Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हर साल दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश होगा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हर साल दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश होगा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान – Delhi News Daily
Entertainment

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हर साल दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश होगा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 7, 2025 1:02 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली में हर साल महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होगा ताकि लोग इस त्योहार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें।

rekha gupta
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि अब दिल्ली में हर साल महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होगा ताकि लोग इस त्योहार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा महान ग्रंथ रामायण में बतायी गई शिक्षाएं समाज में सभी के लिए समान अवसर, भेदभाव रहित जीवन जीने और बुराई के खिलाफ एकजुट लड़ाई का संदेश देती हैं।

मुख्यमंत्री महर्षि वाल्मीकि जयंती (सात अक्टूबर) से एक दिन पहले नयी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, उनकी सरकार केंद्र के साथ मिलकर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में समाज के सबसे वंचित वर्गों को पहला अवसर देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘देश तब तक विकसित नहीं होगा जब तक समाज के सभी वर्ग एक साथ प्रगति नहीं करेंगे।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि समाज से सभी के लिए समान अवसर, समान प्रगति और भेदभाव रहित जीवन जीने की अपेक्षा रखते थे। उन्होंने कहा कि उनकी ये सभी शिक्षाएं रामायण में विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से परिलक्षित होती हैं। उन्होंने कहा कि शबरी द्वारा भगवान राम को अपने बेर खिलाना या भगवान राम द्वारा एक नाविक से नदी पार कराने का आग्रह करना, समाज में सभी को समान रूप से देखने का उदाहरण है।

सीएम ने हाल ही में सफाई कर्मचारियों सहित लगभग 4,500 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए एनडीएमसी की सराहना की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए काम कर रही है।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें