Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बीयर की टूटी बोतल पर मिले बारकोड से केस सॉल्व, दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास में तीन को किया गिरफ्तार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बीयर की टूटी बोतल पर मिले बारकोड से केस सॉल्व, दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास में तीन को किया गिरफ्तार – Delhi News Daily
Entertainment

बीयर की टूटी बोतल पर मिले बारकोड से केस सॉल्व, दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास में तीन को किया गिरफ्तार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 21, 2025 6:14 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बीयर की टूटी बोतल के बार कोड से एक केस को सुलझाने में सफलता हासिल की है। मामला हत्या के प्रयास का है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।पार्क में रील शूट के दौरान हुई घटनाबोतल के टुकड़े पर मिला बारकोड72 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बीयर की टूटी बोतल के बार कोड से एक केस को सुलझाने में सफलता हासिल की है। मामला हत्या के प्रयास का है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

delhi police
नई दिल्ली : दिल्ली के करोल बाग इलाके में तीन लोगों के साथ झगड़े के दौरान एक व्यक्ति के सिर पर कथित रूप से टूटी हुई बीयर की बोतल से वार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बीयर की बोतल पर लगे बारकोड की मदद से उन तीन लोगों को पकड़ा गया, जो सोमवार को एक पार्क में कथित तौर पर नशे में धुत होकर एक व्यक्ति के साथ बदतमीजी कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने उसके सिर पर जोरदार वार किया।

पार्क में रील शूट के दौरान हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति को करोल बाग के पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी जान बच गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 15 दिसंबर को उस समय हुई, जब व्यक्ति अपने एक दोस्त के साथ अजमल खान पार्क में रील शूट कर रहा था। तीन अज्ञात व्यक्ति पास में ही शराब पी रहे थे और उन्होंने उसके (पीड़ित) के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जब रील बना रहे व्यक्ति ने उनके (आरोपियों के) व्यवहार का विरोध किया, तो तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसा में तब्दील हो गई। आरोपियों में से एक ने बीयर की बोतल तोड़कर शिकायतकर्ता के सिर पर तेज वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया, “अपराध की गंभीरता और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसक हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस के एक विशेष दल का गठन किया गया।

बोतल के टुकड़े पर मिला बारकोड

अजमल खान पार्क में घटनास्थल की विस्तृत जांच के दौरान, पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई बीयर की बोतल का एक टूटा हुआ टुकड़ा बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि बरामद बोतल के टुकड़े में एक बारकोड मिला, जो मामले में एक महत्वपूर्ण फॉरेंसिक सुराग साबित हुआ। पुलिस ने बताया कि बारकोड की मदद से जांच दल ने आस-पास की शराब की दुकानों पर जाकर बोतल के स्रोत का पता लगाया।

पुलिस के मुताबिक, पहचान की गई शराब की दुकान और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिससे आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए जाने के संदेह वाले स्कूटर की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि आस-पास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच से पुलिस को संदिग्धों की पहचान स्थापित करने में मदद मिली।

72 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया, “हमारी टीम ने घटना के 72 घंटों के भीतर 18 दिसंबर को तीन आरोपियों हम्माद उर्फ रिजवान (22), कामरान उर्फ सरिम (24) और फरजान (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, तीनों आरोपियों ने हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कहासुनी तब शुरू हुई, जब उन्होंने रील बना रहे व्यक्ति से माचिस मांगी, जिसने देने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता की जेबें तलाशीं, जिससे झड़प शुरू हुई और मामला बढ़ गया। अधिकारी ने बताया, “बड़ा हिंदू राव इलाके में रहने वाला हम्माद एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ 20 प्राथमिकियां दर्ज हैं।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Suryakumar Yadav talks about his horrible form with the bat | T20 World Cup – Delhi News Daily
Next Article New investor additions in markets declined by 11.6% in November (MoM): NSE Report – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Kourtney Blasted For Risky Boat Trip With Baby Rocky; Her Reaction Stuns Fans – Delhi News Daily

Kourtney Kardashian found herself at the center of an online backlash after posting a photo of her 21-month-old son, Rocky,…

3 Min Read
Entertainment

Is Rohit Saraf set to be a part of ‘Heer Ranjha’? Here’s what we know! | – The Times of India – Delhi News Daily

After 'Laila Majnu', now Sajid Ali is set to make 'Heer Ranjha'. The film is announced recently and it will…

3 Min Read
Entertainment

Tower Of London CLOSES After Activists Hurl Custard At Crown Jewels Display | WATCH – Delhi News Daily

UK PM Keir Starmer Caught Doing ‘6-7’ With Pupils; Says ‘Sorry, Miss’ After Finding Out It’s ForbiddenUK Prime Minister Keir…

3 Min Read
Entertainment

दिल्ली के बांसेरा में कल से DDA का पहला ग्रीन एक्सपो, मथुरा-वृंदावन से लेगा सीख – Delhi News Daily

राजधानी दिल्ली में अर्बन इंडिया के लिए क्लाइमेट फर्स्ट विजन को आकार देने के लिए डीडीए पहले ग्रीन एक्सपो का…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?