब्सिडी के लिए 3849 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

electricity subsidy in delhi
दिल्ली में बजट सब्सिडी के लिए एक्स्ट्रा 361 करोड़ रुपये की मांग
नई दिल्लीः बिजली सब्सिडी का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वित्तीय साल 2025-26 में दिल्ली सरकार पर बिजली सब्सिडी का कुल खर्च 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। पावर डिपार्टमेंट ने सरकार से रिवाइज्ड बजट में सब्सिडी के लिए एक्स्ट्रा 361 करोड़ रुपये मांगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सब्सिडी के बकाया भुगतान के लिए यह रकम जरूरी है। पिछले दस साल में बिजली सब्सिडी का खर्च करीब तीन गुना बढ़ चुका है।

सब्सिडी के लिए एक्स्ट्रा 361 करोड़ रुपये की मांग

दिल्ली सरकार ने इस वित्तीय साल में बिजली सब्सिडी के लिए 3849 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह 2024-25 की तुलना में लगभग 250 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछले साल कुल 3600 करोड़ रुपये सब्सिडी पर खर्च हुए थे। सरकार ने इस बार भी सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया था और बजट बढ़ाया था। अब रिवाइज्ड बजट में एक बार फिर 361 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

83 फीसदी से अधिक घरेलू उपभोक्ता

दिसंबर में होने वाले दिल्ली विधानसभा के विंटर सेशन में इसको मंजूरी मिल सकती है। अधिकारियों का कहना है कि फ्री बिजली योजना की शुरुआत 2015-16 में हुई थी। तब दिल्ली में 52.62 लाख बिजली उपभोक्ता थे और सब्सिडी पर 1442 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुआ था। अब दस साल बाद उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 69 लाख हो गई है और सब्सिडी का खर्च 4200 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। कुल बिजली उपभोक्ताओं में 83 फीसदी से अधिक घरेलू उपभोक्ता है।

2015-16 से लगातार बढ़ा है सब्सिडी पर खर्च

साल 2015-16 में बिजली सब्सिडी पर 1442.76 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद यह राशि हर साल बढ़ती गई। वर्ष 2016-17 में 1577.94 करोड़, 2017-18 में 1676.70 करोड़ और 2018-19 में 1699.29 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके वित्त वर्ष 2024-25 मे बिजली सब्सिडी का खर्च बढ़कर 3600 करोड़ रुपये हो गया है।

200 यूनिट मुफ्त है बिजली

दिल्ली में बिजली योजना के तहत 200 यूनिट तक बिल जीरो आता है। 201 से 400 यूनिट तक खपत करने वालों को कुल बिल पर 50 फीसदी, अधिकतम 800 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। 401 यूनिट से ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ताओं को कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है।

बृजेश सिंह

लेखक के बारे मेंबृजेश सिंहबृजेश सिंह, नवभारत टाइम्स, दिल्ली में विशेष संवाददाता हैं। वह 2008 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स संस्थान से जुड़े हैं। वह, दिल्ली में मुख्यमंत्री ऑफिस, दिल्ली सरकार की नीतियों, प्रशासनिक फेरबदल व मध्यमवर्ग से जुड़ी योजनाओं पर खबरों के साथ विश्लेषण करते हैं। इसके अलावा दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मेट्रो, डीटीसी ऑटो-टैक्सी व राजनीतिक खबरों व हलचल पर भी नजर रखते है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Florida influencer Ethan Ladner sparks big debate after TikTok school shooting threat leads to sudden arrest – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Positive Breakout: These 11 stocks cross above their 200 DMAs – Upside Ahead? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s textile recycling market projected to reach $3.5 bn by 2030, may add 1 lakh jobs: Report – Delhi News Daily
  • Northeast India’s textiles are trending, but designers say fashion must respect culture behind the weaves – Delhi News Daily
  • BSE Index Services launches BSE SmallCap 500-based market cap and factor indices – Delhi News Daily
  • शरजील इमाम को 10 दिन की मिली अंतरिम जमानत, भाई की शादी में शामिल होने की गुजारिश की थी – Delhi News Daily
  • Tensions Flare As TMC Leaders, Election Commission Spar At Poll Review Meeting – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘गाजीपुर मुर्गा मंडी में अवैध कटाई भयानक’, दिल्ली हाई कोर्ट के जजों ने ऐसा क्यों कहा? क्या है मामला – Delhi News Daily

दिल्ली हाई कोर्ट ने गाजीपुर मुर्गा मंडी में मुर्गियों और अन्य पक्षियों की लगातार हो रही अवैध कटाई को भयानक…

4 Min Read
Entertainment

नजफगढ़ का पंखा रोड ड्रेन हुआ कवर, अब डाबड़ी मोड़ पर नहीं भरेगा पानी – Delhi News Daily

दिल्ली के नजफगढ़ रोड स्थित डाबड़ी मोड़ पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी होती थी। पंखा रोड पर…

3 Min Read
Entertainment

शादी समारोह में गया था नाबालिग, वहां हुआ कुछ ऐसा कि गोली मार कर दी हत्या – Delhi News Daily

दिल्ली के मानसरोवर पार्क में एक शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।…

3 Min Read
Entertainment

लाल किला ब्लास्ट केस: अदालत ने एनआईए को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का और समय दिया – Delhi News Daily

पुरानी दिल्ली में लाल किले के पास नवंबर महीने में हुए कार ब्लास्ट केस में जांच जारी है। इस बीच…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?