Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बेटी का केस कमजोर कर दूंगी… नाबालिग रेप पीड़िता की मां से ही ले ली रिश्वत, दिल्ली में महिला SI अरेस्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बेटी का केस कमजोर कर दूंगी… नाबालिग रेप पीड़िता की मां से ही ले ली रिश्वत, दिल्ली में महिला SI अरेस्ट – Delhi News Daily
Entertainment

बेटी का केस कमजोर कर दूंगी… नाबालिग रेप पीड़िता की मां से ही ले ली रिश्वत, दिल्ली में महिला SI अरेस्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 6, 2025 7:04 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के संगम विहार थाने की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को नाबालिग रेप पीड़िता की मां से रिश्वत लेते हुए विजिलेंस यूनिट ने गिरफ्तार किया है।महिला SI का सस्पेंड होना लगभग तयक्या था मामलाकेस कमजोर करने की दी धमकीरात में पीड़िता की मां को बुलाया ऑफिसटेबल से मिले खास कैमिकल लगे नोट

दिल्ली के संगम विहार थाने की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को नाबालिग रेप पीड़िता की मां से रिश्वत लेते हुए विजिलेंस यूनिट ने गिरफ्तार किया है।

Delhi police
एआई जेनरेटेड
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिसकर्मी नाबालिग से रेप जैसे मामलों में भी पीड़ित पक्ष से ही रिश्वत मांगने लगे हैं। जी हां, ऐसा ही चौंकाने वाला मामला साउथ दिल्ली के संगम विहार थाने से सामने आया है।

महिला SI का सस्पेंड होना लगभग तय

जहां नाबालिग रेप पीड़िता की मां से रिश्वते लेते हुए एक महिला सब इंस्पेक्टर (SI) को दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने ही गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। वहीं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह कल देर रात हुआ है, जिले की ओर से भी आरोपी SI के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। यानी सस्पेंड होना लगभग तय है।

क्या था मामला

विजिलेंस यूनिट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, संगम विहार इलाके में रहने वाली एक महिला ने विजिलेंस यूनिट में आकर संगम विहार थाने में तैनात महिला SI के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला ने शिकायत में बताया कि, उसकी नाबालिग बेटी के साथ इसी साल रेप जैसी जघन्य वारदात हुई थी।

केस कमजोर करने की दी धमकी

मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मगर जांच अधिकारी अब हमसे रिश्वत की मांग कर रही है। उसने कहा है कि दो लाख रुपये दो नहीं तो केस को कमजोर कर दूंगी। कल दो लाख रुपये की पहली किस्त देने की बात भी तय हुई थी।

रात में पीड़िता की मां को बुलाया ऑफिस

जिसके तहत विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। SI ने पीड़िता की मां को कल रात थाने में स्थित अपने ऑफिस में बुलाया। उससे 15 हजार रुपये लिए। महिला ने रिश्वत देने की सूचना वहां तैनात विजिलेंस स्टाफ को दे दी। जिसके बाद आरोपी SI को गिरफ्तार कर लिया गया।

टेबल से मिले खास कैमिकल लगे नोट

ऐसा बताया गया है कि हर रेड की तरह इस रेड में भी बतौर रिश्वत दिए जाने वाले नोटों पर खास कैमिकल लगा दिया गया था। जिससे रिश्वत लिए जाने की पुष्टि हो सके। कैमिकल लगे वही नोट SI की टेबल से बरामद हुए हैं।

कुणाल कश्यप

लेखक के बारे मेंकुणाल कश्यपकुणाल कश्यप, सान्ध्य टाइम्स/नवभारत टाइम्स में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। वह करीब दस वर्षों से दिल्ली में होने वाले क्राइम को कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, कंज्यूमर कोर्ट, डीडीए और सामाजिक मुद्दों को भी कवर करते हैं। करीब चार वर्ष से सान्ध्य टाइम्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह वहां कई एक्सक्लुसिव स्टोरी करने के साथ साथ अनसुलझे केसों पर क्राइम मिस्ट्री, केके की क्राइम कथा जैसे कॉलम भी चला चुके हैं। इससे पहले करीब छह वर्षों तक पंजाब केसरी अखबार में काम किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु नानक दे‌व खालसा कॉलेज से बीए ऑनर्स हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “She’s a liar and a con artist”: Candace Owens roasted for ‘running scared’ from TPUSA’s Charlie Kirk livestream she bragged she’d win – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Wakefit raises Rs 580 crore from anchor investors including HSBC, HDFC MF ahead of IPO – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘The Pitt’ Season 2: Why Tracy Ifeachor’s Dr. Heather Collins was written off the medical drama? | – The Times of India – Delhi News Daily

Fans of 'The Pitt' are in for a bittersweet ride as Tracy Ifeachor departs the series, leaving behind her role…

4 Min Read
Entertainment

Andhaka​​ – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Andhaka​​ - Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read
Entertainment

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 11 महीने का रिपोर्ट कार्ड, रखा विकसित दिल्ली के लिए ‘ग्रीन विजन’ – Delhi News Daily

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम से दिल्ली की जनता…

10 Min Read
Entertainment

Emmanuel Macron ‘BEGS’ Trump for Help After UN Traffic Leaves Him Stranded in New York – Delhi News Daily

Musk’s Pyramid Hand Sign, Erika’s Gestures Send Internet Into OverdriveElon Musk stunned attendees at Charlie Kirk’s memorial in Arizona when…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?