Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, मिजोरम के राज्यपाल की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, मिजोरम के राज्यपाल की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी – Delhi News Daily
Entertainment

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, मिजोरम के राज्यपाल की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 4, 2025 9:49 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Swaraj Kaushal Death News: बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का निधनकौन थे स्वराज कौशल , जानें प्रोफाइलसुषमा स्वराज के पति और बांसुरी स्वराज के पितादिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी

Swaraj Kaushal Death News: बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

Swaraj Kaushal Death News
स्वराज कौशल का निधन
नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल ने गुरुवार को आखिरी सांस ली। 73 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 4 दिसंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। दिल्ली बीजेपी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी है।

वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का निधन

स्वराज कौशल, देश के जाने-माने अधिवक्ता रहे। वो मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार 4 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

कौन थे स्वराज कौशल , जानें प्रोफाइल

स्वराज कौशल का जन्म 12 जुलाई 1952 को हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने वकालत शुरू की। स्वराज कौशल की पहचान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में होती थी। वे छह साल तक राज्यसभा में सांसद रहे, साथ ही मिजोरम में राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाली थी। स्वराज कौशल सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति बने थे। 1975 में इनका विवाह सुषमा स्वराज के साथ में हुआ था।

सुषमा स्वराज के पति और बांसुरी स्वराज के पिता

स्वराज कौशल की पत्नी सुषमा स्वराज बीजेपी की दिग्गज नेताओं में थी। 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में उन्होंने विदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। अगस्त 2019 में सुषमा स्वराज का निधन हो गया था। सुषमा स्वराज ने दिल्ली की सीएम की भी जिम्मेदारी संभाली थी। अभी स्वराज कौशल और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज बीजेपी की नेता और दिल्ली से सांसद हैं।

दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी

दिल्ली बीजेपी के एक्स हैंडल पर स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा है- ‘सांसद और प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज के पिताजी स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसंबर, 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।’

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की। इस दौरान रिपोर्टिंग के जरिए बड़ी खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। करीब 12 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Shouldn’t be next president’: Halle Berry blasts Gavin Newsom over menopause bill, says he overlooks women – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Bangladesh tribunal issues arrest warrant against deposed PM Sheikh Hasina’s son – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रखी हैं 16 आईईडी… सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस – Delhi News Daily

दिल्ली स्थित ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर…

4 Min Read
Entertainment

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा निर्णय, डीटीसी के वेतन और पेंशन के लिए 1,200 करोड़ रुपये मंजूर – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने के…

4 Min Read
Entertainment

Fake Charlie Kirk Shooter George Zinn Charged with Child P–N Crimes | WATCH – Delhi News Daily

'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' trailer review: 'Pyaar Toh Hona Hi Tha' vibes returnThe trailer for 'Sunny Sanskari Ki Tulsi…

3 Min Read
Entertainment

LeBron Finally HANGING UP His Jersey? James’ Cryptic Post EXPOSED Amid Retirement Frenzy – Delhi News Daily

LeBron Finally HANGING UP His Jersey? James' Cryptic Post EXPOSED Amid Retirement Frenzy Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?