Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक मामला किया खारिज – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक मामला किया खारिज – Delhi News Daily
Entertainment

बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक मामला किया खारिज – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 21, 2025 11:18 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने गौतम गंभीर के खिलाफ एक आपराधिक मामला खारिज कर दिया। मामला कोरोना के दौरान कोविड-19 से जुड़ी दवाएं स्टॉक करने से जुड़ा था।ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केसडीडीसीए से मांगा था जवाब

दिल्ली के पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने गौतम गंभीर के खिलाफ एक आपराधिक मामला खारिज कर दिया। मामला कोरोना के दौरान कोविड-19 से जुड़ी दवाएं स्टॉक करने से जुड़ा था।

delhi hc gautam gambhir
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व सांसद और इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, उनके फाउंडेशन और दूसरों के खिलाफ महामारी के दौरान कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से COVID-19 दवाएं स्टॉक करने और बांटने के क्रिमिनल केस को खारिज कर दिया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने आदेश सुनाते हुए कहा कि क्रिमिनल शिकायत खारिज की जाती है। हाई कोर्ट ने यह आदेश उस याचिका पर दिया जिसमें गंभीर, उनकी पत्नी, मां और फाउंडेशन के खिलाफ ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन को चुनौती दी गई थी। साथ ही, क्रिमिनल शिकायत को रद्द करने की मांग की गई थी।

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केस

दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने पूर्वी दिल्ली से उस समय के सांसद गौतम गंभीर, उनके फाउंडेशन, उसकी CEO अपराजिता सिंह, उनकी मां और पत्नी, सीमा गंभीर और नताशा गंभीर जो दोनों फाउंडेशन में ट्रस्टी थीं के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के सेक्शन 18(c) और सेक्शन 27(b)(ii) के तहत शिकायत दर्ज की थी।धारा 18 (सी) बिना लाइसेंस के दवाओं के विनिर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाती है। वहीं,धारा 27 (बी) (ii) वैध लाइसेंस के बिना बिक्री, वितरण पर कम से कम तीन वर्ष की कैद, जिसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है और जुर्माना लगाया जा सकता है। 20 सितंबर, 2021 को, हाई कोर्ट ने मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

डीडीसीए से मांगा था जवाब

साथ ही, गौतम गंभीर फाउंडेशन, गंभीर और उनके परिवार के सदस्यों की तरफ से दायर याचिका पर दिल्ली ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी से जवाब मांगा था। उन्होंने मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित क्रिमिनल शिकायत और समन आदेश को चुनौती दी थी। 9 अप्रैल को, हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगी रोक हटा दी और गंभीर ने आदेश को वापस लेने के लिए एक नई अर्जी दायर की।

ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के वकील ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अर्जी मेंटेन करने लायक नहीं है, क्योंकि गंभीर ने पहले सेशन कोर्ट जाने के बजाय सीधे हाई कोर्ट का रुख किया था। प्रॉसिक्यूशन के वकील ने कहा कि पिटीशनर्स ने माना कि उन्होंने बिना वैलिड लाइसेंस के दवाएं बांटी थीं और उनका एकमात्र बचाव यह था कि उन्होंने इसे बेचा नहीं था।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Why Shubman Gill flew to Guwahati, what forced management to rule him out and more – Delhi News Daily
Next Article Aman Chowhan weighs investor opportunities in realty, chemicals and auto sectors – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Leavitt Family Blasts White House As Nephew’s Mom Denies Claims After Shock ICE School-Run Arrest – Delhi News Daily

Leavitt Family Blasts White House As Nephew’s Mom Denies Claims After Shock ICE School-Run Arrest Source link

0 Min Read
Entertainment

डूसू चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने दी बधाई – Delhi News Daily

DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानदार जीत हुई है, जिस…

4 Min Read
Entertainment

Parents Of ‘Helmet Girl’ Waitress Break Silence After Swiss Horror Bar Fire | WATCH – Delhi News Daily

'She's In Tears': Victoria Beckham's 'Nightmare' Comment For Brooklyn & Nicola Decoded By Lip ReaderA 2023 Footage from the London…

1 Min Read
Entertainment

सौरभ भारद्वाज समेत AAP के 3 नेताओं के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?