Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: मुरथल से पराठे खाकर आ रहे थे तीन युवक, सड़क पर बने डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हुई मौत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > मुरथल से पराठे खाकर आ रहे थे तीन युवक, सड़क पर बने डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हुई मौत – Delhi News Daily
Entertainment

मुरथल से पराठे खाकर आ रहे थे तीन युवक, सड़क पर बने डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हुई मौत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 22, 2025 3:17 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के स्वरूप नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। लिबासपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।देर रात हुआ हादसाजांच में आया सामनेनांगलोई के हैं तीनों मृतकइन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

दिल्ली के स्वरूप नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। लिबासपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

DELHI NEWS
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में फिर एक बार तेज रफ्तार ने किसी की जान ले ली। स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार देर रात लिबासपुर फ्लाईओवर के समीप जीटी रोड पर एक मोटरसाइकिल के सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा जाने के कारण उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

देर रात हुआ हादसा

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना रात एक बजकर 33 मिनट पर मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के पास तीन लोगों को बेहोश पड़ा पाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों को मृत घोषित कर दिया।

जांच में आया सामने

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि जांच से पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार लोग मुरथल से खाना खाकर लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल फ्लाईओवर पर एक डिवाइडर से टकरा गई। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

नांगलोई के हैं तीनों मृतक

तीनो पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित (27), मोहित (26) और अनुराग (23) के रूप में की गयी है। तीनों नांगलोई के रहने वाले थे। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखा गया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बताया कि तथ्यों और चिकित्सकीय राय के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज़ गति से गाड़ी चलाना) और धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Bihar Diary: Lalu Prasad, Sharad Yadav & A ‘Forgotten Debt’ That Madhepura Could Have Repaid – Delhi News Daily
Next Article Willing to pay extra to build resilience in our supply chains: Piyush Goyal – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Trump Turns Sylvester Stallone’s Kennedy Center Honour Into ‘Me-Me’ Fest – Delhi News Daily

Trump Turns Sylvester Stallone's Kennedy Center Honour Into 'Me-Me' Fest Source link

0 Min Read
Entertainment

Tragedy Strikes The Pogues Again: Andrew Ranken Dead at 72 – Delhi News Daily

Tragedy Strikes The Pogues Again: Andrew Ranken Dead at 72 Source link

0 Min Read
Entertainment

‘She brought the family together’: Shahid Kapoor’s step mother Supriya Pathak praises Mira Rajput | – The Times of India – Delhi News Daily

Shahid Kapoor and Mira Rajput are among Bollywood’s couples, adored for their chemistry. They both come from different backgrounds, have…

5 Min Read
Entertainment

दिल्ली में जान पर खेलकर कॉन्स्टेबल ने बुझाई सिलेंडर की आग, मोहन गार्डन की उस बिल्डिंग में रहते थे 16 लोगों का परिवार – Delhi News Daily

मोहन गार्डन में एक कांस्टेबल ने जान की परवाह किए बिना जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर एक बड़े…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?